श्री राधा कृष्ण गौ सेवा संस्थान ग्राम डोंगर

  • Home
  • India
  • Raghogarh
  • श्री राधा कृष्ण गौ सेवा संस्थान ग्राम डोंगर
27/03/2026
21/01/2026

श्री शोभाराम जी अहिरवार अपने परिवार सहित श्री राधाकृष्ण गौसेवा संस्थान डोंगर में पधारे एवं गौ माता को दलिया, गुड़ खिलाया गौ माता कि कृपा सदा आपके परिवार पर बनी रहे
जय गौ माता 🙏🙏

दिनांक 18/01/26 को श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान डोंगर के अध्यक्ष महोदय आदरणीय श्री राधेश्याम मीना जी के सौजन्य से श्री...
19/01/2026

दिनांक 18/01/26 को श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान डोंगर के अध्यक्ष महोदय आदरणीय श्री राधेश्याम मीना जी के सौजन्य से श्री राधाकृष्ण गौसाला में मीना समाज के प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित कर एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे श्री राधेश्याम मीना जी के द्वारा बीनागंज में निर्माणाधीन भगवान मीनेष मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु 1 लाख 251 रुपए की नगद राशि मंदिर निर्माण समिति को भेंट की गई,आज के इतने व्यस्ततम समय में दूर-दूर से पधारे मीना समाज के सभी आदरणीय आप सब की उपस्थिति के कारण ही आज का कार्यक्रम सफल हुआ इसके लिए श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान सदेव आपके आभारी रहेगी आपके सहयोग के बिना यह आयोजन संभव नहीं था साथ ही गौ माता के प्रति आपके हृदय में उत्पन्न सम्मान और प्रेम के कारण आप सभी के माध्यम से श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान के उत्थान के लिए जो धनराशि समिति को आशीर्वाद स्वरुप प्राप्त हुई है जो इस प्रकार है
1. श्री कैलाशनारायण मीना जी (दीतलबाड़ा) कमिश्नर साहब एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मीना समाज सेवा संगठन भोपाल ₹ 51000-/
2. श्री अमृतलाल जी मीना एसपी साहब (चक हरीचा) ₹ 21000-/
3. श्री कृष्णमुरारी मीना जी (पोरूखेड़ी) जिला अध्यक्ष मीना समाज सेवा संगठन गुना ₹15000-/
4. श्री रामजीवन मीना जी (नलखेड़ा) अध्यक्ष मीनेष मंदिर निर्माण समिति बीनागंज ₹ 11000-/
5. श्री प्रकाशचंद जी ठेकेदार साहब (पेंची) ₹ 11000-/
6. श्री वीरेंद्रसिंह जी मीना (घाटाखेड़ी) ₹11000-/
7. श्री हरिचरण मीना दरोगा जी (अजगरी) ₹ 11000-/
8. श्री श्यामसुंदर मीना जी (बड़ोदिया) तहसील अध्यक्ष मीना समाज सेवा संगठन चाचौड़ा ₹ 11000-/
9. श्री कृष्णगोपाल मीना जी (राजहंस होटल ) पूर्व जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश पटवारी संघ ₹11000-/
10. श्री इंदरसिंह जी मीना डोंगर (गेल) ₹ 11000-/
11. श्री रणधीर सिंह जी मीना (रामटेरी ) कोषाध्यक्ष मीनेष मंदिर निर्माण समिति ₹ 5100-/
12. श्री मेघराज जी मीना (NFL) तहसील अध्यक्ष मीना समाज सेवा संगठन तहसील राघौगढ़ ₹5100-/
13. . श्री रमेशचंद जी शर्मा शिक्षक बापचा ₹ 5100-/
14. श्री ललित बास्त्री जी शिक्षक (राघौगढ़) ₹2100-/
15. श्री अरविन्द श्रीवास्तव जी राघौगढ़ ₹ 501-/
उक्त आर्थिक सहयोग एवं समस्त आदरणीयों द्वारा तन मन से इस पुनीत कार्य में हमारा उत्साहबर्धन करने के लिए
गौ सेवा संस्थान आपका हृदय से अभिनंदन करती है और हम आशा करते हैं की हमेशा आपका सहयोग और आशीर्वाद श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान को प्राप्त होता रहेगा
मैं हमारी संस्था के प्रमुख और उन सभी सहयोगियों का भी आभारी हूँ जिन्होंने मेहनत करके इस आयोजन को सफल बनाया। अंत में, आप सभी गौशाला में पधारे अतिथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद🙏
जय गौ माता 💐💐🙏
राधेश्याम ओझा (पटवारी)
उपाध्यक्ष
श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान
डोंगर (विजयपुर)

