Update 24X7

Update 24X7 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Update 24X7, Devbhumi, Pauri.

UK07 rider यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय अस्पताल में है।अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत की जंग चल रही है…और दोस्त अब भ...
09/03/2026

UK07 rider यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय अस्पताल में है।
अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत की जंग चल रही है…और दोस्त अब भी दुआ कर रहे हैं कि जिगरी यार **** जल्द ठीक होकर वापस लौट आए।

लेकिन दिल में एक सवाल बार-बार उठता है…आख़िर इंसान ऐसा खौफनाक कदम उठाने तक पहुँचता ही क्यों है?

जब किसी को सबसे ज्यादा जरूरत अपने परिवार और अपनों की होती है,तभी अक्सर वही लोग उससे मुंह मोड़ लेते हैं।और जब वही इंसान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है,तब पछतावा, आंसू और अफसोस क्या सच में उन घावों को भर सकते हैं?

सोचिए…अगर वही साथ, वही भरोसा, वही अपनापन पहले मिल गया होता,तो क्या आज **** को इतना बड़ा कदम उठाने की नौबत आती?

सच तो ये है किदुनिया की भीड़, शोहरत और लाखों फॉलोअर्स भीउस खालीपन को नहीं भर सकतेजो अपने ही लोगों की बेरुखी से दिल में बन जाता है।

याद रखिए…कई बार किसी की जिंदगी बचाने के लिएना बड़े पैसे की जरूरत होती हैना बड़ी ताकत की…

बस जरूरत होती हैथोड़े से साथ की, थोड़ी सी समझ की, और एक सच्चे अपनापन की।

क्योंकि कई बारएक फोन कॉल…एक गले लगाना…और एक “मैं तुम्हारे साथ हूँ”

किसी को मौत के रास्ते से वापस जिंदगी की ओर ले आ सकता है।


07/03/2026

UK07 rider अनुराग डोभाल ने उठाया खौफनाक कदम

इंस्टाग्राम लाइव आकर किया आत्महत्या का प्रयास,
हालांकि ये प्रयास मूर्खतापूर्ण था,जिसमें कई लोगों की जान जा सकती थी।

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) का इंस्टाग्राम लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद टूटे हुए और भावुक दिखाई दे रहे हैं।
लाखों लोगों को हंसाने-मनोरंजन देने वाला इंसान जब खुद दर्द में हो, तो समझ आता है कि सोशल मीडिया की मुस्कान के पीछे कितनी चुप्पी और दर्द छिपा होता है।
कभी-कभी इंसान इतना अकेला महसूस करने लगता है कि उसे लगता है अब कोई रास्ता नहीं बचा…
लेकिन सच यह है कि हर अंधेरी रात के बाद सुबह जरूर होती है।
पैसा, शोहरत, लाखों फॉलोअर्स… ये सब भी उस दर्द को नहीं भर सकते जो दिल के अंदर होता है।
इसलिए अगर आपके आसपास कोई चुप है, उदास है या परेशान है, तो उसके पास बैठिए… उसकी बात सुनिए… शायद आपकी एक बात उसकी जिंदगी बचा सकती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि अनुराग डोभाल को हिम्मत दे और वह जल्दी ठीक होकर फिर से मुस्कुराते हुए वापस आएं।

🙏 जिंदगी बहुत कीमती है… इसे किसी भी दर्द से हारने मत दीजिए।

होली… खुशियों का त्योहार।लेकिन दिल्ली के उत्तम नगर से आई एक खबर ने इस त्योहार को मातम में बदल दिया।बताया जा रहा है कि एक...
06/03/2026

होली… खुशियों का त्योहार।लेकिन दिल्ली के उत्तम नगर से आई एक खबर ने इस त्योहार को मातम में बदल दिया।

बताया जा रहा है कि एक 11 साल की बच्ची से गलती से पानी से भरा गुब्बारा नीचे गिर गया, जो गली से गुजर रही पड़ोस की एक मुस्लिम महिला पर जा गिरा।थोड़ी बहस हुई, लेकिन आसपास की महिलाओं ने तुरंत माफी मांग ली और मामला वहीं खत्म हो गया।

सबको लगा बात खत्म हो गई…

लेकिन रात करीब 11 बजे जब उस बच्ची का भाई तरुण अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौट रहा था, तभी कुछ मुस्लिम युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

एक छोटी-सी बात…और एक जवान जिंदगी खत्म।

इलाज के दौरान तरुण की मौत हो गई।

सवाल सिर्फ यह नहीं है कि तरुण को किसने मारा।सवाल यह है कि हम किस तरह का समाज बना रहे हैं?

क्या अब त्योहारों की खुशियों की कीमतकिसी की जान होगी?

