Jan Shikshan Sansthan Raipur CG

Jan Shikshan Sansthan Raipur CG Skill based training The scheme was renamed as Jan Shikshan Sansthan in 2000. At present, 304 JSSs in 27 States and 7 Union Territories are functional.

The Scheme of Jan Shikshan Sansthan (JSS) formerly known as Shramik Vidyapeeth was a unique creation of Government of India is being implemented through NGOs in the country since 1967. JSS scheme was transferred from Ministry of Education (erstwhile Ministry of Human Resource Development) to Ministry of Skill Development & Entrepreneurship in July, 2018. The annual coverage of the beneficiaries is

around 4 lakh, out of which 85% are women. Jan Shikshan Sansthan (JSS) scheme is implemented through NGOs with 100% grants from the Government of India. Jan Shikshan Sansthans are registered under the Societies Registration Act, 1860. The affairs of Jan Shikshan Sansthan are managed by respective Board of Management approved by the Government of India. The mandate of the scheme is to provide vocational skills in non-formal mode to non-literate, neo-literates, persons with rudimentary level of education upto 8th and school drop-outs upto 12th standard in the age group of 15-45 years. The priority groups are women, SC, ST, minorities and other backward sections of the society. JSSs are reaching to the unreached areas to cater the needs of the poorest of the poor. They work at the door step of the beneficiaries with a minimum infrastructure and resources.

    Jan Shikshan Sansthan Raipur CG जन शिक्षण संस्थान रायपुर ने आयोजित किया भगवान बिरसा मुंडा जयंतीकौशल विकास एवं उद्यमश...
19/11/2025





Jan Shikshan Sansthan Raipur CG



जन शिक्षण संस्थान रायपुर ने आयोजित किया भगवान बिरसा मुंडा जयंती

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान रायपुर ने अपने प्रशिक्षण केंद्र सिलतरा में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा 01 नवंबर से 15 नवंबर के अंतर्गत दिनांक 15-11-2025 को संवाद, स्लोगन लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा आदिवासी कल्चर का कार्यक्रम कराया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती शांति वर्मा (सरपंच सिलतरा) द्वारा जनजातीय लोगों के समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव (कार्यक्रम अधिकारी) ने कहा कि बिरसा मुंडा जो आदिवासी हैजा, चेचक, साँप के काटने बाघ के खाए जाने को ईश्वर की मर्जी मानते, लेकिन बिरसा उन्हें सिखाते कि चेचक-हैजा से कैसे लड़ा जाता है। वो आदिवासियों को धर्म एवं संस्कृति से जुड़े रहने के लिए कहते धीरे धीरे लोग बिरसा मुंडा की कही बातों पर विश्वास करने लगे। बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान हो गए और उन्हें 'धरती आबा' कहा जाने लगा।

कार्यक्रम में संस्था के अधिकारीगण, प्रशिक्षिका, प्रशिक्षणार्थियों तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

 गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें
27/08/2025



गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें

 HighlightsSkill IndiaChhattisgarh State Skill Development AuthorityCMO ChhattisgarhPMO IndiaPMO, INDIAसंस्था के अध्यक्ष...
15/08/2025


Highlights

Skill India
Chhattisgarh State Skill Development Authority
CMO Chhattisgarh
PMO India
PMO, INDIA

संस्था के अध्यक्ष श्री ठाकुर राम सिंह ने स्वतंत्रता के 79वे झंडारोहण करने के पश्चात् अपने सम्बोधन में कहा कि कौशल सबसे महत्वपूर्ण है और कौशल जब अनुभव में बदलती है तो व्यक्ति दक्ष हो जाता है, शैक्षणिक योग्यता के साथ ही सभी व्यक्ति को अपने कौशल में वृहद अनुभव को स्थान देना चाहिये। पूर्व के समय में कौशल और अनुभव के आधार पर जिसमें नर्स, राजमिस्त्री आदि प्रोफेशनल लोग अपने कार्यों में दक्ष हो गए थे।

