KHF संगठन के उद्देश्य
1 - गरीबों को मुफ्त भोजन कराना, जूता चप्पल, कपड़ा, फल फ्रूट, वितरण करना वृक्षारोपण, नशामुक्ति, कैंप व् दवा वितरण कम्बल वितरण, गरीब असहाय का मकान बनवाना, विधिक सहायता, स्वयं सहायता समूह गठन करना, बैंक से लिंकेज करना ऋण उपलब्ध कराना उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार कुटीर उद्योग के लिए तैयार करना उनके उत्पाद की मार्केटिंग बिक्री करना आमदनी में बढ़ोतरी करना उन्हें हस्त निर्मित ह
स्तकला उत्पादों को बड़े मॉल, बाजार, हॉट प्रदर्शनी मेलों में बिक्री हेतु पहुंचाना।
2 - सामाजिक विकास के लिए पुस्तकालय वाचनालय व्यायामशाला अस्पताल तथा प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल उच्च माध्यमिक इंटर एवं एमपी बोर्ड महाविद्यालय अभियांत्रिकी कॉलेज मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवा केंद्र हॉस्पिटल नृत्य नाट्स गीत एवं संगीत शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र सामाजिक शिक्षा केंद्र प्राविधिक शिक्षा केंद्र आवासीय विद्यालय निराश्रित सेवा केंद्र अनाथालय वृद्धा मूक-बधिर अनाथालय दिव्यांगजन विकास केंद्र छात्रावास पशु अस्पताल गौ सेवा सदन गौशाला सांस्कृतिक केंद्र कुटीर उद्योग प्रौढ़ शिक्षा केंद्र अनौपचारिक शिक्षा केंद्र कृषि विज्ञान शिक्षा केंद्र आदि की स्थापना करना एवं इनका संचालन करना।
3 - सामाजिक विकास के लिए विशेष कर इन क्षेत्रों में जैसे भारतवर्ष के निरीह और जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था के लिए भारत के विभिन्न प्रांतो में अपने उद्देश्यों के निहित भिन्न-भिन्न बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं का संचालन करना एवं उनके प्रबंधन समिति का गठन करना तथा प्रबंधन समितियां का संचालन करेगी।
4 - समय-समय पर गोष्ठी सेमिनार अधिवेशन प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, शिक्षा की आवश्यकता नारी शिक्षा एवं महिलाओं के लिए समान अधिकार जैसे मुद्दों के प्रति समाज में जागरूकता लाने हेतु प्रयास करना।
- देश के होनहार प्रतिभाओं सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिज्ञ फिल्म अभिनेता एवं उत्कृष्ट सेवा में ईमानदार अधिकारियों कर्मचारियों आदि को उत्साह वर्धन के लिए नागरिक सम्मान व प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करेगा।
6 - समाज के समस्त महापुरुषों के इतिहास से अवगत कराना
7 - समाज के हित में व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा कौशल विकास के कार्यक्रम को करना
8 - समाज के लोगों को आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के बारे में सरलतम तरीके से व्यवहारिक जानकारी देना एवं विभिन्न प्रकार की सूचनाएं जैसे सांस्कृतिक वैज्ञानिक शैक्षिक आर्थिक सामाजिक इत्यादि एकत्र करना तथा कार्यशालाओं का आयोजन कर इन सूचनाओं को जन सामान्य तक पहुंचाना
9 - ऐसे कार्यकलापों का संचालन करना, जिनका लक्ष्य समाज के लोगों का आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का संरक्षण सुनिश्चित करना हो
10 - सरकारी, अर्ध सरकारी एवं निजी क्षेत्र में आरक्षण एवं समान भागीदारी को सुनिश्चित करवाना। परंपरागत नृत्य नाट्स संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मुशायराओं जलसों इत्यादि का आयोजन करना नृत्य नाथ संगीत आदि संस्कृत कलाओं को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन करना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों समारोह प्रदर्शनियों सेमिनार आदि का आयोजन करना आदि।
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष - अर्चना सिंगरौल