Rajsamand Jan Vikas Sansthan - RJVS

Rajsamand  Jan Vikas Sansthan - RJVS Rajsamand Jan Vikas Sansthan(RJVS) is an NGO working for the empowerment of women and adolescent girls in the Rajsamand district. Objectives :
1.

Rajsamand jan vikas sansthan was established in 2003. It was created as a support organization to strengthen “Rajsamand Mahila Manch”( Women’s Forum). There are more than 7000 MEMBERS in this organisation, which forms the MILESTONE of RJVS. RMM came into existence in Rajsamand district during 1998. Since women’s of this region had been addressing many issues which involved domestic violence, discr

imination, etc… this organization was setup to remove such issues from the society so that even women can lead a respectful life. In this forum women came and told their problem to forum member’s which were also from their own district who can understand their problem properly. Their problems were then further investigated and tried to solve. All the problems that have been reported are solved. This organization also meant carrying the concerns and current issues of women’s movement to an even widening network of groups and organizations.
***** Currently on date 26.12.200 1500 cases have been registered and 900 have been successfully solved under domestic violence issue. 705 people have got justice from child marriage and 403 have been motivated and supported by RJVS organisation for further education. 100241 people have been awared about their rights, and govt. schemes for their welfare. 6677 people have also been associated with income generation program through the organisation and 16285 people have been provided with job in NREGA for their sustainable livelihood. There are 2176 leader's at block and district level in the organisation who themselves are from different villages and work for the welfare of other people. *****

Strategy :
RJVS focuses on "bottom-up" strategy means doing a solid pieceing together of individuals and getting involved with the lives of people. The field work strategy has been very effective in creating large people's participation, which helps people to become organised and avoid the problems they face, through a combined strategy and constructive action. RJVS believes that struggle alone can not bring about a new social order, but without struggle fundamental social change is not possible, and constructive action will be necessary to supplement. Alternatives and changes in material and social conditions, and new relationship are all necessary part of social changes. Since the poor facing the problems are opresses and exploited , RJVS also has a strategy of having resource units to do the research networking linkages, meetings, training needs those working at grass root levels in order to be effective in struggle and constructive action they do. To strengthen the socio-economic status of women.
2. To motivate women so that they can recognize their own capacity and strength.
3. To organize campaigns and lobbying for policy changes on issues regarding women rights and enlightenment's.
4. To develop network with various levels of govt., other NGOs people's organisation and groups in order to work with the social and economic upliftment of women.
5. To provide a district level forum to find solutions to issues and problems of women


This organisation has got support from Administration, police, politicians and public from the day it was originated. It is even well known in other parts of India for its women issues: like child marriage, domestic violence and women empowerment. They not only get cases from Rajasthan but from other states as well like Mumbai, Ahmadabad, etc....

🌍 विश्व पर्यावरण दिवस | 5 जूनप्रकृति केवल हमारी आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत है। बढ़ता प्रदूषण, जलवाय...
05/06/2026

🌍 विश्व पर्यावरण दिवस | 5 जून

प्रकृति केवल हमारी आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत है। बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन हमारे भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए संकल्प लें—
🌱 अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ
💧 जल संरक्षण को अपनाएँ
♻️ पुनर्चक्रण (Recycle) को बढ़ावा दें
🚫 एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग कम करें
🌏 प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ

छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं। आइए, एक हरित, सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।

#विश्वपर्यावरणदिवस #पर्यावरणसंरक्षण #हरितभविष्य #जलवायुपरिवर्तन #पेड़लगाओ #प्रकृतिबचाओ #सततविकास

📊 भारत की ताज़ा NFHS-6 रिपोर्ट आ गई है — और यह जन स्वास्थ्य में बड़े बदलावों को दिखाती है।हाल ही में जारी नेशनल फ़ैमिली ...
01/06/2026

