16/03/2024
श्री मेंहदीपुर बालाजी फाउंडेशन (SMB Foundation) से जुड़िए, जोड़िए और जीतिए........
हर व्यक्ति की अपनी एक पहचान होती है, हर व्यक्ति किसी ना किसी कार्य को करने में सिद्धहस्त होता है, जरूरत है उसको एक सही स्थान की जहां पर वह अपनी योग्यता और कार्यकुशलता को अपने अनुभव में परिवर्तित कर सके जिससे उसके आसपास के लोग भी इससे लाभान्वित होकर नवतरूण समाज को श्रेष्ठ स्वरूप प्रदान कर सकें ।
जब दो व्यक्ति मिलते हैं तो एक परिवार बनता है, जब दो परिवार मिलते हैं तो एक समाज बनता है, वहीं जब दो समाज मिलते हैं तो एक संस्कृति का निर्धारण होता है और जब वही संस्कृति नवीन और अनुभव पूरक होती है तब देश, प्रदेश, समाज सभी को लाभान्वित करती रहती है ।
आज आप में से कई लोग (श्री मेंहदीपुर बालाजी फाउंडेशन परिवार ( SMB Foundation ) के साथ जुड़कर अपने अनुभव से अपने आसपास को किसी ना किसी प्रकार लाभान्वित कर रहे हैं । आज समाज में हमारे आसपास बहुत से ऐसे लोग भी मिलेंगे जिनके पास संसाधनों की कमी होने से वह अक्सर अपने व्यक्तित्व का निर्माण एवं विकास नहीं कर पाते । जरूरत है उन्हें हम अपने अनुभव से कार्यकुशल बनाने में मदद करें ।
श्री मेंहदीपुर बालाजी फाउंडेशन २२ अप्रैल २०१४ से सतत प्रयासरत हैं | संस्था उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार से सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त है | संस्था आयकर अधिनियम की धारा 12ए तथा 80जी के तहत पंजीकृत हैं |
आइए जुड़िए श्री मेंहदीपुर बालाजी फाउंडेशन (SMB Foundation ) परिवार से, जोड़िए अपने हुनर को जरूरतमंदों के साथ । संपर्क करें.......
प्रबंधक/सचिव
श्री मेंहदीपुर बालाजी फाउंडेशन परिवार
(एस.एम.बी. फाउण्डेशन), उ.प्र