Kirari R.W.A Federation

Kirari R.W.A Federation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kirari R.W.A Federation, Community Organization, Plot No. & House No. 1, Gali No. 3, Savarkar Street, A-Block, Prem Nagar-3, Khasra No. 216 & 148 Kirari, North-West Delhi, Prem Nagar.

The Official Page of Federation of Residents' Welfare Associations of Colonies & Villages situated in Kirari Assembly Constituency Area of North-West Delhi, Delhi.

दिव्यागंजन हेतु तिपहिया साईकिल देने की सूचना8-सितंबर-2025आप सभी किराड़ीवासियों को सूचित किया जाता है कि गत 29 अगस्त, 202...
08/09/2025

दिव्यागंजन हेतु तिपहिया साईकिल देने की सूचना
8-सितंबर-2025

आप सभी किराड़ीवासियों को सूचित किया जाता है कि गत 29 अगस्त, 2025 (शुक्रवार) को किराड़ी क्षेत्र के निठारी अंचल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली F-ब्लॉक, इंद्र एनक्लेव फेज-2 कॉलोनी की निवासी हीना कौशर जी (आयु: 29 वर्ष) को फेडरेशन द्वारा संचालित किराड़ी दिव्यांग सेवा योजना 2024-25 के अंतर्गत निःशुल्क तिपहिया साईकिल प्रदान की गई।

दिव्यागंजन हेतु तिपहिया साईकिल, किराड़ी दिव्यांग सेवा योजना की कार्य समिति के सदस्य एवं सवेरा दिव्यांग संगठन, किराड़ी के सदस्य श्री पूरणमल गर्ग जी की अनुशंसा पर F-ब्लॉक, इंद्र एनक्लेव फेज 2 कॉलोनी की R.W.A के प्रधान श्री यामीन सैफी जी के करकमलों द्वारा फेडरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।

कृपया ध्यान दें: यदि आपके संपर्क मे भी किसी दिव्यागजन बंधु को किसी भी प्रकार के दिव्यांग सहायता उपकरण की आवश्यकता है, तो फेडरेशन की किराड़ी दिव्यांग सेवा योजना के अंतर्गत प्राप्त कर सकता/सकती है।

साभार
श्री राज कुमार
विशेष सचिव
कार्य समिति
किराड़ी दिव्यांग सेवा योजना 2024-25
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी ०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs का संघ
📞 92100-66-55-63
📞 8901-999-222

🗞️📰  मीडिया कवरेज   📰🗞️ट्रैक्टर दौरा: शर्मा एनक्लेव कॉलोनीकिराड़ी जलभराव समस्या 6-सितम्बर-2025स्थानीय, प्रादेशिक आसपास एव...
06/09/2025

🗞️📰 मीडिया कवरेज 📰🗞️
ट्रैक्टर दौरा: शर्मा एनक्लेव कॉलोनी
किराड़ी जलभराव समस्या
6-सितम्बर-2025

स्थानीय, प्रादेशिक आसपास एवं अन्य गतिविधियां, पृष्ठ संख्या 4, पंजाब केसरी दिल्ली समाचार पत्र (बुधवार, 3 सितंबर, 2025)

कृपया ध्यान दें: पूर्ण पृष्ठ मूल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में

साभार
प्रधानाध्यक्ष कार्यालय
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs के संघ
📞 70110-84853
📞 8901-999-222

निःशुल्क RTI प्रशिक्षण प्रारंभ होने की सूचना5-सितंबर-2025आप सभी किराड़ीवासियों को सूचित किया जाता है कि किराड़ी R.W.A फेड...
05/09/2025

निःशुल्क RTI प्रशिक्षण प्रारंभ होने की सूचना
5-सितंबर-2025

आप सभी किराड़ीवासियों को सूचित किया जाता है कि किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी ०) के माननीय प्रधानाध्यक्ष श्री अजय वत्स एवं किराड़ी के प्रख्यात शिक्षा संस्थान Boon Education की सहभागिता एवं सहयोगिता से निर्मित RTI प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रथम टोली का 7 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है।

यदि आप, आपके परिवार में कोई अन्य सदस्य, आपकी गली मोहल्ले अथवा कॉलोनी में कोई भी व्यक्ति इस सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेना चाहता/चाहती है तो आगामी टोली हेतु अपना नाम 9999-800-888 पर फोन के माध्यम से पंजीकृत करा सकते है।

