27/08/2024
बेघर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 147 लोगों ने लाभ लिया |
बेघर लोगों को चिकित्सा शिविर में निःशुल्क दवाइयां वितरण की गई |
गुलाबी नगरी जयपुर के बेघर लोगों के स्वास्थ्य के लिए भारत ज्ञान विज्ञान समिति जयपुर संस्था ने दिनांक 27 अगस्त को सांय 4.30 बजे से 7 बजे तक बाबा रामदेव नगर, गुर्जर की थडी, जयपुर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 147 बेघर लोगों ने चिकित्सा सेवाओं का दवाईयों सहित लाभ लिया। कैम्प के दौरान डॉ. नावेद हसन खाऩ, डॉ. पदमा राठोड, भंवर लाल कुमावत, अखिलेश मिश्रा, श्याम सुन्दर, नीलम बागोतिया व वोलियंटियर डॉ. अम्बिका गुप्ता (डेंटिस्ट), कामिनी, अक्षत शर्मा ने अपनी सेवायें दी।
प्रदेश के अनेक जिलो से आकर जयपुर में रह रहे बेघर लोग अपनी जिन्दगी में कुछ गरीबी के कारण, कुछ कार्य सम्बन्धि के कारण, अपने घरों से निकले हुए है। ये बेघर लोग अपने लिए कोई छत नहीं बना पाते है। इनको तो खुल्ले आसमान में तिरपाली की झुग्गी मे रहना पसंद है। यह जयपुर शहर में खुल्ले आसमान के नीचे जीवन बिताने वाले लोग हैं | जयपुर शहर में बेघर लोग बिना अपने अधिकारों के ही जीवन यापन कर रहे है और बिना पहचान के ही जीवन जीने को मजबूर है। अधिकाश मुस्लिम, लुहार, राणा, गुजराती समाज के लोग स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे |
कैम्प के दौरान बेघर लोगों में एसिडिटी, पेट में दर्द, खुजली, मुंहासे, चेहरे पर एलर्जी, एनोमिया, दर्द, पीठ दर्द, पीठ दर्द, काला धब्बा, मुंह में छाले, शरीर पर मुंहासे, शरीर में दर्द, फोड़े-फुंसी, कान दर्द, जलन, सर्दी-जुखाम, खांसी, बुखार, हाथ पर मुँहासे, पायरेक्सिया, छाले, कब्ज, चकत्ते, पैर की उंगलियों में चोट, मिटटी खाना, कंधे का दर्द, फुरुनकुलोसिस, गैस्ट्राइटिस, नाक बहना, इम्पेटिगो, इन्फेक्शन, सिर की त्वचा पर चोट, घुटनों में दर्द, चेहरे पर सूजन, दस्त, उल्टी, मच्छर का काटना, एकाधिक फोड़ा, ओएमई, शरीर में दर्द, बांह में दर्द, हाथ में दर्द, घाव, दांत में दर्द, जोड़ों में दर्द, गर्दन में दर्द, कमजोरी, दस्त, फुंसी, त्वचा संक्रमण, टिनिया, आघात, सफेद पानी, सफेद दाग चेहरा पर इत्यादि बिमारियों का उपचार दवाईयों सहित किया गया।
बेघर लोगो को सबसे मूलभूत सुविधाओं व सामाजिक हको से भी बहुत वंचित हैं। बदलते मौसम की परिस्थितियों की मार झेलने को बेघर लोग मजबूर हैं।
भंवर लाल कुमावत
28.07.2024