A Youth Club

A Youth Club Youth club is a group basically of youth, working in Pilibhit city to aware people for their rights. every devoted person can join us.

यूं तो हर पल प्यार का होता है हर मुलाकात मोहब्बत बढ़ा जाती है अनबन में जब याद सताती है, तो प्यार की तलब और बढ़ जाती है ❤...
13/02/2026

यूं तो हर पल प्यार का होता है
हर मुलाकात मोहब्बत बढ़ा जाती है
अनबन में जब याद सताती है,
तो प्यार की तलब और बढ़ जाती है ❤️

किताबों में यह महीना प्यार का है
जज़्बातों में मीठे एहसास का है ✨

सोशल मीडिया के चमकते बाज़ार में
अनेकों उपहार सामने आते
कभी साड़ी दिखती, कभी ब्रेस्लेट, तो कभी नेकलेस
आँख बंदकर तुम्हें अपने हाथों से पहनाते हुए
खुद को महसूस करते हैं 🫶
सोचते तुमको क्या दें,
तुम्हारी खूबसूरती पर सब भा जाता है 🌸

फिर याद आते वो पल, जो वर्षों से सजाए
वो अरमान जो पूरे होने शेष बचे
गूंज उठते “रिश्ता खत्म” वाले शब्द कानों में 💔
आँख खुलते ही टूटे-बिखरे सपने सामने पड़े होते हैं 🥀

बटोरते उन्हें उम्मीदों के कनस्तर में
जोड़ते उन यादों को
जो अतीत के साए में मुस्कुरा रही हैं
ज़ूम करके तुम्हारी हर अदा को जीने की कोशिश करते
खुद को संभालते, उठाते,
तुम्हें फिर मनाने का साहस करते 🌱

रूठने-मनाने की हर जुस्तजू से भारी है
यह बिखराव का पल
हज़ारों सालों की सभ्यता, लाखों वर्षों की पृथ्वी 🌍
करोड़ों सालों की आकाशगंगा ✨
सब अपने मायने खो देती है
उस एक क्षण में,
जब 'तुम्हारे बिना' की कल्पना की जाती है 🖤

'तुम्हारे बिना' की कल्पना,
'तुम्हारे साथ' से गाढ़ी क्यों लगती है..!!❤️

Address

Krishna Lawn Ram Lila Road
Pilibhit
262001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A Youth Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to A Youth Club:

Shortcuts

Share