Badhte Kadam Raipur

Badhte Kadam Raipur दुआ करने से बेहतर है, किसी की मदद करना

बढ़ते कदम रात्रि कालीन भोजन सेवाRKDD सेवा - 16-17 जुलाई 2026कल रात्रि ऐश्वर्या एम्पायर, सूरज नगर, लाभांडी से 150 से अधिक ...
17/07/2026

बढ़ते कदम रात्रि कालीन भोजन सेवा
RKDD सेवा - 16-17 जुलाई 2026

कल रात्रि ऐश्वर्या एम्पायर, सूरज नगर, लाभांडी से 150 से अधिक लोगो का भोजन आया था। इस भोजन को रात 12 बजे से रात 1 बजे तक बाँसटाल के गेरेजों में वितरित किया गया।

भारी बरसात में भी, भोजन ग्रहण करने वालों की भीड़ रही

सेवा में
टीम RKDD
बढ़ते कदम परिवा

मानव सेवा दिवस” के उपलक्ष्य में बढ़ते कदम के पितामह स्व. अनिल गुरुबक्षाणी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की.पुनः स्वर्ग र...
14/07/2026

मानव सेवा दिवस” के उपलक्ष्य में बढ़ते कदम के पितामह स्व. अनिल गुरुबक्षाणी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की.

पुनः स्वर्ग रथ लोकार्पण , 19 छात्र एवं छात्रों को लगभग 2 लाख का छात्रवृत्ति वितरण, 500 पौधों का वितरण एवं भंडारा

14 जुलाई 2026 मानव सेवा दिवस के शुभ अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम -
बढ़ते कदम अपने संस्थापक एवं समाज सेवा के माइल स्टोन स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी जी की पुण्यतिथि को मानव सेवा दिवस के रूप में मनाती आई है।
इसी कड़ी में 14 वीं पुण्यतिथि, 14 जुलाई पर आयोजित समाज सेवा के कार्यक्रम -

1. श्रद्धांजली एवं माल्यार्पण – बढ़ते कदम के संस्थापक स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी जी की पुण्यतिथी के अवसर पर बढ़ते कदम ऑफिस देवेन्द्र नगर रायपुर में बढ़ते कदम परिवार एवं उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिक ने सुबह 10:30 बजे पुष्पांजली एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया.

2. छात्रवृत्ति वितरण – बढ़ते कदम संस्था के सेवा में छात्रवृत्ति अभियान महत्वपूर्ण सेवा है. इस अभियान के अंतर्गत किसी विद्यार्थी को कापी, पुस्तकें व फीस देकर विदा नही कर दिया जाता है, बल्कि वर्षभर उसकी मानिटरिंग की जाती है। एक गरीब विद्यार्थी जो कि ठेले में पर्स व बेल्ट बेचा करता था उसका इंजीनियरिंग में चयन हो गया । लेकिन आर्थिक अभाव के कारण वह अपनी पढ़ाई जारी करने मे असमर्थ था। संस्था ने उसकी पढ़ाई-लिखाई का इंतजाम किया, आज वह लड़का इंजीनियर बन चुका है. इस अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनली क्वालीफाइड विद्यार्थियों केा प्राथमिकता दी जाती है। संस्था के प्रत्येक अभियान की तरह यह अभियान भी बिना किसी जाति व वर्ग भेद के समाज के सभी वर्गो के लिए संचालित किया जाता है। फण्ड की व्यवस्था दानदाताओं के माध्यम से पूरी की जाती है। संस्था का उद्देश्य है कि केवल आर्थिक अभाव के कारण हुई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए। इस अभियान के अंतर्गत संस्था बढ़ते कदम ने देवेन्द्र नगर ऑफिस में सुबह 11 बजे 19 छात्र-छात्राओं को एक लाख तिरासी हजार रूपये का छात्रवृत्ति वितरण किया.

