Anupam Foundation

Anupam Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anupam Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), 7/836, Maharana Pratap Nagar, Near LIC Office, Bypass Road, Rajgarh.

मस्ती की पाठशाला @संगत पुस्तकालय , ग्राम कुआखेड़ा
22/11/2025

मस्ती की पाठशाला
@संगत पुस्तकालय , ग्राम कुआखेड़ा

09/11/2025

अश्विन, संगत पुस्तकालय ग्राम कुआखेड़ा के एक नियमित पाठक है, आइए उनसे बालचित्र रामायण सुनते है।

Lots of exciting stories and laughter @संगत पुस्तकालय ग्राम - कुआखेड़ा
09/11/2025

Lots of exciting stories and laughter
@संगत पुस्तकालय
ग्राम - कुआखेड़ा

23/10/2025

संगत पुस्तकालय ग्राम कुआखेड़ा में आज बाल पाठक अश्विन दांगी के द्वारा अपनी पुस्तक "मेरे दोस्त" की प्रस्तुति

संगत पुस्तकालय” का शुभारंभ ज्ञान और शिक्षा की नई पहल- शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से तथा ग्रामीण ...
20/10/2025

संगत पुस्तकालय” का शुभारंभ ज्ञान और शिक्षा की नई पहल-

शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से तथा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को अपने ही गांव में अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनुपम फाउंडेशन द्वारा ग्राम कुआंखेड़ा में रविवार को “संगत पुस्तकालय” का शुभारंभ किया गया। यह Anupam Foundation के तत्वदान में यह पांचवें पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री रामप्रसाद दांगी ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि “मंदिर परिसर में पुस्तकालय की स्थापना एक अभिनव और प्रेरणादायक कदम है। यह स्थान अब केवल उपासना का नहीं, बल्कि ज्ञान साधना का भी केंद्र बनेगा।
उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में शैक्षणिक पुस्तकों के साथ-साथ धार्मिक और प्रेरणादायक पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे बच्चों और युवाओं को शिक्षा के साथ नैतिक और आध्यात्मिक ज्ञान भी प्राप्त होगा।
श्री दांगी ने कहा — “शिक्षा ही एकमात्र साधन है, जो हमारे जीवन को श्रेष्ठ, सार्थक और उज्जवल बना सकती है। गांव में इस प्रकार की पहल न केवल आने वाली पीढ़ियों को दिशा देगी, बल्कि समाज में अध्ययन की संस्कृति को भी पुनर्जीवित करेगी।
पुस्तकालय की स्थापना स्वर्गीय रामबगस दांगी की स्मृति में की गई है। वे जीवनभर गांव के लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते रहे और उनका सपना था कि गांव का हर व्यक्ति शिक्षित होकर अपने जीवन को उज्जवल बनाए। उनके इसी संकल्प को साकार करने के लिए अनुपम फाउंडेशन के युवाओं ने यह कदम उठाया है।
शुभारंभ के अवसर पर गांव के ही निवासी पूर्व विधायक श्री रामप्रसाद दांगी जी के साथ अनेक ग्रामीण युवा, बच्चे, महिलाएँ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गांव के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। कई ऐसे लोग भी इस अवसर पर पहुंचे जो वर्तमान में गांव से बाहर रहकर सेवाएं दे रहे हैं।
सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय गांव के विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा। उपस्थित जनों ने बच्चों और युवाओं से पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने और अध्ययन की आदत को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

19/10/2025

ग्राम कुआखेड़ा में "संगत पुस्तकालय" उद्घाटन समारोह के कुछ अनुपम दृश्य...

📚अनुपम फाउंडेशन द्वारा स्थापित पांचवें पुस्तकालय "संगत पुस्तकालय" का शुभारंभ 🎀 दिनांक 19-10-2025, रविवार।।आज ग्राम कुआं ...
19/10/2025

📚अनुपम फाउंडेशन द्वारा स्थापित पांचवें पुस्तकालय "संगत पुस्तकालय" का शुभारंभ 🎀

दिनांक 19-10-2025, रविवार।।
आज ग्राम कुआं खेड़ा में स्वर्गीय रामबगस जी दांगी की पुण्य स्मृति में अनुपम फाउंडेशन द्वारा "संगत पुस्तकालय" स्थापित किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक डॉक्टर श्री राम प्रसाद जी दांगी द्वारा किया गया। पुस्तकालय में छोटे बच्चों की कहानियों कविताओं की पुस्तकों से लेकर धार्मिक एवं पौराणिक ग्रंथ रखे गए है, साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों का भी समायोजन किया गया है।

Address

7/836, Maharana Pratap Nagar, Near LIC Office, Bypass Road
Rajgarh
465661

Telephone

+918357943301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anupam Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Anupam Foundation:

Share