Maitri Welfare Society

Maitri Welfare Society Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Maitri Welfare Society, Non-Governmental Organization (NGO), Village Dinpur, Rampur.

मैत्री वेलफेयर सोसाइटी 'NGO वृद्धाश्रम/अनाथाश्रम/पीड़ित जन के नैतिक व्यवहार एवं स्वास्थ्य देखभाल पर कार्य करती है।
पंजीकरण: RAM/02233/2025-26
संपर्क: 09458571452

मैत्री वेलफेयर सोसाइटी के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने हार्टफुलनेस संस्थान के विशेष कार्यक्रम में की सहभागिता।रामपुर, 24 जुलाई...
24/07/2026

मैत्री वेलफेयर सोसाइटी के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने हार्टफुलनेस संस्थान के विशेष कार्यक्रम में की सहभागिता।

रामपुर, 24 जुलाई 2026। हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा परम पूज्य गुरु श्री पार्थसारथी राजगोपालाचारी (चरिजी) के 99वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में "हार्टफुलनेस सेंटर, श्री राम चंद्र मिशन, रिवर साइड इन होटल के सामने, रामपुर केंद्र पर आयोजित आध्यात्मिक एवं ध्यान कार्यक्रम में मैत्री वेलफेयर सोसाइटी के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने स्नेहिल निमंत्रण पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक श्री मान देवेंद्र सैनी जी, अध्यक्ष श्री मान एडवोकेट संजीव यादव जी एवं कोषाध्यक्ष श्री मान निशांत गुप्ता जी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से संरक्षक महोदय के नेतृत्व में मैत्री वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सामाजिक कार्ययोजना, जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं सक्रिय कार्यभूमिका का प्रभावी वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।

इस अवसर पर संरक्षक श्री देवेंद्र सैनी जी एवं अध्यक्ष एडवोकेट संजीव यादव जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ध्यान (मेडिटेशन), आध्यात्मिक विकास एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी युवा साथियों से नियमित ध्यान का अभ्यास कर आत्मिक उन्नति, मानसिक संतुलन एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण भी किया गया।

अंत में हार्टफुलनेस रामपुर केंद्र एवं मैत्री वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्मृति चिन्ह स्वरूप उपहार का आदान प्रदान कर एक दूसरे का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

जगदीश शर्मा (जीतू)
सचिव
मैत्री वेलफेयर सोसाइटी

: प्रेस विज्ञप्ति : मैत्री वेलफेयर सोसाइटी ने जनपद रामपुर के कुष्ठ आश्रम में कराया भोजन सेवा कार्यक्रम :रामपुर। सामाजिक ...
11/07/2026

: प्रेस विज्ञप्ति :
मैत्री वेलफेयर सोसाइटी ने जनपद रामपुर के कुष्ठ आश्रम में कराया भोजन सेवा कार्यक्रम :

रामपुर। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए मैत्री वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जनपद रामपुर स्थित कुष्ठ आश्रम में निवास कर रहे आश्रितों के लिए भोजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आश्रम में रह रहे सभी लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की गई।

सोसाइटी के संरक्षक श्री देवेंद्र सैनी जी ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आए।
उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागी बनने का आग्रह किया।

सोसाइटी के अध्यक्ष श्री संजीव यादव जी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि कुष्ठ आश्रमों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों एवं अन्य सेवा संस्थानों में रह रहे लोगों की सहायता के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें, ताकि उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन सोसाइटी के सचिव जगदीश शर्मा 'जीतू' के निर्देशन में हुआ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष श्री निशांत गुप्ता जी तथा कार्यकारिणी के श्याम यादव, दीपक यादव
रुद्र प्रताप एवं एडवोकेट जगमोहन यादव उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

मैत्री वेलफेयर सोसाइटी ने आमजन से अपील की कि वे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ, पुण्यतिथि तथा अन्य विशेष अवसरों पर जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
Maitri Welfare Society 🌹

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही मैत्री वेलफेयर सोसाइटी (Maitri Welfare Society) द्वारा आज अनाथाश्रम में ...
27/06/2026

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही मैत्री वेलफेयर सोसाइटी (Maitri Welfare Society) द्वारा आज अनाथाश्रम में बच्चों एवं आश्रम परिवार के लिए जलपान व्यवस्था का आयोजन किया गया। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक सेवा, सहयोग और अपनत्व की भावना पहुंचाना है।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्री देवेन्द्र सैनी जी ने कहा —
"मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास भी हमारे जीवन को सार्थक बनाता है। मैत्री वेलफेयर सोसाइटी आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य करती रहेगी।"

संस्था के अध्यक्ष श्री Sanjeev Yadav Adv जी ने कहा —
"सेवा कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि मैत्री वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। सभी सहयोगियों का विश्वास और सहयोग हमारी शक्ति है।"

संस्था के सचिव श्री जगदीश शर्मा Jeetu ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से Commissioner of Moradabad, DM Rampur, अनाथाश्रम के अधीक्षक एवं समस्त कर्मचारियों का विशेष आभार प्रकट किया गया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

साथ ही जलपान व्यवस्था तैयार करने वाले सभी कारीगर साथियों का भी धन्यवाद किया गया, जिन्होंने मेहनत और समर्पण के साथ अपनी सेवा प्रदान की।