उन्होंने आगे कहा कि अपने कौशल को पहचान कर उसमे दक्ष होने का अवसर आपको संस्थान के माध्यम से मिल रहा है। मार्केट की मांग के अनुरूप स्वयं को अपग्रेड करें। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता यदु ने कहा कि हमें अपने जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की ओर भी सचेत होने की आवश्यकता है इस बार की थीम "नया भारत" पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नए भारत की सोच के अनुरूप हमें ढलना होगा। अपने कौशलों का उपयोग हमें शिक्षण प्रशिक्षण के साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।

संस्था के निदेशक श्री अतुल सिंह ने कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार की थीम “Be Skilled Be Independent” पर जोर देते हुए कहा कि कहा कि आप सब भी कौशल विकास के साथ साथ भारत को एक नए आयाम की तरफ ले जा सकते हैं और भारत को नंबर वन बना सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मंत्रालय द्वारा JSS के कार्यों और स्ट्रक्चर में धीरे धीरे परिवर्तन किया जा रहा है उसके अनुरूप भी हमें गतिशील होना है। स्वयं को अपडेट करते रहेंगे तो ही हम मार्केट में बने रहेंगे, किसी भी एक क्षेत्र में पीछे हुए तो लोग हमसे आगे निकल जायेंगे।

मंत्रालय के निर्देशानुसार कौशल का दशक विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित किया गया जिसमे संस्थान के प्रशिक्षार्थियों द्वारा रंगोली, मेंहदी, भाषण, निबंध लेखन, कौशल प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, डिजिटल स्किल आदि गतिविधियों में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किया गया।

संस्थान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, सेल्फी जोन, सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

PMO IndiaPMO, INDIAJan Shikshan Sansthan RaipurNSDC National Skill Development CorporationSkill IndiaNiesbud    जन शिक्ष...
16/10/2024

PMO India
PMO, INDIA
Jan Shikshan Sansthan Raipur
NSDC National Skill Development Corporation
Skill India
Niesbud





जन शिक्षण संस्थान रायपुर के ब्यूटी केयर असिस्टेंट प्रशिक्षण के अंतर्गत मेंहदी का अभ्यास

The Scheme of Jan Shikshan Sansthan (JSS) formerly known as Shramik Vidyapeeth was a unique creation of Government of India is being implemented through NGOs...

      Jan Shikshan Sansthan Raipur           जन शिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा अपने प्रशिक्षण केंद्र में गाँधी जयंती का आय...
05/10/2024







Jan Shikshan Sansthan Raipur












जन शिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा अपने प्रशिक्षण केंद्र में गाँधी जयंती का आयोजन किया

स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर बेहतर कल के लिए स्वच्छता और समुदाय-संचालित प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए जन शिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा अपने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में स्वच्छता पर आधारित अनेक जागरूकता कार्यक्रम जैसे- स्वच्छता शपथ, व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कार्यस्थल पर स्वच्छता, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक, स्लोगन, कविता, नारा, परिचर्चा, चौपाल, सेल्फी आदि का आयोजन किया गया।

JSS रायपुर द्वारा 14 सितंबर विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारम्भ किया गया। वहीं 2 अक्टूबर को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन किया गया।
इसके अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों और सड़कों की सफाई करना, स्वच्छता के महत्व के बारे में वर्तमान पीढ़ी को टेक्निकल उपयोग के साथ ही साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहने एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिये प्रेरित किया गया। इस अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों के लिए भी युवाओं को आगाह किया गया। कोरोना काल के बाद से ही अधिसंख्य लोग स्वास्थ्य के प्रति भी जागृत हुए हैं। “स्वच्छ भारत अभियान एक सपना नहीं, एक प्रतिबद्धता है।”

PMO IndiaSkill IndiaPMO, INDIASwachh Bharat Mission, IndiaNSDC National Skill Development CorporationNational Initiative...
16/09/2024

