26/01/2026
तृप्ति वृद्ध आश्रम रायसेन में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
तृप्ति वृद्ध आश्रम रायसेन में दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
डॉ. अंजना सिंह ठाकुर, मेडिकल ऑफिसर, जिला चिकित्सालय रायसेन रहीं।
इस अवसर पर जय गुरुदेव धर्म प्रचारक समिति रायसेन के
अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद जी,
संचालक श्री राजेश लोधी जी,
कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र अहिरवार जी
विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तृप्ति वृद्ध आश्रम की ओर से
प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कुमार,
केयर टेकर श्री शिवम दास,
कुक श्रीमती प्रभा धाकड़, श्रीमती सविता,
चपरासी श्री प्रकाश सिंह,
चौकीदार श्री अरविंद कुमार,
सफाई कर्मचारी श्री नीरज कटारे
तथा आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजन एवं नगर के अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अंजना सिंह ठाकुर द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व पर दो शब्द कहे गए। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने अपना परिचय दिया एवं वृद्ध आश्रम से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी वृद्धजनों को लड्डू एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अंजना सिंह ठाकुर द्वारा सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर दोपहर 03 बजे विशेष भोज (दाल-बाटी-चूरमा) की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी वृद्धजन एवं एनजीओ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
धन्यवाद 🙏💐