15/07/2026
आज चार राज्यों (राजस्थान,गुजरात,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र) ओर एक केंद्र शासित प्रदेश (दमन द्वीप) के सीमाई इलाकों वाले जिलों के प्रत्येक ब्लॉक पर एक अलग राज्य भील प्रदेश गठन को लेकर राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री महोदय, गृहमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। आपको भील प्रदेश राज्य गठन को लेकर इस बार के मानसून सत्र में चारों राज्यों के सदनों और संसद में चर्चा हेतु इस विषय को लेना चाहिए। साथ ही प्रस्ताव लेकर एक अलग राज्य भील प्रदेश का गठन करना चाहिए। ताकि देश की आजादी के बाद आज भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पिछड़े हुए हैं वो विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
#हमारी_मांग_भीलप्रदेश