23/06/2026
यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक इमारत में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं।
जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।
जानकारी के मुताबिक, आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जान बचाने के लिए जयंत नाम का एक बच्चा पहले फ्लोर से कूद गया, वहीं 5 लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे।
सीएम योगी ने 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है
SDRF और NDRF की टीम ने बिल्डिंग से शव बाहर निकाले। - Dainik Bhaskar
SDRF और NDRF की टीम ने बिल्डिंग से शव बाहर निकाले।
फायरकर्मियों ने बगल के घर से बिल्डिंग की दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हुए।
फायरकर्मियों ने बगल के घर से बिल्डिंग की दीवार तोड़ी और अंदर दाखिल हुए।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
नीचे कूदे युवक को लोग उठाकर सड़क की दूसरी तरफ लेकर आए।
आग जब फैली तो आसपास के लोग बचा लो, बचा लो चिल्लाते सुनाई दिए।
जो छात्र नीचे कूदा, उसके पेट में कई जगह ग्रिल घुस गई। उसकी रीड़ की हड्डी टूट गई।
बिल्डिंग के अंदर फंसे एक युवक को बाहर निकाला गया। वह रोए जा रहा था।
एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से आग पर काबू पाया गया।
आग से पूरी बिल्डिंग जलकर राख हो गई। प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे थे।
पेट शॉप से पुलिसकर्मियों ने बिल्ली और डॉग्स का रेस्क्यू किया।
पूरी इमारत में धुआं भर गया था। इसमें फंसे लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
पीड़ित परिवारों को पुलिसकर्मियों ने ढांढस बंधाया। जिसने भी ये मंजर देखा वह कांप उठा।
AC शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
मंत्री एके शर्मा ने बताया- बेसमेंट में लगे एसी में ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लगी और धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड की करीब 19 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। SDRF और NDRF रेस्क्यू कर रही हैं। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा, जिससे शव निकाले हैं।
घटनास्थल पर मृतकों और घायलों के लिए एम्बुलेंस कम पड़ गई थीं। मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस मंजर को देखकर रो पड़े। उन्होंने कहा- मैंने अपनी आंखों के सामने लाशें निकलती दे