📊 भारत की ताज़ा NFHS-6 रिपोर्ट आ गई है — और यह जन स्वास्थ्य में बड़े बदलावों को दिखाती है।

हाल ही में जारी नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS-6, 2023–24) भारत में स्वास्थ्य और सामाजिक संकेतकों के कई क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को उजागर करता है।

भारत फ़ैक्ट शीट के कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्षों में शामिल हैं:

✅ बाल विवाह की दर घटकर 20.1% हो गई

✅ कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate) घटकर 1.6 हो गई

✅ किशोरियों में गर्भधारण की दर घटकर 6.7% हो गई

✅ स्वास्थ्य बीमा कवरेज बढ़कर 60.2% हो गया

✅ महिलाओं में इंटरनेट का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़कर 64.3% हो गया

✅ 10 साल या उससे ज़्यादा स्कूली शिक्षा पाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर 46.4% हो गई

✅ मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता और इसका इस्तेमाल काफ़ी बेहतर हुआ

✅ बिजली और बेहतर पेयजल तक पहुँच लगभग सभी लोगों तक पहुँच गई है

NFHS-6 सिर्फ़ एक सर्वे रिपोर्ट नहीं है — यह भारत में इन चीज़ों के लिए सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य स्रोतों में से एक है:

🔹 जन स्वास्थ्य अनुसंधान
🔹 नीति नियोजन
🔹 महामारी विज्ञान विश्लेषण
🔹 स्वास्थ्य सेवा हस्तक्षेप
🔹 ज़िला-स्तरीय स्वास्थ्य निगरानी

शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और नीति निर्माताओं के लिए, यह डेटासेट भारत में स्वास्थ्य सेवा साक्ष्यों की अगली पीढ़ी को आकार देगा।

स्रोत: NFHS-6; भारत सरकार, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

मासिक धर्म कोई शर्म नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।इस Menstrual Hygiene Day, आइए स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण की ...
28/05/2026

मासिक धर्म कोई शर्म नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।
इस Menstrual Hygiene Day, आइए स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लें। 🌿

Menstrual Cup जैसे environment-friendly विकल्प न केवल लंबे समय तक उपयोगी होते हैं, बल्कि प्लास्टिक कचरे को कम करने में भी मदद करते हैं।
छोटा बदलाव, बड़ा असर — अपने स्वास्थ्य और धरती दोनों के लिए। 💚

आइए मिलकर मासिक धर्म स्वच्छता को बनाएं सामान्य, सुरक्षित और सतत।

#मासिकधर्मस्वच्छतादिवस

✨ “हमारी भी सुनो” — एकल महिलाओं की आवाज़ मुख्यमंत्री तक ✨राजसमंद जन विकास संस्थान की “अपराजिता परियोजना” के तहत 15 मई से...
23/05/2026

✨ “हमारी भी सुनो” — एकल महिलाओं की आवाज़ मुख्यमंत्री तक ✨

राजसमंद जन विकास संस्थान की “अपराजिता परियोजना” के तहत 15 मई से 23 मई तक एकल महिला दिवस पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस अभियान के माध्यम से राजसमंद जिले के 8 ब्लॉक एवं 40 ग्राम पंचायतों की एकल महिलाओं ने अपनी सामाजिक सुरक्षा एवं जीवन यापन से जुड़ी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम 1000 से अधिक पोस्टकार्ड भेजे।

महिलाओं ने पेंशन, पालनहार योजना, खाद्य सुरक्षा, आवास योजना एवं उज्ज्वला योजना से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए एकल महिला सम्मान पेंशन ₹3000 करने, खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत 35 किलो गेहूं उपलब्ध करवाने एवं योजनाओं का लाभ नियमित रूप से सुनिश्चित करने की मांग की।

यह अभियान केवल मांगों तक सीमित नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार की सामूहिक आवाज़ है।

✨ राजसमंद जन विकास संस्थान का 23वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से संपन्न ✨“महिला हिंसा के खिलाफ, न्याय के साथ – नारी अदालत”...
21/05/2026

