Chhattisgarh VSK

Directions Website Contact the organization

Chhattisgarh VSK विश्व संवाद केंद्र , छत्तीसगढ़

Media Organisation

Official Account Of VSK, Chhattisgarh.

Established to promote True & Reliable information in National Interest. The major activies of swayamsevaks are developing confidence, self-respect, respect for elders, creating awareness of heritage of Bharat Mata and its richest Culture in world. Promoting Hindutva and bhartiyata and most important loving our motherland above all. We are proud to be hindu and proud to be Bhartiya... Jai Shri Ram... Bharat Mata ki Jai!

23/09/2026

मां लिंगेश्वरी के दर्शन करने आज उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित झाटीबन की पहाड़ी गुफा में विराजमान मां लिंगेश्वरी का धाम वर्ष में केवल एक दिन खुलता है। यहां श्रद्धालु सन्तान प्राप्ति की मनोकामना लेकर आते हैं।

#छत्तीसगढ़

वामन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।यह पर्व भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के प्रकट होने के उपलक्ष्य में भाद्रपद मास के शुक्...
23/09/2026

वामन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह पर्व भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के प्रकट होने के उपलक्ष्य में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है।

इसे वामन द्वादशी भी कहते हैं।

भगवान वामन ने एक छोटे ब्राह्मण का रूप लेकर राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी थी और अहंकार को चूर किया था।
#छत्तीसगढ़

खगोल शास्त्र का रोचक तथ्य-आज दिन और रात होंगे बराबरशरद विषुव (Autumnal Equinox)सूर्य विषुवत रेखा पर होने के कारण वर्ष मे...
23/09/2026

खगोल शास्त्र का रोचक तथ्य-आज दिन और रात होंगे बराबर

शरद विषुव (Autumnal Equinox)

सूर्य विषुवत रेखा पर होने के कारण वर्ष में दूसरी बार 23 सितंबर को दिन और रात दोनों बराबर (12-12 घंटे के) होते हैं। इसके बाद से सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश करता है, जिससे उत्तरी गोलार्ध में दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं।

#छत्तीसगढ़

आयुर्वेद दिवसस्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं lआतुरस्य विकार प्रशमनं च: llअर्थ -स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और र...
23/09/2026

आयुर्वेद दिवस

स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं l
आतुरस्य विकार प्रशमनं च: ll

अर्थ -स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी के रोग को दूर करना अर्थात रोगी को निरोगी बनाना ही आयुर्वेद का सिद्धांत है।

इस वर्ष 23 सितंबर को 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है, जिसकी थीम "स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए आयुर्वेद" है।

#आयुर्वेद

पुण्यस्मरण23 सितंबर : बलिदान दिवसहरियाणा के रेवाड़ी के राजा राव तुलाराम ने प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों से एक मह...
23/09/2026

पुण्यस्मरण
23 सितंबर : बलिदान दिवस

हरियाणा के रेवाड़ी के राजा राव तुलाराम ने प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों से एक महीने युद्ध किया.

इस युद्ध में पांच हज़ार सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा हेतु बलिदान दिया.

अंग्रेजी शासन के अत्याचार को देखते हुए राजा राव तुलाराम के माता-पिता ने उन्हें बचपन में शस्त्र और युद्ध कला की शिक्षा दी.

23 सितंबर : महाराजा हरि सिंह की जयंतीजम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक राजा हरि सिंह जी  महान राजा के साथ महान शिक्षाविद, प्रगत...
23/09/2026

23 सितंबर : महाराजा हरि सिंह की जयंती

जम्मू-कश्मीर के अंतिम शासक राजा हरि सिंह जी महान राजा के साथ महान शिक्षाविद, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक थे.

वे तत्कालीन सरसंघचालक पूजनीय गुरू जी सदाशिव गोलवलकर जी से वार्ता के बाद कश्मीर के भारत विलय पर सहमत हुए थे.

23/09/2026

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में विराजमान प्रसिद्ध दक्षिणमुखी गणेश जी

नागरिक कर्तव्यबोध"जहाँ भी आवश्यकता हो,अनुशासनपूर्वक कतार में प्रतीक्षा करें। आइये, जल्दबाज़ी छोड़कर, धैर्य के साथ अपनी ब...
22/09/2026

नागरिक कर्तव्यबोध

"जहाँ भी आवश्यकता हो,अनुशासनपूर्वक कतार में प्रतीक्षा करें। आइये, जल्दबाज़ी छोड़कर, धैर्य के साथ अपनी बारी की प्रतीक्षा करने की स्वाभाव विकसित करें।"

।।दैनिक प्रेरणा।।"अखिल विश्व में मानव कल्याण की कल्पना करने की अपनी पुरानी परम्परा का निर्वाह पुनः कर सकें, इसी उद्देश्य...
22/09/2026

।।दैनिक प्रेरणा।।

"अखिल विश्व में मानव कल्याण की कल्पना करने की अपनी पुरानी परम्परा का निर्वाह पुनः कर सकें, इसी उद्देश्य से हमें कार्यरत रहना है। मातृभूमि के प्रति श्रद्धा नहीं, परम्परा के प्रति अपनत्व नहीं, राष्ट्रीय वृत्ति का पोषण नहीं, ऐसी अस्थायी एकता हमें अपेक्षित नहीं। हम स्थायी संगठन चाहते हैं।"
-
श्री गुरूजी

Address

Raipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhattisgarh VSK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Chhattisgarh VSK:

Shortcuts

Share