23/06/2026
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भीण्डर में उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम सम्पन्न
भीण्डर (राजस्थान), 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भीण्डर में भव्य उपखण्ड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर "Yoga for Healthy Aging" विषय को सार्थक रूप से अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत एवं आचार्य व्रजप्राणानन्द अवधूत ने योग के आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक लाभों पर प्रेरणादायक विचार रखे। उन्होंने बताया कि वास्तविक योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवात्मा और परमात्मा के मिलन की साधना है।
कार्यक्रम की सफलता में आनन्द मार्ग के मार्गियों (Margiis) �