12/06/2025
"इको अर्थ वॉरियर फाउंडेशन" की और से एक प्यारी सी मुहिम चलाई जा रही है,जो प्रकृति प्रेमी मित्र 5 वृक्षारोपण करके वृक्षों के साथ फोटो भेजेंगे उनको वृक्ष सखा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही साथ तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर पब्लिश किया जायेगा। 21 वृक्षारोपण या उससे अधिक वृक्षारोपण करने वाले को सम्मान पत्र से सम्मानित करके अखबारों की हेड लाइन में भी जगह दिलाने का 100% प्रयास किया जायेगा। जिससे अन्य प्रकृति प्रेमी प्रेरित होकर जनहित के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
नोट - वृक्षारोपण करने के बाद वृक्षों के साथ फोटो निकालकर हमें इनबॉक्स में एवं वाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया इको अर्थ वॉरियर फाउंडेशन के पेज को लाइक फालो एवं शेयर अवश्य करें। 🙏🌳🌳🌳🌳🌳