Netritva Sadhana Foundation

Netritva Sadhana Foundation It is based in Raipur.

Netritva Sadhana Foundation is a youth driven not for profit organization, working in chhattisgarh for stimulating nurturing and nourishing administrative, social and entrepreneurial leadership with social orientation among youth.

Yesterday, we began our CUET-UG initiative with an induction session for students from rural, tribal, and underrepresent...
14/04/2026

Yesterday, we began our CUET-UG initiative with an induction session for students from rural, tribal, and underrepresented regions of Chhattisgarh. From today, regular subject sessions have started.

The representation of students from these backgrounds in Central Universities remains very limited. Through this program, we aim to bridge this gap by providing guidance, exposure, and academic preparation.

Our objective is not only admissions, but building a society rooted in knowledge and wisdom. When students from these communities access higher education and return, they contribute to strengthening their societies.

This initiative is a small step toward expanding opportunities, improving representation, and nurturing confident, socially conscious learners from Chhattisgarh.

BachpanBanao-NetritvaSadhanaKendra



*CUET-UG निःशुल्क आवासीय क्रैश कोर्स: Shivasha Foundation और Netritva Sadhana Kendra द्वारा प्रारंभ*उच्च शिक्षा तक पहुँच...
09/04/2026

*CUET-UG निःशुल्क आवासीय क्रैश कोर्स: Shivasha Foundation और Netritva Sadhana Kendra द्वारा प्रारंभ*

उच्च शिक्षा तक पहुँच केवल चयन (Admission) का प्रश्न नहीं है, बल्कि वहाँ तक प्रभावी रूप से पहुँचने (Arrival) की तैयारी का भी है।

पहली पीढ़ी के विद्यार्थियों (First-generation learners) के सामने चुनौती अक्सर क्षमता की नहीं होती, बल्कि डिजिटल समझ, अकादमिक लेखन, मार्गदर्शन और सीखने के नेटवर्क तक पहुंच का न होना होती है।

Shivasha Foundation और Netritva Sadhana Kendra द्वारा संचालित CUET-UG निःशुल्क आवासीय क्रैश कोर्स, रायपुर एक 30-दिवसीय सघन कार्यक्रम है, जिसे इसी अंतर (Gap) को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।

यह पहल Shivasha Foundation की पहुँच को सक्षम बनाने के दृष्टिकोण और Netritva Sadhana Kendra के शैक्षणिक एवं जमीनी अनुभव को साथ लाकर, विद्यार्थियों के लिए केवल परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक "transition architecture" तैयार करने का प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संरचित अकादमिक तैयारी, विषय-विशेष मार्गदर्शन, तथा एक ऐसा अध्ययन वातावरण प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के साथ-साथ आगे की सीखने की प्रक्रिया के लिए भी तैयार करे।

इसमें निःशुल्क कोचिंग एवं आवासीय सुविधा शामिल है, ताकि आर्थिक सीमाएँ सीखने की प्रक्रिया में बाधा न बनें।

सीमित संख्या में चयनित विद्यार्थियों के साथ यह कार्यक्रम गहन अध्ययन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और सहयोगात्मक सीखने के अनुभव पर केंद्रित है।

यदि आप केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं और एक ऐसे समर्थन तंत्र (Support System) की तलाश में हैं जो चयन से आगे की यात्रा में भी साथ दे, तो यह अवसर आपके लिए प्रासंगिक हो सकता है।

*अगला बैच: 12 अप्रैल 2026 से प्रारंभ*
अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए दिए गए लिंक https://bit.ly/4c25xRV के माध्यम से फॉर्म भरें।

03/02/2026

महत्वपूर्ण सूचना:
नेतृत्व साधना केंद्र की वेबसाइट में अप्रत्याशित रूप से कुछ coding एवं technical समस्याएँ सामने आई हैं। इसी कारण नए बैच के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने में कुछ दिन की देरी हो सकती है।
इस वजह से मार्च माह में प्रस्तावित परीक्षा की तिथि फिलहाल जारी नहीं की जा रही है।

जैसे ही वेबसाइट से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ कर दी जाएगी।
कृपया यह सूचना अपने परिचितों तक साझा करें।

21/01/2026
प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी संस्था में CGPSC प्रीलिम्स टेस्ट सीरीज़ आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वास्तव...
11/01/2026

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी संस्था में CGPSC प्रीलिम्स टेस्ट सीरीज़ आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसे वातावरण में तैयार करना है।

परीक्षा OMR शीट्स पर कराई जाती है, ताकि छात्र प्रक्रिया और समय-प्रबंधन के अभ्यस्त हों।
प्रश्न-पत्र CGPSC प्रीलिम्स के स्तर के अनुरूप होते हैं
और परीक्षा का परिणाम अगले ही दिन जारी किया जाता है,
ताकि छात्र तुरंत अपनी कमज़ोरियों पहचानकर सुधार कर सकें।
यह टेस्ट सीरीज़ डर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और स्पष्टता विकसित करने का माध्यम है।
22 फ़रवरी को होने वाली CGPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए
मेहनत निरंतर जारी है। 📚✍️

संस्था के रायपुर स्थित कैंपस में प्रातः के योग सत्र का एक दृश्य...CGPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी केवल बेहतर पढ़ने-लि...
11/01/2026

संस्था के रायपुर स्थित कैंपस में प्रातः के योग सत्र का एक दृश्य...

CGPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी केवल बेहतर पढ़ने-लिखने की तकनीक ही नहीं सिखाती, बल्कि अनेक कौशलों के विकास और विविध चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी देती है। इस दीर्घकालिक अध्ययन प्रक्रिया में कमर दर्द, नींद न आना और मन का अशांत रहना जैसी समस्याएँ सामान्य हैं।
इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए प्रातःकाल विशेष योग सत्र आयोजित किए जाते हैं। योग शिक्षिका द्वारा बताए गए चयनित योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास छात्रों को एकाग्रता, संतुलन और आंतरिक शांति प्रदान करते हैं—ताकि वे अध्ययन के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली भी विकसित कर सकें।

मानवीयता के... हिंदी के... छत्तीसगढ़ के... आम लोगों के... हम सबके...प्रिय कवि उपन्यासकार लेखक श्री विनोद कुमार शुक्ल जी ...
24/12/2025

मानवीयता के... हिंदी के... छत्तीसगढ़ के... आम लोगों के... हम सबके...प्रिय कवि उपन्यासकार लेखक श्री विनोद कुमार शुक्ल जी को विनम्र श्रद्धांजलि... आभार...

नेतृत्व साधना केंद्र के ग्राम-स्तरीय कोचिंग कार्यक्रम की सफलता  (KBKS Gotul Sports Academy एवं Netritva Sadhana Kendra क...
12/12/2025

नेतृत्व साधना केंद्र के ग्राम-स्तरीय कोचिंग कार्यक्रम की सफलता

(KBKS Gotul Sports Academy एवं Netritva Sadhana Kendra की संयुक्त पहल, ग्राम:कानापोड़, कांकेर)

कानापोड़ गाँव में विभिन्न शासकीय सेवाओं की परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग पहल — Gotul Sports Academy (GSA) और Netritva Sadhana Kendra (NSK) के संयुक्त प्रयास से — इस वर्ष छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सुखद सफलता लेकर आई है।

कुल 37 में से इस परीक्षा में 25 नियमित विद्यार्थी उपस्थित हुए जिनमें से 10 का चयन हुआ, अर्थात 40% का चयन अनुपात ग्रामीण क्षेत्र से, इस कार्यक्रम के प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

✔️ चयनित विद्यार्थियों की सूची (Kanapod Centre):

आरती कुंजाम – 17130471
दामिनी दार्रो – 16110290
गणेश कांगो – 17170150
योगेन्द्र साहू – 17050440
द्रोपति साहू – 17240277
सुलोचना निषाद – 17070237
चांदनी निषाद – 17090189
लोकेश्वर कवड़े – 25120354
करन कुमार – 25150259
हिना नाग (प्रतीक्षा सूची) – 17070027

हार्दिक शुभकामनाएँ सभी चयनित विद्यार्थियों को!

इस सफलता के पीछे—
• विद्यार्थियों की मेहनत,
• GSA और NSK की टीम का सामूहिक योगदान,
• और विशेष रूप से LEAD 36GARH के हमारे पूर्व छात्रों का निरंतर समर्पण है, जो कानापोड़ में रहकर कार्यक्रम का संचालन और शिक्षण संभाल रहे हैं।
अजीत एवं वेणुगोपाल के अंतिम महीनों की गंभीर मेहनत ने परिणामों को नई दिशा दी है।

कानापोड़ ने साबित किया है—
अगर अवसर और मार्गदर्शन गाँव तक पहुँचे, तो सफलता भी यहीं से चमकती है।

इस वर्ष के CGPSC सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं, और यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे नेतृत्व साधना कें...
22/11/2025

इस वर्ष के CGPSC सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं, और यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे नेतृत्व साधना केंद्र (NSK), रायपुर से चार छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है — जिनमें 3 मुख्य सूची में और 1 प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं।

1. सुष्मिता (बेमेतरा) — डिप्टी कलेक्टर

2. यामिनी (दुर्ग/मोहला) — डिप्टी पुलिस अधीक्षक

3. दुर्योधन (कांकेर/बस्तर) — सहकारी अधिकारी

4. मनीषा (कोरिया/सरगुजा) — आबकारी निरीक्षक (प्रतीक्षा सूची)

इन सभी ने हमारे रायपुर कैंपस में निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्राप्त की है और अभी रायपुर कैंपस में ही रह रहे हैं।

हम आशा करते हैं कि ये नवचयनित अधिकारी NSK की उस मूल भावना को आगे बढ़ाएँगे —
एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और मानवीय समाज का निर्माण, जैसा बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी और भगत सिंह ने कल्पना की थी।

हम अपने सभी मित्रों, शुभचिंतकों, मार्गदर्शकों और समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
आपके विश्वास और समर्थन ने ही इन यात्राओं को संभव बनाया है|

हमारी कोशिश होगी कि समाज के संसाधनों और सामाजिक ऋण के तौर पर तैयार हो रहा यह कार्य, इसके विद्यार्थियों द्वारा भी उसी भाव से आगे भी जारी रहे।

सादर,
नेतृत्व साधना केंद्र – बचपन बनाओ परिवार

आप सभी उम्मीदवारों के आज से शुरू हो रहे CGPSC सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार के लिए अग्रिम शुभकामनाएं...
18/11/2025

आप सभी उम्मीदवारों के आज से शुरू हो रहे CGPSC सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार के लिए अग्रिम शुभकामनाएं...

Address

Yog Bhavan Gate No 2 Fundhar Near Airport Road Raipur
Raipur
492012

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm

Telephone

+917389931878

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Netritva Sadhana Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Netritva Sadhana Foundation:

Share