SAJAG Organization

SAJAG Organization Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SAJAG Organization, Non-Governmental Organization (NGO), Ram Sagar Para Ward no. 5, Pithora.

महासमुन्द जिले में सामाजिक संस्थाओं को संगठित एवं प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु जिला स्तरीय एनजीओ फोरम का गठन किया गया ...
24/03/2025

महासमुन्द जिले में सामाजिक संस्थाओं को संगठित एवं प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु जिला स्तरीय एनजीओ फोरम का गठन किया गया जिसकी खबर आज के विभिन्न अखबार में भी छापी गई।

महासमुन्द जिले में सामाजिक संस्थाओं को संगठित एवं प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु जिला स्तरीय एनजीओ फोरम का गठन किया गया।...
24/03/2025

महासमुन्द जिले में सामाजिक संस्थाओं को संगठित एवं प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु जिला स्तरीय एनजीओ फोरम का गठन किया गया। इस फोरम का उद्देश्य जिले में संचालित गैर. सरकारी संगठनों एनजीओ की गतिविधियों का मूल्यांकन करना, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग देना और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाना है।

"Education empowers individuals, uplifts communities, and drives societal change. It opens doors to opportunities and cr...
15/03/2025

"Education empowers individuals, uplifts communities, and drives societal change. It opens doors to opportunities and creates a better future for all."

आज, 10 मार्च 2025 को, सजग संस्था और दलित आदिवासी मंच द्वारा सावित्री बाई फूले जी की पुण्यतिथि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिव...
10/03/2025

आज, 10 मार्च 2025 को, सजग संस्था और दलित आदिवासी मंच द्वारा सावित्री बाई फूले जी की पुण्यतिथि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम खेरटखुर्द में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खेरटखुर्द, बागबाहरा कला, भालूचुवा, भिलाईदादर, और नावाडीह गांवों की महिलाएं और स्कूली छात्राएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सावित्री बाई फूले जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इस अवसर पर उनके स्मृति चिन्ह पर फूलों और चंदन से उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद, इन 5 गांवों के नवनिर्वाचित सरपंच और पांच विजेता महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दलित आदिवासी मंच की संयोजिका राजिम जी ने अपने संबोधन में सावित्री बाई फूले जी के जीवन और उनके विचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और घरेलू हिंसा के मुद्दे पर भी प्रकाश डाला और महिलाओं के प्रति उनकी महान सेवा की सराहना की।

सजग संस्था की कार्यकर्ता बबीता जी ने अपने गीत के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों की महत्वता को रेखांकित किया और बताया कि किस प्रकार महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया गया है।

इसके बाद, सजग संस्था की डायरेक्टर प्रेरणा जी ने संविधानिक मूल्यों और मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खेलकूद, सुवा नृत्य, और स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।

इस कार्यक्रम ने महिलाओं के अधिकारों, उनके योगदान और समाज में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिन्दौली में सजग संस्था एवं दलित आदिवा...
10/03/2025

8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिन्दौली में सजग संस्था एवं दलित आदिवासी मंच संगठन द्वारा एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत की निर्वाचित सरपंच, पंच, और जनपद सदस्य के विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने ग्राम पंचायत, समाज और हर समुदाय के प्रति कर्मनिष्ठा से कार्य करेंगी और विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर राजिम जी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और बताया कि महिला दिवस क्यों मनाया जाता है। साथ ही, उन्होंने महिला सशक्तीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे महिलाओं को उनके अधिकार और समाज में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम भी था।










08/03/2025

In 1908, 15,000 women marched in New York to demand their rights. In 1909, the Socialist Party of America declared National Women’s Day. On March 8, 1917, thousands of working women in Russia protested, demanding "Bread and Peace," which led to the February Revolution. As a result, Emperor Nicholas II was forced to abdicate, and the provisional government granted women the right to vote for the first time. To commemorate this struggle, March 8 began to be observed as International Women’s Day, which was officially recognized by the United Nations in 1977.

A woman with a voice is the definition of resilience. She stands tall, speaks her truth, and paves the way for others. W...
06/03/2025

A woman with a voice is the definition of resilience. She stands tall, speaks her truth, and paves the way for others. What do you think makes women unstoppable? 💪🏽💁‍♀️🌟💫🎉

Address

Ram Sagar Para Ward No. 5
Pithora
493551

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SAJAG Organization posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share