✨ राजसमंद जन विकास संस्थान का 23वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से संपन्न ✨

“महिला हिंसा के खिलाफ, न्याय के साथ – नारी अदालत”

थीम पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिला अधिकार, न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री भारत भूषण जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही अजमेर, अहमदाबाद, चित्तौड़गढ़, भीम एवं उदयपुर से आए सामाजिक संस्थाओं के साथियों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर संस्थान निदेशक शकुन्तला पामेचा जी ने राजसमंद जन विकास संस्थान एवं राजसमंद महिला मंच की 23 वर्षों की संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी यात्रा साझा की। पिछले 20 वर्षों से संचालित नारी अदालत के माध्यम से महिला हिंसा, घरेलू प्रताड़ना, बाल विवाह एवं महिलाओं के अधिकारों से जुड़े हजारों मामलों में किए गए हस्तक्षेप एवं न्याय दिलाने के प्रयासों को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में नारी अदालत की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार सामुदायिक नेतृत्व एवं महिला संगठनों ने महिलाओं को न्याय, आत्मविश्वास और नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संस्थान द्वारा 23 वर्षों में नारी अदालत में दर्ज परिवादों पर किए गए अनुसंधान से तैयार रिपोर्ट तथा नारी अदालत के अनुभव, संघर्ष एवं सफलता पर आधारित डाक्यूमेंट्री का विमोचन भी किया गया।

इस लंबी यात्रा में सहयोगी रहे अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, प्रशासन, मीडिया, विधिक सेवा से जुड़े साथियों एवं समुदाय का हृदय से आभार।

महिलाओं के न्याय, सम्मान एवं अधिकारों के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ✊

✨ आप सादर आमंत्रित हैं ✨राजसमंद जन विकास संस्थान अपने 23वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में आप...
18/05/2026

✨ आप सादर आमंत्रित हैं ✨

राजसमंद जन विकास संस्थान अपने 23वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में आपका हार्दिक स्वागत करता है।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम है —
⚖️ “नारी अदालत : हिंसा के विरुद्ध, न्याय के लिए”

पिछले 20 वर्षों से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन, न्याय तक पहुँच और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं अनुभवों की प्रस्तुति इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगी।

📅 दिनांक: 19 मई 2026
🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे से
📍 स्थान: पंचायत सभागार, पुराना कलेक्ट्रेट, राजनगर, राजसमंद

आपकी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणा एवं सम्मान का विषय होगी।
सादर आमंत्रण। 🙏

🌸 महिला दिवस से लेकर “मेरा शरीर, मेरा अधिकार” अभियान तक — इस तिमाही में राजसमंद जन विकास संस्थान द्वारा महिलाओं, किशोरिय...
07/05/2026

🌸 महिला दिवस से लेकर “मेरा शरीर, मेरा अधिकार” अभियान तक — इस तिमाही में राजसमंद जन विकास संस्थान द्वारा महिलाओं, किशोरियों और युवाओं के साथ संवाद, नेतृत्व और अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलें की गईं।

✨ 200+ एकल महिलाओं ने अपने अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद की।
✨ 463 युवाओं ने consent, equality, body positivity और personal rights जैसे विषयों पर खुलकर संवाद किया।
✨ किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
✨ नारी अदालत के माध्यम से महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाने की दिशा में सहयोग प्रदान किया गया।

यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलाव की एक सतत प्रक्रिया है — जहाँ महिलाएँ और युवा अपनी आवाज़, पहचान और अधिकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 💫

राजसमंद एवं भीलवाड़ा जिलों के आमेट, राजसमंद और सहाड़ा ब्लॉकों में 400 से अधिक किशोर-किशोरियों के साथ विद्यालयों में CV न...
02/05/2026