3. स्वर्ग रथ का पुनः लोकार्पण – बढ़ते कदम संस्था ने सेवाकार्यों का मजबूत एवं विस्तार करते हुए सुबह 11:30 बजे स्वर्ग रथ का पुनः लोकार्पण किया. संस्था के पास घर से श्मशानघाट जाने के लिए स्वर्गरथ नाम से 5 वाहन है। कांच से निर्मित आधुनिक तकनीक के चारो रथ ससम्मान अंतिम संस्कार के लिए बनाए गये है।

4. भंडारा एवं पौधा वितरण – संस्था ने स्व. अनिल गुरुबक्षाणी (गुरुजी) चौंक देवेंद्र नगर में दोपहर 12 से 3 बजे तक पर्यावरण एवं प्रकृति की सुरक्षा के लिए रायपुर शहर में 500 पौधे वितरण किये गये. पौधा वितरण के साथ भण्डारा का कार्यक्रम में भोजन वितरण भी किया गया.

इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए – संत मसंद लाल जी, श्याम केसवानी (आशीर्वाद ब्लड बैंक), जगदीश छुगानी, डॉ. गोपाल दास चावला, शंकर लाल आसुदानी, इंद्र कुमार डोडवानी, नन्दलाल मुलवानी, मुकेश सचदेव, बसंत रोहरा, सुनील नारवानी, राजू झामनानी, राजकुमार मंगतानी, सुनील छतवानी, सुरेश रोचलानी, अमर लखवानी, किशोर पंजवानी, मनोहर गंगवानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, हरीश दानवानी, यथार्थ गुरुबक्षाणी, कमल राजवानी, शंकर लाल दानवानी एवं शहर के गणमान्य नागरिक और अतिथिगण.

🙏🌹दुआ करने से बेहतर हैकिसी की मदद करना🌹🙏मानव सेवा दिवस🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹बढ़ते कदम अपने संस्थापक एवं समाज सेवा के माइल स्टोन स्व. श...
11/07/2026

🙏🌹दुआ करने से बेहतर है
किसी की मदद करना🌹🙏

मानव सेवा दिवस
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
बढ़ते कदम अपने संस्थापक एवं समाज सेवा के माइल स्टोन स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी जी की पुण्यतिथि को मानव सेवा दिवस के रूप में मनाती आई है।
इसी कड़ी में 14 वीं पुण्यतिथि, 14 जुलाई पर आयोजित दो दिवसीय समाज सेवा के कार्यक्रमों में आप सभी सहृदय आमंत्रित हैं।

दिनांक -12 जुलाई, रविवार
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
वृक्षारोपण- महावीर नगर
संत असुदा राम दरबार के पास
समय- सुबह 8:00 बजे

अनाज एवं सामग्री वितरण- शहर के विभिन्न सेवा आश्रम एवं बाल आश्रम में

दिनांक - 14 जुलाई, मंगलवार
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
1.श्रद्धांजली एवं माल्यार्पण
समय - सुबह 10:30 बजे

2. स्वर्ग रथ का पुनः लोकार्पण
समय- सुबह 11 बजे

3. छात्रवृत्ति वितरण
समय- सुबह 11 बजे

स्थान - बढ़ते कदम मुख्यालय, देवेंद्र नगर मुक्तिधाम, सेक्टर 3, रायपुर

4.भंडारा एवं पौधा वितरण
समय - दोपहर 12 बजे से
स्थान - स्व. अनिल गुरुबक्षाणी (गुरुजी) चौंक देवेंद्र नगर में।

आप महानुभावों की उपस्थिति से समाज गौरांवित होगा, नए जुड़े समाज सेवकों का उत्साहवर्धन होगा, एवं संस्था को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

●●●●●●●●●●●●●●●●
बढ़ते कदम सूचना ग्रुप में जुड़ने हेतु कृपया इस लिंक पर क्लिक करें👇🏽
https://chat.whatsapp.com/DofUvwNnBmr8Pgm4W0lUwv?mode=r_c

