21/04/2025
‘100 दिन, 100 शहर और 100 संगठन’ अभियान तहत योगोत्सव - सामूहिक योगाभ्यास संपन्न
अंतराष्ट्रीय योग दिवस में 62 दिन शेष रहने पर योगोत्सव का आयोजन प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल नौ चौकी पाल, राजसमन्द पर मोरार जी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान-आयुष मंत्रालय भारत सरकार, गायत्री परिवार राजसमंद, इंडियन योग एसोसिएशन - राजस्थान चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़, जिला प्रमुख श्रीमती रतनी देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल, पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उदयपुर विभाग प्रचारक श्री हरिशंकर भाईसाब, प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक श्री अनुराग सक्सेना, गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री भंवरलाल पालीवाल, व्यवस्थापक श्री गिरजाशंकर पालीवाल उपस्थित थे।
कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास श्री हिमांशु पालीवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम के तहत नौ चौकी पाल पर सूर्य की पहली किरण व ॐ की ध्वनि पर 1000 से अधिक लोगों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
Morarji Desai National Institute of Yoga
Ministry of Ayush, Government of India
Indian Yoga Association
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
Mahima Kumari Mewar Himanshu Paliwal