01/08/2026
बाल संरक्षण की मुहीम में शामिल विकासार्थ ट्रस्ट
“जब तक देश का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, शिक्षित और शोषणमुक्त नहीं होगा, तब तक यह अभियान निरंतर चलता रहेगा” इसी प्रतिबद्धता के साथ देश भर के सभी 780 जिलों में बाल संरक्षण पर कार्यरत 250 से अधिक स्वयंसेवी संगठनों ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के तत्वाधान में नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में 27 से 30 जुलाई 2026 के दौरान आयोजित 4 दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श के लिए एकत्र हुए और भावी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की।
उद्घाटन सत्र में माननीय श्रीमती सावित्री ठाकुर, केंद्र राज्य मंत्री, महिला एवं बाल कल्याण तथा माननीय सांसद श्री लावू कृष्णा देवारयालू के साथ –साथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक एवं विश्वप्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता श्री भुवन रिभू ने सहभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके अब तक के किये कार्य के बधाई दिया और उत्साहवर्धन किया|
सहभागिता व उद्देश्य के आधार पर यह एक अभूतपूर्व आयोजन रहा जिसने सदस्यों में आत्मबल, संकल्प और नई ऊर्जा का संचार किया जो बाल विवाह, बाल तस्करी (बाल व्यापार) और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करने में सहायक होंगीं।
बिहार के लखीसराय में कार्यरत विकासार्थ ट्रस्ट की सचिव श्रीमती सुनीता ने सिंह ने अपने संकल्प को दुहराते हुए नयी उर्जा के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जाहिर की|