YFC Nagadhar

Directions

YFC Nagadhar YFC Nagadhar is a Youth Organisation which was established in 1962 to activate local youth.

युवा जोश को दिशा देने में जो आगे आएगा,उसका हम हमेशा समर्थन करेंगे🙏
03/09/2026

युवा जोश को दिशा देने में जो आगे आएगा,उसका हम हमेशा समर्थन करेंगे🙏

"नागाधार युवक मंडल द्वारा 13वां वार्षिक पौधारोपण सफलतापूर्वक संपन्न 🌿  गांव को हरा-भरा रखने के इस संकल्प में सहयोग के लि...
25/07/2026

"नागाधार युवक मंडल द्वारा 13वां वार्षिक पौधारोपण सफलतापूर्वक संपन्न 🌿
गांव को हरा-भरा रखने के इस संकल्प में सहयोग के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दिनेश नलवा टीटू भाई जी का विशेष आभार। पौधे उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद।
"

🙏 थारू मेले की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सादर आमंत्रण 🙏ननखड़ी तहसील की समृद्ध देव संस्कृति और आस्था का प्रतीक थारू महोत्सव ...
20/06/2026

🙏 थारू मेले की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सादर आमंत्रण 🙏
ननखड़ी तहसील की समृद्ध देव संस्कृति और आस्था का प्रतीक थारू महोत्सव हम सभी के लिए अत्यंत श्रद्धा और उत्साह का पर्व है। इस पावन अवसर पर प्रतिवर्ष दो सगे भाई देवताओं का मिलन होता है – देवता साहिब पलथान शोली एवं उनके छोटे भाई देवता साहिब पलथान देलठ।
यह दिव्य मिलन क्षेत्र की एक अनूठी परंपरा है, जो भाईचारे, आस्था और लोक संस्कृति का संदेश देती है। इस वर्ष इस शुभ अवसर पर ननखड़ी तहसील के दोनों आराध्य देवों के श्रद्धालुओं की ओर से श्रद्धापूर्वक पूरी एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
हम सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों तथा विशेष रूप से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विनम्र आग्रह करते हैं कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर दोनों देव शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा हमारी गौरवशाली देव परंपरा के साक्षी बनें।
आइए, हम सब मिलकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाएँ।
जय देवता साहिब पलथान शोली!
जय देवता साहिब पलथान देलठ!
जय देव संस्कृति! 🙏

ननखड़ी नालावन नागा धार रोड का काम कछुआ की गति से चलता हुआ
02/06/2026

ननखड़ी नालावन नागा धार रोड का काम कछुआ की गति से चलता हुआ

दौलत डोगरा जी को BDC सदस्य बनने पर बहुत शुभकामनाएं।
31/05/2026

दौलत डोगरा जी को BDC सदस्य बनने पर बहुत शुभकामनाएं।

पंचायती राज चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। जनता का फैसला सिर माथे पर।मैं ग्राम पंचायत देलठ के सभी मतदाताओं, विशेषकर अपने ...
29/05/2026

पंचायती राज चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। जनता का फैसला सिर माथे पर।
मैं ग्राम पंचायत देलठ के सभी मतदाताओं, विशेषकर अपने गांव नागाधार के हर युवा, बुजुर्ग, मातृशक्ति और Young Farmers Club Nagadhar के हर सदस्य का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने तन-मन से मेरा साथ दिया।
यह हार अंत नहीं है, बल्कि एक नई लड़ाई की शुरुआत है।
कुछ लोग चुनाव जीत गए होंगे, लेकिन नागाधार की एकता, स्वाभिमान और संघर्ष की भावना आज भी अडिग खड़ी है।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि मैं राजनीति करने नहीं, बल्कि गांव की आवाज़ बनने निकला था और आगे भी आखिरी कतार में खड़े व्यक्ति की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहूंगा।
सत्ता किसी की भी हो, अगर गांव के हकों, युवाओं के भविष्य और विकास के साथ खिलवाड़ हुआ तो एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका में सबसे पहले आवाज़ सुंदर मेहता उठाएगा।
हम झुकने वालों में से नहीं हैं।
संघर्ष हमारा संस्कार है और नागाधार की मिट्टी ने हमें लड़ना सिखाया है।
आप सबका प्यार, विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
यह सफर जारी रहेगा… और पहले से ज्यादा मजबूती के साथ।
जय नागाधार।
जय ग्राम पंचायत देलठ। 🙏

पंचायती राज चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हमारी सबसे बड़ी जीत यह रही कि हमारा गाँव एकजुट रहा।गाँव नागाधार ...
29/05/2026

पंचायती राज चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हमारी सबसे बड़ी जीत यह रही कि हमारा गाँव एकजुट रहा।
गाँव नागाधार ने यह साबित किया कि आपसी भाईचारा, एकता और सम्मान किसी भी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर है। हम सभी ने मिलकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया और यही हमारी असली ताकत है।
मैं ग्राम पंचायत देलठ के नवनिर्वाचित प्रधान आदरणीय श्री उमा दत्त शर्मा जी तथा उपप्रधान आदरणीय श्री कैलाश शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
आशा है कि आप दोनों अपने कार्यकाल में पंचायत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे तथा पारदर्शिता, विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
हम सभी पंचायत के विकास और गाँव की भलाई के लिए हमेशा सकारात्मक सहयोग देते रहेंगे।
जय हिंद, जय हिमाचल। 🙏

Address

Village Nagadhar
Rampur Bushahr

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when YFC Nagadhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share