Niramayah Cancer Foundation

Niramayah Cancer Foundation Serving cancer patients and caregivers with love and empathy.

इन बक्सों में है कीमोथेरेपी की दवाईयां, कैंसर जांच किट और कुछ ज़रूरी चिकित्सा उपकरण। मगर सबसे बढ़कर इन बक्सों में है उम्...
11/05/2026

इन बक्सों में है कीमोथेरेपी की दवाईयां, कैंसर जांच किट और कुछ ज़रूरी चिकित्सा उपकरण।

मगर सबसे बढ़कर इन बक्सों में है उम्मीदें कि बच्चे मुस्कुराते हुए लौटेंगे अपने घर। 🩷

छत्तीसगढ़ में कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और दीर्घकालिक अस्पताल प्रवास के दौरान अनेक कैंसर रोगी कुपोषण की समस्या से जूझने ल...
29/04/2026

छत्तीसगढ़ में कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और दीर्घकालिक अस्पताल प्रवास के दौरान अनेक कैंसर रोगी कुपोषण की समस्या से जूझने लगते हैं। भोजन की कमी, न केवल पोषण के स्तर को, बल्कि उपचार की गुणवत्ता को भी प्रभावित करती है।

निरामयः कैंसर फाउंडेशन और सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (SEML) इस कमी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। पोषण पैकेज और प्रोटीन सप्लीमेंट्स ज़रिए हमारी कोशिश है कि मरीजों को आवश्यक पोषक तत्व नियमित रूप से मिल सके।

उचित पोषण के माध्यम से आशा है रोगियों की उपचार यात्रा अधिक प्रभावी बनेगी।

https://www.facebook.com/share/p/1HAyckqxHS/
27/04/2026

https://www.facebook.com/share/p/1HAyckqxHS/

We are taking a step forward in strengthening the approach towards Childhood Cancer care in India!

On 23rd April, we began our State-level engagement in Chhattisgarh with a multistakeholder consultation workshop on childhood cancer care, held in Raipur. The workshop aimed to foster stronger coordination among the government, healthcare professionals, civil society and technical partners by initiating dialogue to understand the current landscape, identify key gaps and challenges of cancer care in Chhattisgarh.

This consultation meeting was organised in collaboration with All India Institute of Medical Sciences, AIIMS, (Raipur) and BALCO medical Centre, (Raipur).

This marks the beginning of a collaborative journey towards improving access, strengthening systems, and ensuring better outcomes for every child.

For more information on the current landscape of childhood cancer in India, you can browse through our website. Link In Bio!

सलाम... बन रहे उम्मीद को! 🩷🧿
21/04/2026

सलाम... बन रहे उम्मीद को! 🩷🧿

विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं!
07/04/2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं!

मुंगेली ज़िले का 13 वर्षीय तुषार इन दिनों रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से पीड़ित है और फिलहाल   रायपुर में उपचाराधीन है। उसकी...
03/04/2026

मुंगेली ज़िले का 13 वर्षीय तुषार इन दिनों रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से पीड़ित है और फिलहाल रायपुर में उपचाराधीन है। उसकी इच्छा है कि वह जल्द स्वस्थ होकर अपने बचपन, पढ़ाई और दोस्तों के पास लौट सके।

उपचार के दौरान तुषार को कीमोथेरेपी हेतु मिडोस्टॉरिन ( ) दवा लिखी गई, जो उसके बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है। दुर्भाग्यवश यह दवा आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत मुहैया नहीं होती, और इसका ख़र्च मरीज़ को स्वयं ही वहन करना पड़ता है। पर अधिकतर कीमो दवाईयों की तरह मिडॉस्टोरिन भी महंगी है और इसके खरीदना चुनौतीपूर्ण।

ऐसे समय में, निरामयः कैंसर फाउंडेशन ने #सरडाएनर्जीएंडमिनरल्सलिमिटेड ( ) के सहयोग से तुषार को यह आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई है, जिससे यह उपचार निर्बाध रूप से जारी रह सके। आशा है, अन्य बच्चों की तरह तुषार भी जल्द स्वस्थ होकर गर्मियों की छुट्टी का आनंद ले पाएगा।

तुषार जैसे अनेक बच्चे हैं जिनका इलाज केवल चिकित्सा पर नहीं, बल्कि सामाजिक सहयोग पर भी निर्भर करता है। Niramayah Cancer Foundation
का सहयोग करें, ताकि हम मिलकर ऐसे अनेक बच्चों के लिए उम्मीद बनें, और वे जल्द लौटें एक स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर! 🩷

12 वर्षीय गणेशा, ग्राम दर्री, ज़िला बेमेतरा का रहवासी है। वह कक्षा 7वीं का होनहार छात्र है। उसके पिता शहर में चौकीदारी क...
20/02/2026

