19/09/2026
मांदर और नगाड़े की गूँज में सजी करमा पूर्व संध्या: लोक-संस्कृति और सामुदायिक एकता का भव्य संगम! 🌾🥁✨
करमा पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बुड़मू प्रखंड के करंजुवाटोली में भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह करमा पूर्व संध्या समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन बुड़मू प्रखंड के 15 विवेकानंद सेवा संघों के संयुक्त तत्वावधान तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, राँची के मार्गदर्शन एवं प्रायोजन में संपन्न हुआ।
📋 कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
खोढ़ा नृत्य प्रतियोगिता: 10 गाँवों की नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। कोठाटोली की नृत्य मंडली ने प्रथम स्थान (विजेता) प्राप्त किया और उन्हें नगाड़ा भेंट कर पुरस्कृत किया गया। वहीं सिदरोल की टीम उपविजेता रही, जिसे ढोल प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागी कलाकारों को सरना गमछा देकर सम्मानित किया गया।
करमा-धरमा कथा प्रतियोगिता: पारंपरिक मान्यताओं व सामाजिक महत्ता पर आधारित कथा वाचन में बिनोद भगत प्रथम स्थान पर रहे।
अतिथियों का उद्बोधन: मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार बैठा (विधायक, कांके विधानसभा क्षेत्र), श्री सिद्धार्थ मजुमदार (अधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय) एवं रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी भक्तिशानंद जी महाराज ने झारखंड की आदिवासी विरासत, लोक-संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण पर बल दिया।
समारोह में ग्राम पाहन बंधन पाहन, मुखिया सीता देवी (मुरुपीड़ी), पूर्व मुखिया हरीश चंद्र पाहन, विकास कुमार महतो, घनश्याम उराँव, रवि उराँव, महावीर बेदिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।