21/05/2026
ये मुद्दा आज भी रामपुर की जनता के लिए सबसे अहम है 🚩🚩
सेवा में,
विक्रमादित्य सिंह
माननीय मंत्री, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं शहरी विकास विभाग
Himachal Pradesh Government
विषय: रामपुर में व्यापार हित हेतु बहु-स्तरीय पार्किंग एवं चिल्ड्रन पार्क निर्माण के संबंध में निवेदन।
महोदय,
सादर निवेदन है कि रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल, रामपुर बुशहर की ओर से हम आपका ध्यान शहर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
रामपुर बुशहर ऐतिहासिक एवं व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, जहाँ प्रतिदिन स्थानीय नागरिकों एवं बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों की भारी आवाजाही रहती है। वर्तमान में शहर में समुचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण बाजार क्षेत्र में अत्यधिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा आम जनता को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि रामपुर बुशहर में व्यापार हित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अति शीघ्र एक सुव्यवस्थित बहु-स्तरीय पार्किंग (Multi-Level Parking) का निर्माण करवाने की कृपा करें, ताकि यातायात सुचारु हो सके और व्यापार को बढ़ावा मिल सके।
इसके अतिरिक्त, शहर में बच्चों के मनोरंजन एवं परिवारों के लिए एक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण भी अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल बच्चों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में खेलने का स्थान मिलेगा, बल्कि शहर की सुंदरता एवं सामाजिक वातावरण में भी सकारात्मक सुधार होगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप जनहित एवं व्यापार हित को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई करेंगे।
धन्यवाद सहित।
भवदीय,
रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल
रामपुर बुशहर
जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश
Vikramaditya Singh
Tanmay Sharma
अजय शर्मा
Vishnu Sharma
Mukesh Sharma
Naveen Bhaluni
Rohit Ghagta