09/09/2026
💻 एक छोटे से ऑनलाइन कदम से शुरू हुआ था एक बड़ा सफर…
लगभग 15 साल पहले, 2010 में जब चितरपुर में इंटरनेट और सोशल मीडिया आज की तरह आम नहीं था, उस दौर में फिक्र-ए-मिल्लत चितरपुर ने चितरपुर की आवाज़ को ऑनलाइन दुनिया तक पहुँचाने की एक पहल शुरू की।
फिर 2014 में WhatsApp के जरिए यह सफर और आगे बढ़ा।
खबरों से लेकर सामाजिक मुद्दों तक, शिक्षा से लेकर जनहित और सामुदायिक गतिविधियों तक—मकसद हमेशा एक ही रहा, चितरपुर को जोड़ना और चितरपुर की आवाज़ को लोगों तक पहुँचाना।
इन 15 वर्षों में तकनीक बदली, प्लेटफॉर्म बदले, मोबाइल बदले…
लेकिन मकसद नहीं बदला। ❤️
यह सिर्फ एक Facebook या WhatsApp Group की कहानी नहीं,
बल्कि चितरपुर के ऑनलाइन सफर की एक यादगार कहानी है।
🎬 देखिए इस सफर की कहानी…
और अगर आप भी इस सफर का हिस्सा रहे हैं, तो अपनी यादें Comment में जरूर साझा करें। ❤️
फिक्र-ए-मिल्लत चितरपुर
सफर पुराना है, मकसद आज भी वही है। ❤️
#चितरपुर #चितरपुर_झारखंड #चितरपुर_की_आवाज़