08/01/2026
बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत पुलिस अनुमंडल रामनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सम्माननीया श्रीमती रागिनी कुमारी जी का पुलिस पदाधिकारी बनने का सपना केवल एक शौक नहीं, बल्कि एक फौलादी जज्बा था। उन्होनें 64वीं बीपीएससी (BPSC) में राजस्व अधिकारी बनकर सफलता का परचम लहराया लेकिन लक्ष्य ऊपर ही था। अपनी मेहनत जारी रखते हुए उन्होंने 65वीं बीपीएससी में डीएसपी का पद हासिल किया। दिलचस्प बात यह है किश्रीमती रागिनी जी के पति आदरणीय श्री विवेक दीप जी भी बेतिया में डीएसपी हैं । दोनों ने राजस्व अधिकारी के रूप में एक साथ काम किया, एक-दूसरे को प्रेरित किया और आज ' पावर कपल' के रूप में बिहार की सुरक्षा संभाल रहे हैं। श्रीमती रागिनी कुमारी जी की प्राथमिकता अपराधियों पर नकेल कसना और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करना है। उनकी यह कहानी साबित करती है कि अगर जुनून हो तो एक साधारण विद्यालय की छात्रा भी असाधारण मुकाम पा सकती है। सैल्यूट!
Ragini Kumari Vivek Deep