संस्था को प्राप्त सहयोग राशि एवं सभी दानदाताओं के प्रति मैत्री वेलफेयर सोसाइटी हार्दिक आभार व्यक्त करती है, और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सेवा कार्यों में अपना योगदान देने का आग्रह करती है।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें —
उपाध्यक्ष श्री Ravindra Yadav, कोषाध्यक्ष श्री Nishant Gupta, उपाध्यक्षा श्री लक्ष्मी सैनी, श्री Shyam Yadav, श्री Suneel Yadav Kabaddi, श्री विकास यादव, श्री शिवम गुप्ता सहित अन्य साथीगण शामिल रहे।

मैत्री वेलफेयर सोसाइटी समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Maitri Welfare Society
Rampur, Uttar Pradesh
[email protected]

मैत्री वेलफेयर सोसाइटी 'NGO के तत्वाधान में आज पुनः दूसरी बार श्री राम चौक स्थित ज्वालानगर में प्रधान मंत्री जन औषधि कें...
10/06/2026

मैत्री वेलफेयर सोसाइटी 'NGO के तत्वाधान में आज पुनः दूसरी बार श्री राम चौक स्थित ज्वालानगर में प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र पर तपती गर्मी में राहगीरों को सुकून के लिए संस्था के संरक्षक श्री मान देवेन्द्र सैनी जी, अध्यक्ष श्री Sanjeev Yadav Adv जी एवं समस्त पदाधिकारी तथा सहयोगी बंधु बांधवों के साथ #शर्बत_वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सेवा के दौरान मिली दुआयें और वात्सल्य के सामने दुनिया की स्वर्ण मोहरे भी फींकी सी लगती है।
आप सभी की सेवा भाव एवं कर्तव्यपरायणता के लिए Maitri Welfare Society संस्था आप सभी की सदा आभारी रहेगी!

जगदीश शर्मा Jeetu ✍️
सचिव : #मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी_NGO
+919457581605

20/01/2026

"सेवा ही पहचान" 🌹

"प्रभु कृपा और आप सभी के सहयोग से माघ मास के कृष्ण पक्ष की  #षट्तिला_एकादशी के व्रत पारण एवं  ंक्रांति के पावन त्यौहार प...
15/01/2026

"प्रभु कृपा और आप सभी के सहयोग से माघ मास के कृष्ण पक्ष की #षट्तिला_एकादशी के व्रत पारण एवं ंक्रांति के पावन त्यौहार पर ामपुर_उत्तर_प्रदेश स्थित #प्रधानमंत्री_जन_औषधि_केंद्र_आगपुर_रोड_ज्वालानगर पर #चाय #पीली_खिचड़ी #हरि_धनिया_चटनी, #रसीली_मूली_सलाद के साथ #मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी_रामपुर एवं #क्षेत्रीय_बंधुगणों द्वारा सामाजिक सेवा का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।
इस पावन आयोजन की रूपरेखा और प्रबंधन में जुड़े आप सभी साथियों का हम हार्दिक आभार व्यक्त करते है।
Maitri Welfare Society NGO (सेवा ही पहचान)
+919458571452
[email protected]
जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश।

02/01/2026

Maitri Welfare Society "NGO Rampur आप सभी का स्वागत करता है।

#मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी_रामपुर
ामपुर_उत्तर_प्रदेश

रेलवे स्टेशन मुरादाबाद एवं जनपद रामपुर में  #मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी_रामपुर की टीम द्वारा जरूरतमंद के लिए  #कम्बल_सेवा अन...
31/12/2025

रेलवे स्टेशन मुरादाबाद एवं जनपद रामपुर में #मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी_रामपुर की टीम द्वारा जरूरतमंद के लिए #कम्बल_सेवा अनवरत प्रयासरत है।
Commissioner of Moradabad DM Rampur DM Moradabad Moradabad News
The Rampur Digital

आप सभी के अद्वितीय सहयोग और प्रभु कृपा से  #मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी_रामपुर जरूरतमंद जन को "सेवा ही पहचान" को यथार्थ करती ...
29/12/2025

आप सभी के अद्वितीय सहयोग और प्रभु कृपा से #मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी_रामपुर जरूरतमंद जन को "सेवा ही पहचान" को यथार्थ करती हुई कम्बल सेवा में अपना निरंतर योगदान दे रही है।

मैत्री वेलफेयर सोसाइटी 'NGO
जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश
+919458571452

आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार को  #मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी के तत्वाधान में  #जाग्रव_एडवांस_केयर_सिस्टम_ओपीसी_प्रा...
26/12/2025

आज दिनांक 26 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार को #मैत्री_वेलफेयर_सोसाइटी के तत्वाधान में #जाग्रव_एडवांस_केयर_सिस्टम_ओपीसी_प्राइवेट_लिमिटेड (फर्टिलाइजर एवं पेस्टीसाइड प्रोडक्ट्स कंपनी) के #07वीं_वर्षगांठ पर #भारतीय_जन_औषधि_केंद्र_ज्वालानगर के सौजन्य से #निःशुल्क_स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें "सेवा ही पहचान" को यथार्थ रूप देने के लिए इस पुनीत कार्य में आप सभी का अपार प्रेम एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए संस्था सदैव आपकी आभारी रहेगी।

सेवा के दौरान संस्था के संरक्षक श्री देवेंद्र सैनी जी, अध्यक्ष श्री संजीव यादव एडवोकेट जी, कोषाध्यक्ष श्री निशांत गुप्ता जी, एवं अन्य सभी पदाधिकारी एवं सहयोगी गण उपस्थित रहे।
Maitri Welfare Society
(सेवा ही पहचान)
Rampur,Uttar Pradesh
+919458571452

Address

Village Dinpur
Rampur
244901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maitri Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share