15/01/2026

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज आदरणीय मुकेश जी श्रीमाल (तकत बाले)राघौगढ़ एवं प्रशांत जी पचोरी आरोन के सौजन्य से श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान डोंगर में गौमाता के लिए गुड दलिया का आहार खिलाया गया गौ माता का आशीर्वाद हम सबको प्राप्त होता रहे🙏🙏
जय माता🙏

13/01/2026

श्रीं इन्दर सिंह मीना जी सीनियर फायर एंड सेफ्टी ऑफिसर गैल विजयपुर आज श्रीं राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान डोंगर पधारे गौ माता को हरा चारा खिलाया एवं 11000/ हज़ार रूपये क़ि नकद राशि संस्थान को भेंट स्वरुप प्रदान क़ि आप पर गौ माता क़ि कृपा सदा बनी रहे
जय गौ माता🙏🙏

बड़े सौभाग्य का विषय है आज परम पूज्य गाड़रवारा सरकार श्री दीपक महाराज  जी श्री राधाकृष्ण गौसेवा संस्थान डोंगर में पधारे  ग...
20/12/2025

बड़े सौभाग्य का विषय है आज परम पूज्य गाड़रवारा सरकार श्री दीपक महाराज जी श्री राधाकृष्ण गौसेवा संस्थान डोंगर में पधारे गायों को हरा चारा खिलाया आरती वंदना की एवं गौशाला का भ्रमण किया श्री राधाकृष्ण गौसेवा समिति को महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ हम सभी आपके बहुत-बहुत आभारी है
जय गौ माता🙏

20/10/2025

श्री राधा कृष्ण गोसेवा संस्थान की और से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं🙏

08/09/2025

आदरणीय श्री मुकेश श्रीमाल (गोलू भैया तकत वाले) के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री बाबूलाल जी श्रीमाल के श्राद्ध पक्ष पर गोग्राश सेतु ₹1100 की राशि श्री राधाकृष्ण गौसेवा संस्थान डोंगर को सप्रेम भेंट की गई एवं गायों को हरा चारा खिलाया इन पुन्य आत्माओं को गौ लोक धाम में वैतरणी नदी पार कराने में गौ माता सहयोग करें समिति की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं साधुवाद💐💐🙏🙏🐂🐂🐂

स्व.श्री श्रीबल्लभ जी श्रीवास्तव (संस्थापक श्रीराम लेखन बैंक एवं सेवानिवृत्त पटवारी जी ) राघौगढ़ की चतुर्थ पुण्यतिथि पर ...
05/09/2025

स्व.श्री श्रीबल्लभ जी श्रीवास्तव (संस्थापक श्रीराम लेखन बैंक एवं सेवानिवृत्त पटवारी जी ) राघौगढ़ की चतुर्थ पुण्यतिथि पर गौ ग्रास हेतू श्री राधाकृष्ण गौसेवा संश्थान डोंगर मे ₹2101/- राशि सुपुत्र श्री आनंद श्रीवास्तव जी ( शिक्षक) सुनार मौहल्ला राघौगढ़ के द्वारा सप्रेम भेंट की गई गौमाता को चारा खिला कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं अपने पूज्य पिता श्री की स्मृति मे बरगद का पौधा लगाया आपका गौमाता के प्रति बरगद जैसा विशाल ह्रदय के लिए श्री राधाकृष्ण गौसेवा संस्थान की और से आपको बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏

श्री आलोक जी रावत राघौगढ़ नीमखेड़ी बालों कि ताई जी कि प्रथम पुण्य तिथि पर श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान डोंगर में 1101/...
05/09/2025

श्री आलोक जी रावत राघौगढ़ नीमखेड़ी बालों कि ताई जी कि प्रथम पुण्य तिथि पर श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान डोंगर में 1101/रूपये कि नकद राशि दान स्वरूप संस्थान को प्राप्त हुई है
गौ माता कि कृपा सदा आप पर बनी रहे

27/08/2025

श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सांडा कॉलोनी प्रभातफेरी समिति के सम्माननीय सदस्यों द्वारा श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संस्थान डोंगर में आज श्रमदान कर गायों को हरा चारा खिलाया गया एवं श्री सुभाष चन्द्र ठेकेदार साहब द्वारा गौ ग्रास हेतु 5100 रुपए की राशि भेंट की गई सभी आदरणीय गोलोक धाम मे पधारे आपको बहुत बहुत साधुवाद आप सभी पर गौ माता का आशीर्वाद सदा बना रहे जय गौमाता 🙏

Address

Raghogarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री राधा कृष्ण गौ सेवा संस्थान ग्राम डोंगर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to श्री राधा कृष्ण गौ सेवा संस्थान ग्राम डोंगर:

Share