साभार
निदेशक
शिक्षा एवं कौशल विकास समिति
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी ०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs का संघ
📞 70110-84853
📞 8901-999-222

📣 Job Vacancy Alert 📣किराड़ी रोजगार सेवा योजना 20251-सितंबर-2025(अर्धकुशल कार्यबल श्रेणी: संगठित क्षेत्र)Job Code: KRSY/1...
01/09/2025

📣 Job Vacancy Alert 📣

किराड़ी रोजगार सेवा योजना 2025
1-सितंबर-2025

(अर्धकुशल कार्यबल श्रेणी: संगठित क्षेत्र)
Job Code: KRSY/1006

1. कुल भर्तियां: 10
2. कम्पनी का नाम: HDFC Life
3. ब्रांड का नाम: HDFC
4. पद का नाम: Sales Executive
5. योग्यता: 10वीं, 12वीं पास एवं ग्रेजुएट
6. अनुभव: 0 वर्ष
7. वेतन: ₹ 18,000 से ₹50,000 प्रतिमाह
8. स्थान: Work From Home (House Wife Special)

अंतिम तिथि: रविवार 7 सितंबर, 2025
(पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर)

रजिस्ट्रेशन के लिए सम्पर्क करे:
95-55-52-6918

साभार
चेयरमैन
किराड़ी रोजगार सेवा योजना 2025
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs का संघ
📞 95555-26918
📞 8901-999-222

31/08/2025

मीडिया कवरेज
ट्रैक्टर दौरा: शर्मा एनक्लेव कॉलोनी
किराड़ी जलभराव समस्या
31-अगस्त-2025

The Fast News No. 1 Youtube Channel (शनिवार, 30 अगस्त, 2025)

साभार
प्रधानाध्यक्ष कार्यालय
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs के संघ
📞 70110-84853
📞 8901-999-222

🗞️📰  मीडिया कवरेज   📰🗞️ट्रैक्टर दौरा: शर्मा एनक्लेव कॉलोनीकिराड़ी जलभराव समस्या 31-अगस्त-2025पृष्ठ संख्या 2, जागरण सिटी, ...
31/08/2025

🗞️📰 मीडिया कवरेज 📰🗞️
ट्रैक्टर दौरा: शर्मा एनक्लेव कॉलोनी
किराड़ी जलभराव समस्या
31-अगस्त-2025

पृष्ठ संख्या 2, जागरण सिटी, उत्तरी बाहरी दिल्ली, दैनिक जागरण (शनिवार, 30 अगस्त, 2025)

सभी 8 लाख किराड़ीवासियों को सूचित किया जाता है किराड़ी की शर्मा एनक्लेव कॉलोनी में जलभराव की अत्यंत गंभीर समस्या को देखते हुए प्रधानाध्यक्ष अजय वत्स के नेतृत्व में किराड़ी आर.डब्ल्यू.ए फेडरेशन, R.W.A शर्मा एनक्लेव एवं मीडिया का संयुक्त दौरा/सर्वेक्षण कराया गया जिसकी जानकारी निम्न प्रकार से है:

किराड़ी विधानसभा क्षेत्र की 106 अनधिकृत कॉलोनियों में से एक मुबारकपुर डबास गाँव की भूमि पर बसी हुई शर्मा एनक्लेव कॉलोनी।

कॉलोनी की लगभग 35 गलियों में बने हुए 800 से अधिक मकानों में रहने वाले हजारों लोग शासन-प्रशासन की गलतियों का भुगतान करते हुए पिछले लगभग एक माह से जलमग्न जीवन जी रहे हैं। शर्मा एनक्लेव कॉलोनी की कुल 35 गलियों में से 19 गलियां पूर्ण रूप से जलमग्न है। कॉलोनी के कुल 800 मकानों में से 500 से अधिक 2 से 2.5 फुट पानी में डूबे हुए हैं।

जिन लोगों के घर एक से अधिक मंजिल के हैं, वे छत पर पहली मंजिल पर जाकर खाना पका रहे हैं, जिनके घर केवल एक मंजिल के हैं, जिन्हें घर के चूल्हे तक पानी में डूब चुके हैं, वे विवशता में अपने मकान छोड़ कर जा रहे हैं।

