High Impact Mega Watershed project

High Impact Mega Watershed project In the High Impact Mega watershed project, we are focusing to create assets through soil-water conservation works in the 12 districts of Chhattisgarh.

Inception of the project was done in February 2019, by Govt of Chhattisgarh, ABF,BRLF and 12CSOs of CG

11/10/2025
10/09/2024

जल शक्ति से नारी शक्ति ....

A joint effort of District administration GoCG, MGNREGA cell and BIHAN, Balrampur and CSO SGVS under HIMWSP.

World Water Week
29/08/2024

World Water Week

01/08/2024
राष्ट्रीय मछली किसान दिवस (10 जुलाई) 2024एक स्थायी और संपन्न मत्स्य पालन क्षेत्र सुनिश्चित करने की दिशा में मछली किसानों...
19/07/2024

राष्ट्रीय मछली किसान दिवस (10 जुलाई) 2024

एक स्थायी और संपन्न मत्स्य पालन क्षेत्र सुनिश्चित करने की दिशा में मछली किसानों, जलीय कृषि उद्योग के पेशेवरों और अन्य हितधारकों के अमूल्य योगदान को पहचानने और सराहना करने के लिए हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मछली किसान दिवस मनाया जाता है। यह पूरे देश के लिए मछली किसानों के अपार योगदान और टिकाऊ जलीय कृषि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पहचानने का अवसर है।
इस दिन को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए मत्स्य पालन विभाग एवं हाई इम्पैक्ट मेगावाटरशेड प्रोजेक्ट के सभी 13 सीएसओ भागीदार विविध नवीन विचारों के साथ आगे आए और उन्हें मछली किसानों के बीच जमीनी स्तर पर लाया और उन्हें एहसास कराया कि मछली पालन क्यों महत्वपूर्ण है और यह उन्हें और अधिक बढ़ने में कैसे मदद कर सकता है। सतत विकास के लिए, मत्स्य पालन बिभाग एवं सभी 13 सीएसओ भागीदारों ने परिभाषित ग्राम पंचायत और ब्लॉक में मत्स्य पालन प्रदर्शन, जागरूकता अभियान, अनुभव साझा करने और श्रृंखला में कई कार्यक्रम आयोजित किए और 68 ग्राम पंचायतों को कवर किया, 56 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए, 14 अमृतसरोवर और 978 मछली किसानों को कवर किया सक्रिय रूप से भाग लिया, ऐसा लगा जैसे सभी साझेदार एकजुट हो गए और एक ऐसा क्षण बना दिया जहां मत्स्य पालन को हवा मिली।

एक पेड़ मॉ के नामहाई इम्पैक्ट वाटरशेड प्रोजेक्ट मगरलोड तकनीकी सहयोगी संस्था एग्रोक्रेट्स सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट, छत्त...
16/07/2024

एक पेड़ मॉ के नाम
हाई इम्पैक्ट वाटरशेड प्रोजेक्ट मगरलोड तकनीकी सहयोगी संस्था एग्रोक्रेट्स सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट, छत्तीसगढ शासन के द्वारा चलाई जा रही अभियान एक पेड़ मॉ के नाम अंतर्गत 10 एवं 11 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं आजिविका बढाने के लिए एक पेड़ मॉ के नाम का अभियान चलाया गया, जिसमे मगरलोड के 66 ग्राम पंचायतो मे सार्वजनिक स्थल जैसेः- स्कूल, ऑगनबाडी, हॉस्पिटल, अमृत सरोवर, तालाब, रोड साईट, नदी तट एवं निजी रूप से डबरी, खेत बंड, बाडी मे फलदार एवं ऑक्सीजोन पौधो का पौधारोपण किया गया।
इस अभियान मे महिला स्व सहायता समूह एवं गॉव के दीदी लोगो के द्वारा जागरूकता रैली निकालकर पौधारोपण हेतु प्रेरित किया गया, साथ हि पौधा लगाने के बाद दीदी लोगो के द्वारा पौधो की देखरेख हेतु शपथ लिया गया, इस अभियान मे विकासखंड मगरलोड के विभिन्न विभागो के अधिकारी गण शामिल हुए इस अभियान के अंतर्गत फलदार पौधा जैसे आम, जामुन, अमरूद, नीबू, कटहल, करौंदा एवं ऑक्सीजोन पौधा, पीपल, आंवला, पाम, नीम, करंज प्रजातियो का पौधा रोपण किया गया।
मगरलोड विकासखंड मे पी एम जनमन के तहत 3 कमार बसाहट ग्रामो मे कमार समुदायो के किसान एवं दीदी लोगो के द्वारा सार्वजनिक एवं निजी रूप से पर्यावरण सरंक्षण एवं आजिविका बढाने हेतु पौधारोपण किया गया, इस अभियान मे 23000 फलदार एवं ऑक्सीजोन पौधो का रोपण किया जा रहा है।

-----------    हाई इम्पैक्ट महा वाटरशेड परियोजना, छत्तीसगढ़------------संपूर्णता अभियान के तहत् ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम...
07/07/2024

----------- हाई इम्पैक्ट महा वाटरशेड परियोजना, छत्तीसगढ़------------
संपूर्णता अभियान के तहत् ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम से शुरू किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम "संपूर्णता अभियान" के अंतर्गत विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत जमड़ी में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत् वृहद वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विगत दिवस ‘‘संपूर्णता अभियान’’ कार्यक्रम के दौरान ग्राम जमड़ी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अभिशरण से महिला स्व-सहायता समूहों के साथ मिलकर अपने-अपने मां के नाम पर 1000 पौधा रोपण किया। इस अभियान के तहत् निरंतर जिले में 01 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सांसद महोदय-चिंतामणि महाराज जी , क़ृषि मंत्री-नेताम जी, समारी विधायक, कलेक्टर, जिला CEO, SGVS टीम, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, नरेगा के श्रमिक, नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजनों ने भी वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता निभाई।
SGVS -Shankargarh
Axis Bank Foundation
Bharat Rural Livelihoods Foundation
Pradan

30/06/2024

Address

New Rajendra Nagar
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when High Impact Mega Watershed project posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to High Impact Mega Watershed project:

Share