05/07/2026
बढ़ते कदम रात्रि कालीन भोजन सेवाRKDD सेवा - 27-28 जून 2026आज रात अमलीडीह चौक, केनाल रोड से 100 से अधिक लोगो का भोजन आया थ...
28/06/2026

बढ़ते कदम रात्रि कालीन भोजन सेवा
RKDD सेवा - 27-28 जून 2026

आज रात अमलीडीह चौक, केनाल रोड से 100 से अधिक लोगो का भोजन आया था। इस भोजन को अभी रात 12 बजे से 12.30 बजे तक बाँसटाल के गेरेजों में वितरित किया गया।

सेवा में
टीम RKDD
बढ़ते कदम परिवार

16/06/2026

जब आप यह वीडियो देखेंगे और गाने को ध्यान से सुनेंगे तो आपको धुरंधर - धुरंधर सुनाई देगा

यह धुरंधर फ़िल्म की BGM है जो कि समर्पित है इन रक्तदाताओं को जिन्होंने रायपुर शहर में रक्त की कमी होने पर स्वयं आगे आकर जरूरतमंद पेशेंट हेतु रक्तदान किया

असली धुरंधर हमारे ये रक्तदाता है रियल लाइफ हीरोज

सर्वविदित हो कि रायपुर शहर में ब्लड की बहुत कमी हो गयी थी जिसके कारण संस्था बढ़ते कदम द्वारा शहर में दो रक्तदान शिविर लगाए थे
पहला पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के सहयोग से महावीर नगर में जंहा पर 159 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ

एवं दूसरा मरीन ड्राइव पर जंहा पर केवल ढाई घंटे में 52 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ

कुल 211 यूनिट रक्तदान संस्था द्वारा एकत्रित किया गया जो कि पेशेंट का जीवन बचाने के काम आएगा। (किसी कारणवश कुछ डोनर्स के फोटो मिसिंग हैं)

सभी सम्माननीय रक्तदाताओं का उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित हृदय से आभार एवं धन्यवाद 🙏🏻

सेवा में - बढ़ते कदम परिवार

अति आवश्यक सूचना एवं निवेदनवर्तमान में रायपुर में ब्लड की बेहद कमी हो गयी है जिसकी वजह से जरूरतमंद मरीजों के इलाज में अत...
13/06/2026

अति आवश्यक सूचना एवं निवेदन

वर्तमान में रायपुर में ब्लड की बेहद कमी हो गयी है जिसकी वजह से जरूरतमंद मरीजों के इलाज में अत्यधिक दिक्कत आ रही है

किसी की जान बचाने से बड़ा नेक सेवा कार्य कोई नही, और सेवा कभी विफल नही जाती, खुशियां बनकर आपके पास ही लौट आती है

इस रविवार 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर बढ़ते कदम द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है

विशेष - बरसात से बचने हेतु सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट के साथ उच्चकोटि के रैनकोट या छाते प्रदान किये जायेंगे

आप सभी से नम्रतापूर्वक निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करें और करवाएं ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाये🙏🏻

पहला शिविर - बढ़ते कदम एवं पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर द्वारा
दिन - रविवार 14 जून 2026
समय - सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
स्थान - संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन के बाजू, झुलेलाल चौक, महावीर नगर, रायपुर
अग्रिम रजिस्ट्रेशन हेतु इन नंबरों पर सम्पर्क करें
9907123272, 9074704567
9826342798, 9300491255

दूसरा शिविर
दिन - रविवार 14 जून
स्थान - मरीन ड्राइव, तेलीबांधा
समय - शाम 5 बजे से रात 8 बजे
संपर्क - 9301810900
9301955500, 9926159334
••••••••••••••••••••••••••••••••••
बढ़ते कदम सूचना ग्रुप में जुड़ने हेतु कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

बढ़ते कदम सूचना ग्रुप में जुड़ने हेतु कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/I2sfy4NItha1idaNk3l4qs

Address

Devendra Nagar, Sector/2
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Badhte Kadam Raipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Badhte Kadam Raipur:

Shortcuts

Share