जो पलायन नहीं कर पा रहे हैं, उनकी गलियों में और घरों में जहरीले साँप फन फैलाए खड़े हैं।

स्थानीय लोगों को कॉलोनी से बाहर निकलने अथवा अंदर आने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, परिणामस्वरूप सैंकड़ों लोगों को पैरों में फंगल अथवा बैक्टिरियल इन्फेक्शन का सामना करना पड़ रहा है।

जलजमाव से मच्छरों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि और बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घरों में जीना मुहाल।

DDA की भूमि पर भलस्वा लैंडफिल साईट से लाकर डाले गए खत्ते का कूड़ा, जलजमाव का मुख्य कारण। यही कूड़ा बहकर गलियों में स्थानीय लोगों के मकानों के सामने आकर पड़ा उन्हें निहार रहा है।

कॉलोनी में एक बड़ा सरकारी पंप भी लगा है परंतु अधिकतम समय बंद रहता है।

कॉलोनी में आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोगों को मृत्यु स्वीकार करने की विवशता क्योंकि मेडिकल इमरजेंसी में कॉलोनी से बाहर निकलकर जाना एक समय नष्ट करने वाला कार्य। दौरे के दौरान ही एक बीमार वृद्ध महिला को उनके परिजन स्वयं पानी में चलकर ई रिक्शा से फट्टे पर उठाकर घर में ले जा रहे थे।

आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे रोज गंदे पानी से गुजरते हुए घर से स्कूल और स्कूल से घर जा रहे हैं।

कॉलोनी की स्थानीय दुकानें और छोटे व्यापार ठप्प।

कॉलोनी का ट्रांसफार्मर लगभग 4 फूट पानी में डूब हुआ, किसी गंभीर दुर्घटना को आमंत्रित करता हुआ।

कॉलोनी में सीवर बिछाने के लिए खोदे गए जलमग्न गड्ढे , किसी गंभीर दुर्घटना को बुलावा देते हुए।

गंदे पानी की बदबू, स्थानीय वातावरण दूषित करती हुई।

और अन्य कई गंभीर समस्याएँ ..............

साभार
प्रधानाध्यक्ष कार्यालय
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs के संघ
📞 70110-84853
📞 8901-999-222

स्टेशन ब्लॉक , प्रेम नगर-1 कॉलोनीछठा पौधा वितरण शिविरसह आयोजक : आदर्श जन कल्याण समिति (पंजी ०), R.W.A स्टेशन ब्लॉक, प्रे...
30/08/2025

स्टेशन ब्लॉक , प्रेम नगर-1 कॉलोनी
छठा पौधा वितरण शिविर

सह आयोजक : आदर्श जन कल्याण समिति (पंजी ०), R.W.A स्टेशन ब्लॉक, प्रेम नगर-1, किराड़ी

Federal Camp #178

साभार
प्रभारी
वृक्षारोपण समिति
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs का संघ
📞 9318-400-759
📞 8901-999-222

D-1 ब्लॉक , प्रताप विहार पार्ट-3 कॉलोनी5वाँ पौधा वितरण शिविरसह आयोजक : R W.A D-1 ब्लॉक , प्रताप विहार पार्ट-3  (पंजी०)Fe...
30/08/2025

D-1 ब्लॉक , प्रताप विहार पार्ट-3 कॉलोनी
5वाँ पौधा वितरण शिविर

सह आयोजक : R W.A D-1 ब्लॉक , प्रताप विहार पार्ट-3 (पंजी०)

Federal Camp #177

साभार
प्रभारी
वृक्षारोपण समिति
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs का संघ
📞 9318-400-759
📞 8901-999-222

🌹 जन्मदिवस शुभेच्छा 🌹25-अगस्त-2025किराड़ी विधानसभा क्षेत्र संख्या 9 के प्रथम (2008-2013), द्वितीय (2013-2014) एवं वर्तमा...
25/08/2025

🌹 जन्मदिवस शुभेच्छा 🌹
25-अगस्त-2025

किराड़ी विधानसभा क्षेत्र संख्या 9 के प्रथम (2008-2013), द्वितीय (2013-2014) एवं वर्तमान में पाँचवें (2025-2030) माननीय विधायक के रूप में सेवा दे रहे श्री अनिल झा 'वत्स' को जन्म संवत्सर की अनेक शुभकामनाएँ 💐

