15/04/2023
*लोंगवाला में माता पिता की याद में ग्राम पंचायत को भेंट किया वाटर कूलर*
♦️आज यात्री प्रतीक्षालय ग्राम पंचायत लोंगवाला में स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री गोपी राम जी सैन की याद में उनके पुत्र पुत्रियों द्वारा वाटर कुलर भेंट किया गया
गांव के वयोवृद्ध भामाशाह श्री राधेश्याम सैन एवं सरपंच लोंगवाला सुनील क्रान्ति द्वारा आज वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया
♦️सरपंच लोंगवाला सुनील क्रान्ति ने सैन परिवार की इस पहल का आभार जताया एवं ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों में भामाशाहों के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया आशा जताई कि भविष्य में भी सभी भामाशाओं का इसी तरह से सहयोग मिलता रहेगा
♦️इस अवसर पर नवीन सेन,किरण बाला,कांता देवी,इंद्राज सेन अखिलेश जी खींची,ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष आसाराम पूनिया ,जयमल ओड,मनीराम प्रजापत,ओमप्रकाश मंत्री, आजाद सेन,
युवा क्रांति संस्थान पदाधिकारी राजीव नायक, चंदन सिंह बूटा सिंह आदि उपस्थित थे
♦️सुनील क्रान्ति सरपंच लोंगवाला पीलीबंगा♦️