ALL Muslim Welfare Foundation

ALL Muslim Welfare Foundation • service to humanity is service to ALLAH

रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न, ‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा**रायपुर।** ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडे...
27/04/2026

रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न, ‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा

**रायपुर।** ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समाज में एकता, भाईचारा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नशा छोड़ो, खेल चुनो – सेहत एक नेमत है” संदेश के साथ दो दिवसीय **ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 (बॉक्स क्रिकेट)** का सफल आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स ग्राउंड, लालपुर में किया गया। प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा,
“आज के दौर में युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना बेहद आवश्यक है। ‘नशा छोड़ो, खेल चुनो’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प है। इस लीग के माध्यम से युवाओं को एक सकारात्मक मंच प्रदान किया गया है और आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।”

लीग का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, उन्हें खेलों से जोड़ना तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सहयोग और टीम भावना को सुदृढ़ करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन पूर्व महापौर एजाज ढेबर, सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी, जावेद ढेबर, एजाज खान, यूनुस खान एवं फिरोज खान की उपस्थिति रही। वहीं फाइनल मुकाबले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वक्फ बोर्ड सदस्य तथा फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट सैय्यद फैसल रिज़वी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी लियाकत उल्लाह खान, मुकेश पुजारी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ताहा हुसैन और शमीम की टीम के बीच खेला गया, जिसमें शमीम की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच तथा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर सैय्यद शोएब उर्फ बिट्टू पठान रहे। बेस्ट बल्लेबाज नावेद, बेस्ट गेंदबाज मुर्तजा खलील, बेस्ट फील्डर इलियास तथा बेस्ट विकेटकीपर ताहा हुसैन रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जुबेर महमूद, कोषाध्यक्ष अलकाफ गनीवाला, खेल प्रभारी अब्दुल रफीक खान, मीडिया प्रभारी सैयद फैसल इमाम, रायपुर संभाग सचिव शाहबान खान, संभाग उपाध्यक्ष आसिफ भिन्सारा एवं शहबाज खान का विशेष योगदान रहा।

रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न, ‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा*दोस्ताना मैच में वक्फ बोर्ड की टीम र...
27/04/2026

रायपुर में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 सम्पन्न, ‘नशा छोड़ो-खेल चुनो’ का संदेश गूंजा

*दोस्ताना मैच में वक्फ बोर्ड की टीम रही चैंपियन, डॉ. सलीम राज ने खेली 22 रनों की पारी, बने मैन ऑफ द मैच*
*फाइनल मुकाबले में ताहा की टीम को हराकर शमीम की टीम बनी विजेता*

**रायपुर।** ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समाज में एकता, भाईचारा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नशा छोड़ो, खेल चुनो – सेहत एक नेमत है” संदेश के साथ दो दिवसीय **ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 (बॉक्स क्रिकेट)** का सफल आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स ग्राउंड, लालपुर में किया गया। प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने कहा,
“आज के दौर में युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना बेहद आवश्यक है। ‘नशा छोड़ो, खेल चुनो’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प है। इस लीग के माध्यम से युवाओं को एक सकारात्मक मंच प्रदान किया गया है और आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।”

लीग का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, उन्हें खेलों से जोड़ना तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सहयोग और टीम भावना को सुदृढ़ करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन पूर्व महापौर एजाज ढेबर, सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी, जावेद ढेबर, एजाज खान, यूनुस खान एवं फिरोज खान की उपस्थिति रही। वहीं फाइनल मुकाबले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वक्फ बोर्ड सदस्य तथा फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट सैय्यद फैसल रिज़वी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी लियाकत उल्लाह खान, मुकेश पुजारी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जुबेर महमूद, कोषाध्यक्ष अलकाफ गनीवाला, खेल प्रभारी अब्दुल रफीक खान, मीडिया प्रभारी सैयद फैसल इमाम, रायपुर संभाग सचिव शाहबान खान, संभाग उपाध्यक्ष आसिफ भिन्सारा एवं शहबाज खान का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

You can also follow on Instagram to see more.
21/04/2026

You can also follow on Instagram to see more.

NANHE ROZADAAR   2026
13/04/2026

NANHE ROZADAAR 2026

NANHE ROZADAAR   2026
13/04/2026

NANHE ROZADAAR 2026

10/04/2026

NANHE ROZADAAR 2026 BHIALI JILA DURG

23/03/2026

कौम की असली तरक्की तालीम से होती है।
अगर हर घर से एक बच्चा भी अच्छी तालीम हासिल कर ले,
तो पूरे समाज की तस्वीर बदल सकती है।
आइए इस ईद पर तालीम का पैगाम हर घर तक पहुँचाएँ।
🌙 ईद मुबारक 🌙
एहतेशाम हुसैन
जिला अध्यक्ष
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन
मो.: 9039614398

Address

Near Lotus Hospital Behind Pujari Government School Rajatalab
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ALL Muslim Welfare Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ALL Muslim Welfare Foundation:

Share