राजसमंद एवं भीलवाड़ा जिलों के आमेट, राजसमंद और सहाड़ा ब्लॉकों में 400 से अधिक किशोर-किशोरियों के साथ विद्यालयों में CV निर्माण और साक्षात्कार कौशल पर प्रभावशाली सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, आत्मविश्वास के साथ संवाद करने और आने वाले अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने का मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

यह पहल केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और अपने सपनों को साकार करने का विश्वास जगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सशक्त युवा ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव हैं।

युवा महोत्सव 2026 ✨संस्थान द्वारा आयोजित युवा महोत्सव 2026 उत्साह, जागरूकता और सामाजिक सरोकारों का एक प्रभावशाली मंच बनक...
17/04/2026

युवा महोत्सव 2026 ✨

संस्थान द्वारा आयोजित युवा महोत्सव 2026 उत्साह, जागरूकता और सामाजिक सरोकारों का एक प्रभावशाली मंच बनकर सामने आया, जहाँ राजसमंद एवं भीलवाड़ा जिलों की सैकड़ों किशोरियों ने भाग लेकर शिक्षा के महत्व और बाल विवाह के विरोध में अपनी आवाज़ सशक्त रूप से प्रस्तुत की।

यह आयोजन जागृति परियोजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किया गया, जिसमें बीते वर्षों की उपलब्धियों को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। नाटक, बैनर प्रदर्शन और रैम्प वॉक के जरिए किशोरियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे और समाज के सामने एक मजबूत संदेश प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, राजसमंद ने बालिकाओं की शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताते हुए “बेटी पढ़े–पीढ़ी बढ़े” का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान कई किशोरियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्हें बाल विवाह से रोका गया और पुनः शिक्षा से जोड़ा गया। समापन अवसर पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक संदेश देते हुए बैलून उड़ाए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली किशोरियों को सम्मानित किया गया।

🌸 डर से आत्मविश्वास तक – सरपंच रीना सरगरा की प्रेरक यात्रा 🌸रेलमगरा ब्लॉक के सकरावास पंचायत में 5 मार्च 2026 का दिन एक ब...
08/04/2026

🌸 डर से आत्मविश्वास तक – सरपंच रीना सरगरा की प्रेरक यात्रा 🌸

रेलमगरा ब्लॉक के सकरावास पंचायत में 5 मार्च 2026 का दिन एक बदलाव का दिन बन गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजसमंद जन विकास संस्थान की अपराजिता परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला।

पंचायत की सरपंच रीना सरगरा, जिन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, शुरुआत में मंच पर बोलने से हिचकिचा रही थीं। उन्होंने कहा—
"मैंने अपने 5 साल के कार्यकाल में कभी कहीं भी कुछ नहीं बोला, मुझे बोलने से डर लगता है।"

लेकिन सही मार्गदर्शन और प्रेरणा ने एक नया बदलाव लाया।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट कंकू पुर्बिया द्वारा साझा की गई महिलाओं के सशक्तिकरण की कहानियों ने रीना जी को प्रेरित किया—और कुछ ही पलों में उन्होंने अपनी झिझक को पीछे छोड़ते हुए मंच पर कदम रखा।

✨ पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने महिलाओं को संबोधित किया
✨ महिला मंच से जुड़ने के लिए प्रेरित किया
✨ और अपने डर पर जीत हासिल की

उन्होंने कहा—
"यह मेरे जीवन का पहला अवसर है जब मैं मंच पर बोल पाई हूँ। अब मैं आगे भी खुलकर बोलने का प्रयास करूंगी।"

यह सिर्फ एक भाषण नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के जन्म की कहानी है 💪

📢 यह कहानी बताती है कि सही सहयोग और अवसर मिलने पर हर महिला एक सशक्त नेतृत्व कर्ता बन सकती है।

Address

Rajsamand
313342

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+912952221909

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajsamand Jan Vikas Sansthan - RJVS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajsamand Jan Vikas Sansthan - RJVS:

Share