ईश्वर आपको अपने 5 वर्ष के बचे हुए कार्यकाल में भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण रहित सेवा कर्म करने की प्रेरणा दें।

साभार
प्रधानाध्यक्ष कार्यालय
किराड़ी आर.डब्ल्यू.ए फेडरेशन (पंजी ०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs का संघ
📞 70110-84853
📞 8901-999-222

किराड़ी क्षेत्र में निःशुल्क RTI प्रशिक्षण कार्यशाला22-अगस्त-2025(तंत्र की पारदर्शिता = प्रशासन का उत्तरदायित्व)अवधि: 7 ...
22/08/2025

किराड़ी क्षेत्र में
निःशुल्क RTI प्रशिक्षण कार्यशाला
22-अगस्त-2025

(तंत्र की पारदर्शिता = प्रशासन का उत्तरदायित्व)

अवधि: 7 दिन
आयु: 18 वर्ष से अधिक
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास

पंजीकरण हेतु संपर्क करें: 9999-800-888

सहयोगी संस्था: Boon Education (Kirari)

साभार
निदेशक
शिक्षा एवं कौशल विकास समिति
किराड़ी R.W.A फेडरेशन (पंजी ०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs का संघ
📞 77038-12910
📞 8901-999-222

झलकियाँFederal Camp  #17622-अगस्त-2025हिन्दू कॉलोनी ए & बी ब्लॉक, प्रेम नगर-3कॉलोनीचतुर्थ पौधा वितरण शिविरRegardsPlantat...
22/08/2025

झलकियाँ
Federal Camp #176
22-अगस्त-2025

हिन्दू कॉलोनी ए & बी ब्लॉक, प्रेम नगर-3कॉलोनी
चतुर्थ पौधा वितरण शिविर

Regards
Plantation Committee
Kirari R.W.A Federation (Regd.)
Federation of R.W.As of Kirari AC
📞 9318-400-759
📞 8901-999-222

20 HP का पम्प लगवाने की सूचना21-अगस्त-2025आप सभी 8 लाख किराड़ीवासियों को सूचित किया जाता है किराड़ी जलभराव समस्या 2025 क...
21/08/2025

20 HP का पम्प लगवाने की सूचना
21-अगस्त-2025

आप सभी 8 लाख किराड़ीवासियों को सूचित किया जाता है किराड़ी जलभराव समस्या 2025 के चलते किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर निगम वार्ड 39 में स्थित बृज विहार, जनता एनक्लेव, चंदन पार्क, चंदन विहार, न्यू यादव एनक्लेव एवं आसपास की कॉलोनियों में पिछले कई वर्षों से जलभराव के कारण हो रही अनेक निर्दोष किराड़ीवासियों की मृत्यु की पुनरावृत्ति से बचने एवं बाढ़ग्रस्त किराड़ी क्षेत्र के उपरोक्त क्षेत्रों में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किराड़ी आर.डब्ल्यू.ए फेडरेशन (पंजी ०) की जलनिकासी निगरानी समिति के निदेशक श्री राकेश कुमार मौर्य जी नेतृत्व में न्यू यादव एनक्लेव के बाबा बैजनाथ मंदिर के समीप दिल्ली सरकार के माध्यम से आज गुरुवार 21 अगस्त, 2025 को 20 HP के बड़े पम्प की व्यवस्था की गई।

हमारा आशापूर्ण विश्वास एवं प्रयास हैं कि पम्प के परिनियोजन से क्षेत्रीय जलभराव से स्थानीय किराड़ीवासियों को राहत मिलेगी।

साभार
निदेशक कार्यालय
जलनिकासी निगरानी समिति
किराड़ी आर.डब्ल्यू.ए फेडरेशन (पंजी ०)
किराड़ी क्षेत्र की RWAs का संघ
📞 77038-12910
📞 8901-999-222

Address

Plot No. & House No. 1, Gali No. 3, Savarkar Street, A-Block, Prem Nagar-3, Khasra No. 216 & 148 Kirari, North-West Delhi
Prem Nagar
110086

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kirari R.W.A Federation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share