कायस्थ समागम

कायस्थ समागम Started during 2020 COVID lockdown for helping the needy, the org aims to bring all kayasthas in the world on one platform

धन्यवाद करिए उन शेरदिल कायस्थों का जिन्होंने विरोध का बिगुल बजाया । जो भी 10-20% कायस्थों ने संघर्ष का रास्ता चुना उसी क...
14/12/2025

धन्यवाद करिए उन शेरदिल कायस्थों का जिन्होंने विरोध का बिगुल बजाया ।

जो भी 10-20% कायस्थों ने संघर्ष का रास्ता चुना उसी का परिणाम है कि नितिन नवीन या रितुराज सिन्हा जैसे युवा कायस्थों को अब बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।

एकजुट रहना सीखिए और फिर देखिए हमारी ताकत अच्छे अच्छों को कैसे जगह पर लाती है।

सुभाष चँद्र बोस, डा. राजेंद्र प्रसाद, लालबहादुर शास्त्री, जयप्रकाश नारायण जैसे कायस्थों ने हाँ में हाँ नहीं मिलाई थी किसी की बल्कि क्रांति का झंडा उठाया था । आज के सोए हुए कायस्थों को समझने की आवश्यकता है।

जय चित्रगुप्त जी महाराज 🙏
जय चित्रांश 🙏

31/10/2025

इस बार कायस्थ समाज अब भाजपा की दरी नहीं बिछाएगा

VC - The Bihar Top News

23/10/2025

कुम्हरार विधानसभा से डॉ केसी सिन्हा की जीत पक्की है।

इस बार कायस्थ समाज राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के माखौल में खुद की अस्मिता से समझौता नहीं करेगा। कायस्थ इस बार खुलकर कायस्थ प्रत्याशी को वोट करेगा।

हमारी संख्या पूछने वाले लोग अगर गुणा गणित ढंग से किए होते तो सवर्णों में जिस हिसाब से अन्यों को टिकट दिए, उनके हिसाब से हमारी भागीदारी भी 6 सीटों पर होती। लेकिन गुणा गणित में कमजोर भाजपाइयों को यह समझ आए तब न।

इस बार कुम्हरार
अगले बार बिहार

1990 के दशक में लालू ने "भूराबाल" साफ करने की कोशिश की थी। खैर, वह तो अपने मंसूबे में कामयाब ना हो पाया ।लेकिन 2025 में ...
19/10/2025

1990 के दशक में लालू ने "भूराबाल" साफ करने की कोशिश की थी। खैर, वह तो अपने मंसूबे में कामयाब ना हो पाया ।

लेकिन 2025 में भाजपा ने "भूराबाल" का 'ल' जरूर साफ कर दिया है।

32 भूमिहार; 37 राजपूत; 14 ब्राह्मणों को टिकट दिया गया है, सिर्फ 2 कायस्थों को टिकट दिया गया।

जिसकी जितनी आबादी उतनी उसकी हिस्सेदारी; भूमिहारो की आबादी 2.87 प्रतिशत टिकट मिली - 32 राजपूतों की आबादी 3.45 प्रतिशत टिकट मिली - 37 ब्राह्मणों की आबादी 3.66 प्रतिशत टिकट मिली - 14

यह नारा भाजपा के टिकट बेचने वाले नेताओं की है जो सिर्फ कायस्थों के ऊपर लागू होती है। हमारी आबादी को जान बूझकर 0.69 प्रतिशत दिखाया गया है और उस हिसाब से हमें 2 टिकट दिया गया। भाजपा के पदाधिकारी ही बताएंगे कि उनकी आबादी/हिस्सेदारी वाली राजनीति सिर्फ कायस्थों पर ही लागू होती है क्या? भाजपा के समीकरण के अनुसार वर्तमान में कायस्थों को कम से कम छह सीटें मिलनी चाहिए जो शेष सवर्णों पर लागू है। मिली कितनी मात्र 2 सीटें? नरकटियागंज एवं कुम्हरार का भी टिकट काटकर कायस्थों को बेइज्जत करने का कार्य भाजपा ने किया है।

यह चुनाव कायस्थ समाज द्वारा अपनी राजनैतिक अस्तित्व बचाने की लड़ाई है।

आप सभी कायस्थों से अपील है कि आप मतदान अवश्य करें और भाजपा गठबन्धन के विरुद्ध वोट करें।

जय चित्रगुप्त - जय चित्रांश

Address

Shastri Nagar
Purnea
854301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when कायस्थ समागम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share