15/08/2026
🇮🇳 आजादी का जश्न — समाज के असली नायकों के साथ! 🇮🇳
15 अगस्त के पावन अवसर पर SEEVIEW Seva Trust परिवार ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न समाज के उन समर्पित लोगों के साथ मनाया, जो दिन-रात हमारी सुरक्षा, स्वच्छता और सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। ❤️
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक पुलिस, होम गार्ड, पर्यावरण मित्र/सफाई कर्मियों, बच्चों एवं जरूरतमंद व बेसहारा लोगों के साथ आजादी की खुशियां साझा की गईं।
SEEVIEW Seva Trust के कार्यकर्ताओं एवं सेवकों ने सभी को मिठाई खिलाकर, बैज अलंकृत कर एवं सम्मानित किया तथा उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। 🌸🇮🇳
इस विशेष अवसर पर SEEVIEW Seva Trust के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महावीर बर्तवाल जी, सचिव श्री अशोक भट्ट जी, श्री कुलभूषण नैथानी जी, श्री संदीप रौतेला जी सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारा विश्वास है कि आजादी का असली जश्न तभी है, जब खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और देश व समाज की सेवा करने वाले प्रत्येक व्यक