PMO India
Skill India
PMO, INDIA
Swachh Bharat Mission, India
NSDC National Skill Development Corporation
National Initiative For Entrepreneurs & Small Businesses (NIESB)
Swachhata Hi Seva

Jan Shikshan Sansthan Raipur
Everyone








जन शिक्षण संस्थान रायपुर के प्रशिक्षण केंद्र रायपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न इवेंट्स आयोजित किये गये।

भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाना हैं। जिसके अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान रायपुर, नव अंकुर फाउंडेशन रायपुर और केसरीनंदन चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छ्ता शपथ, स्वच्छता संवाद एवं प्रश्नोत्तर, सेल्फी और एक पेड़ माँ के नाम गतिविधियां आयोजित की गई।

निदेशक श्री अतुल सिंह ने कहा कि स्वच्छता जरुरी हैं क्योंकि आसपास साफ-सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परशानियों से मुक्त हो सकते हैं। पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से अपनी दैनिक गतिविधियों में प्रयोग में लिए जाने वाले सभी प्रकार के एकल प्रयोग प्लास्टिक (Single use) का उपयोग नहीं करने का आव्हान किया एवं सभी को इस हेतु प्रेरित करने पर ज़ोर दिया ताकि स्वच्छता के साथ साथ पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकें इसके लिये हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिये। आसपास साफ-सफाई और स्वच्छ रखें। कोविड-19 की अवधि ने हमें बता दिया कि जीवन में स्वच्छता कितनी जरुरी हैं।

स्वच्छता संवाद में स्वच्छता, सेहत और स्वास्थ्य विषय पर सभी प्रशिक्षार्थी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये साथ ही इसी विषय पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

PMO IndiaSkill IndiaNSDC National Skill Development CorporationNiesbud Skill Development EntrepreneurshipJan Shikshan Sa...
05/09/2024

PMO India
Skill India
NSDC National Skill Development Corporation
Niesbud Skill Development Entrepreneurship
Jan Shikshan Sansthan Raipur






समस्त गुरुवर को गुरु दिवस की शुभकामनायें

Jan Shikshan Sansthan RaipurJan Shikshan Sansthan RaipurSkill india ( N. S. D. C)     PMO IndiaPMO, INDIANiesbud जन शिक्...
17/08/2024


Jan Shikshan Sansthan Raipur
Jan Shikshan Sansthan Raipur
Skill india ( N. S. D. C)





PMO India
PMO, INDIA
Niesbud


जन शिक्षण संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रशिक्षण की कुछ झलकियाँ

Jan Shikshan Sansthan Raipurसंस्था के अध्यक्ष श्री ठाकुर राम सिंह ने कहा कि सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप इस वर्ष की थीम ...
15/08/2024

Jan Shikshan Sansthan Raipur

संस्था के अध्यक्ष श्री ठाकुर राम सिंह ने कहा कि सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप इस वर्ष की थीम स्वतंत्रता की शताब्दी को चिह्नित करते हुए 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा पर जोर देती है, यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जो 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से देश की आजादी की याद कराता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सभी महापुरुषों को हम नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की चिंता न करते हुए हमें आजाद भारत में सांस लेने का मौका प्रदान किया। महापुरुषों के साथ ही आज हम उन वीरों को नमन करते हैं जो देश की रक्षा के लिए दिन-रात सीमा पर भारत माता की रखवाली कर रहे हैं ताकि हम फिर से कभी किसी जंजीरों में न जकड़े जा सकें।

संस्था के निदेशक श्री अतुल सिंह ने कहा कि जिन्होंने "जीवन के विभिन्न क्षेत्रों" में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इनमें शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, मजदूर आदि लोग शामिल हैं आप सब भी कौशल विकास साथ साथ भारत को एक नए आयाम की तरफ ले जा सकते हैं और भारत को नंबर वन बना सकते हैं।

संस्थान के प्रशिक्षार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Address

Street No 4B, New Shanti Nagar Raipur
Raipur

Telephone

+919131050547

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jan Shikshan Sansthan Raipur CG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jan Shikshan Sansthan Raipur CG:

Share