एक समय था जब हिंदू-मुस्लिम मिलकर होली खेलते थे,एक-दूसरे के घर जाते थे, गले मिलते थे।

लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं किछोटी-सी बात भी खून-खराबे में बदल जाती है।

सच यह है किअपराधी चाहे किसी भी धर्म का हो — वह सिर्फ अपराधी होता है।

और अगर समाज अपराधियों के खिलाफ खड़ा नहीं होगा,तो अपराध और बढ़ेंगे।

मेरी मुस्लिम समाज से भी अपील है —अगर आपके बीच से कोई गलत करता है,तो उसका खुलकर विरोध कीजिए।

और यही अपील हिंदू समाज से भी है —क्योंकि नफरत का जवाब नफरत से नहीं,न्याय और इंसानियत से दिया जाता है।

याद रखिए —जब समाज चुप हो जाता है,तब अपराधी मजबूत हो जाते हैं।

आज जरूरत है कितरुण के लिए न्याय की आवाज उठे।

नफरत नहीं…इंसाफ चाहिए।

Well-done samsun
01/03/2026

Well-done samsun

Hero of today's match
01/03/2026

Hero of today's match

धर्म का चश्मा उतारो…ये लड़ाई मज़हब की नहीं — ज़मीर की है।जब ताक़तवर हमला करे तो उसे “शांति मिशन” कहा जाता है,और जब कोई स...
01/03/2026

धर्म का चश्मा उतारो…
ये लड़ाई मज़हब की नहीं — ज़मीर की है।

जब ताक़तवर हमला करे तो उसे “शांति मिशन” कहा जाता है,
और जब कोई सिर उठाकर खड़ा हो जाए तो उसे “खतरा” घोषित कर दिया जाता है।

दुनिया कब तक ये दोहरा खेल देखती रहेगी?
डील करने का रास्ता उनके पास भी था।
झुक जाने का विकल्प भी था।

हाथ मिला लेते… तो आज सुरक्षित होते।
लेकिन कुछ लोग ज़िंदा रहने से ज़्यादा
सिर ऊँचा रखने को अहमियत देते हैं।
ताक़त गोलियों से दिखाई जाती है,
मगर हिम्मत इतिहास में लिखी जाती है।
डर से साम्राज्य बनते हैं,
साहस से किरदार।
कुछ नाम सत्ता से चमकते हैं,
कुछ नाम कुर्बानी से अमर हो जाते हैं।

जो झुका नहीं…
जो डरा नहीं…
जो आख़िरी सांस तक अपने रुख़ पर अड़ा रहा —
उसे मिटाने वाले अक्सर भूल जाते हैं,
कि शहादत अंत नहीं… शुरुआत होती है।
इतिहास ताक़तवरों का नहीं,
डटकर खड़े रहने वालों का होता है।

🔥 याद रखो —
सिर झुकाने से उम्र बढ़ सकती है,
लेकिन सिर ऊँचा रखकर मरना…
पीढ़ियाँ जगा देता है।

27/02/2026

शराब घोटाले में बरी होने के बाद जेल से बाहर आते ही फफक पड़े केजरीवाल,

भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है,वो लंबे समय से लिवर के कैंसर से ग्रसित थे।आज नोएडा के यथार्थ...
27/02/2026

भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है,वो लंबे समय से लिवर के कैंसर से ग्रसित थे।
आज नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
मजदूरी करके उन्होंने अपने बेटे का क्रिकेट खेलने का सपना पूरा किया था।
ईश्वर से प्रार्थना करते है उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।

ॐ शांति

27/02/2026

कब सुधरोगे भाई

लखनऊ के आशियाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।आरोप है कि एक युवक ने अपने ही पिता की गोली मा...
26/02/2026

लखनऊ के आशियाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।
आरोप है कि एक युवक ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्या के बाद उसने सबूत छिपाने के लिए पिता के हाथ-पैर भी काट दिए, जिससे मामला और भी भयावह हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है —
👉 आखिर युवा पीढ़ी किस मानसिक दबाव से गुजर रही है?
👉 क्या संवाद की कमी रिश्तों को इस हद तक तोड़ रही है?
🕯️ परिवार के प्रति संवेदना। गुस्सा और तनाव का समाधान हिंसा कभी नहीं हो सकता।

24/02/2026

क्या ये सही है?
सरकारी गाड़ियों को छूट ओर प्राइवेट गाड़ियों का चालान?
जबकि दोनों एक जगह खड़ी है?

23/02/2026

बहन हो सकता है आपको अपने लिए बुरा लग रहा हो लेकिन स्टाफ की भी मजबूरी होती है।
क्योंकि प्रोसेस ही यही होता है।

आप emergency में गए,वहां उनको लगा होगा कि पैर में फ्रैक्चर है तो उन्होंने आपको आर्थोपेडिक के पास भेजा।
अब क्योंकि आर्थोपेडिक सर्जन ओपीडी में होंगे तो आपकी हालत देखने के बाद उन्होंने कन्फर्मेशन के लिए x-ray करवाया होगा,
जब x-ray में फ्रैक्चर दिखा होगा तो तभी प्लास्टर भी होगा।
तो ये एक मेडिकल प्रोसेस है।

डायरेक्ट emergency में आर्थो ओपीडी+प्लास्टर+एक्सरे+बिलिंग सब कुछ किसी भी हॉस्पिटल में नहीं होता।
इसीलिए सिर्फ सरकार को दोष देना ही काफी नहीं होगा।

Address

Devbhumi
Pauri
246276

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Update 24X7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share