16/04/2026
फूलदेई सृजन का बालपर्व
धाद संस्था द्वारा आयोजित “फूलदेई सृजन का बालपर्व” कार्यक्रम का आयोजन सुनैना नवदीप चिल्ड्रन अकेडमी, कमेड़ी में सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में भलु लगद फीलगुड का सहयोग प्राप्त हुआ, साथ ही ज्येष्ठ प्रमुख एकेश्वर श्री मुकेश पांथरी जी का विशेष सहयोग भी रहा।इस बालपर्व में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी विद्यालयों में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गवांणी, इंटर कॉलेज किमगड़ी, सरस्वती शिशु मंदिर गवांणी, इंटर कॉलेज कुटियाखाल, पब्लिक इंटर कॉलेज लियाखाल, सुनैना नवदीप चिल्ड्रन अकेडमी कमेड़ी तथा ऐसले पब्लिक स्कूल पोखड़ा शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सुंदर एवं रचनात्मक ड्राइंग बनाई गई, जिनमें से 14 बच्चों को उनकी उत्कृष्ट कला के लिए पुरस्कृत किया गया। बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मकता ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इसके अतिरिक्त, सुनैना नवदीप चिल्ड्रन अकेडमी, कमेड़ी के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम में और अधिक उत्साह एवं आनंद का संचार किया। यह आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक समझ एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में धाद के सचिव तन्मय ममगाईं, “एक कोना कक्षा का” के सयोंजक गणेश उनियाल, आशा डोभाल, ममता डोभाल, मुकेश पांथरी ज्येष्ठ प्रमुख एकेश्वर, भलु लगद फीलगुड के संस्थापक सुधीर कुमार सुंदरियाल, फ्रैंड्स ऑफ हिमालय के संस्थापक डॉ0 प्रेम बहुखंडी, दिव्या बुड़ाकोटी डोभाल, अनीता रावत, सुनैना नवदीप चिल्ड्रन अकेडमी कमेड़ी के प्रधानाचार्य अनुराग बौठियाल, इंटर कॉलेज किमगड़ी से सतेंद्र गौनियाल, सरस्वती शिशु मंदिर से अशोक गौनियाल , पब्लिक इंटर कॉलेज लियाखाल से शैलेन्द्र गिरी जी उपस्थित रहे।
- दिव्या बुड़ाकोटी डोभाल