12 वर्षीय गणेशा, ग्राम दर्री, ज़िला बेमेतरा का रहवासी है। वह कक्षा 7वीं का होनहार छात्र है। उसके पिता शहर में चौकीदारी का कार्य करते हैं, और उनकी पूरी कोशिश होती है- परिवार के सभी बच्चों को ज़रूरी शिक्षा प्राप्त हो।

गणेशा की सुंदर आंखों में भी कई सपने हैं– भविष्य में कलेक्टर बनकर लोगों की मदद करना उनमें सबसे बड़ा सपना है। ताकि फिर किसी बच्चे को पढ़ाई बीच में बाधित कर इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।

इन दिनों गणेशा के कैंसर का इलाज एम्स, रायपुर में जारी है। पर उसके सपने कैंसर से कहीं बड़े हैं। बीमारी ने उसके इस संकल्प को कम नहीं किया, बल्कि और दृढ़ बना दिया है।

Niramayah Cancer Foundation की कैंसर डायग्नोस्टिक सहायता के माध्यम से गणेशा को आवश्यक जाँच सुविधाएँ मिल रही हैं, ताकि उपचार सही दिशा में आगे बढ़ सके। समय पर जाँच बच्चों को उनका बचपन लौटाने की पहली सीढ़ी है — ताकि वे बीमारी से नहीं, बल्कि अपने सपनों से पहचाने जाएँ... 🩷



कैंसर हर्ष का विषय नहीं। पर उम्मीद और हौसले का विषय ज़रूर है। ख़ासकर तब, जब जीत सिर्फ़ बीमारी से लड़कर नहीं, बल्कि आर्थि...
06/02/2026

कैंसर हर्ष का विषय नहीं।

पर उम्मीद और हौसले का विषय ज़रूर है।

ख़ासकर तब, जब जीत सिर्फ़ बीमारी से लड़कर नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक लगाम से जूझकर मिलती हो। हम आज उस जगह से बहुत दूर हैं, जहां कैंसर किसी अन्य बीमारी की तरह केवल शरीर को कमज़ोर बनाती है– परिवार और समुदाय को नहीं।

पर हां, हम एक क़दम उस उम्मीद की तरफ ज़रूर हैं जहां उन्नत जांच के लिए कोई हमारे साथ खड़ा है। इसे पूरा रास्ता नहीं, एक पड़ाव मानिए। ज़रूरी पड़ाव!

Niramayah Cancer Foundation और #सारदाएनर्जीएंडमिनरल्सलिमिटेड ( ) की छोटी सी पहल...

अगर आपके परिवार या समुदाय में किसी भी बच्चे को डॉक्टर द्वारा कैंसर की संभावना जताई गई हो, तो उसे All India Institute of Medical Sciences(AIIMS) Raipur के 'शीशु रोग विभाग' लेकर आएं। यहां बच्चे की समस्त कैंसर जांच– रक्त जांच, बायोप्सी और पेट स्कैन मुफ़्त है। आगे 'आयुष्मान कार्ड' से पांच लाख तक का इलाज भी।

आइए, इस सामुदायिक प्रयास का प्रतिनिधत्व करें। उम्मीद को थामें...


This    Niramayah Cancer Foundation honoured little champions who braved cancer, and 've returned to health and happines...
05/02/2026

This Niramayah Cancer Foundation honoured little champions who braved cancer, and 've returned to health and happiness at All India Institute of Medical Sciences(AIIMS) Raipur.

ज़रूरी ख़बर। शुक्रिया Dainik Bhaskar Chhattisgarh World Cancer Day 🌺*वर्ल्ड कैंसर डे...छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ निशुल्क कै...
04/02/2026

ज़रूरी ख़बर। शुक्रिया Dainik Bhaskar Chhattisgarh

World Cancer Day 🌺

*वर्ल्ड कैंसर डे...छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ निशुल्क कैंसर जांच प्रोग्राम:* 8 सप्ताह में 35 बच्चों की फ्री चेकअप; ओडिशा-तेलंगाना के बच्चों की भी मुफ्त इलाज

8 सप्ताह में 35 बच्चों की फ्री चेकअप;...

As we step into a new year, Niramayah Cancer Foundation extends warm wishes for a year filled with health, hope, and qui...
31/12/2025

As we step into a new year, Niramayah Cancer Foundation extends warm wishes for a year filled with health, hope, and quiet resilience.

May the days ahead bring strength to every patient, caregiver, and family walking the cancer journey. 🌺

Address

Raipur
492010

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm

Telephone

+916232970412

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Niramayah Cancer Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Niramayah Cancer Foundation:

Share