23/04/2026
पूर्णियाँ में तीन दिवसीय लिटरेरी-कल्चरल फेस्टिवल, बुक स्टाल एवं स्थानीय कला एवं शिल्प प्रदर्शनी - 24 से 26 अप्रैल 2026
ज्ञान संगम: SHRI, Purnea, Bihar द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित लेखक, कवि, इतिहासकार और चिंतक एक साथ जुड़ रहे हैं। तीनों दिन बुक एग्ज़ीबिशन और स्थानीय कला एवं शिल्प प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी—जो पूर्णिया की रचनात्मकता और प्रतिभा को एक नया मंच देगी।
24 से 26 अप्रैल 2026, स्थान विद्या विहार आवासीय विद्यालय (VVRS), परोरा, पूर्णियाँ।
आइए, इस साहित्यिक-सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनें और इस पहल को सफल बनाएं।
नोट: करियर प्लस (नवरत्न हाता) के पास से बस की भी व्यवस्था है।