16/06/2026
प्रेस विज्ञाप्ति
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, गया द्वारा बताया गया कि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के द्वारा जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जाना है, जिसमें शैक्षणिक गतिविधि आरंभ करने हेतु चार विधाओं में (शास्त्रीय गायन, भरतनाट्यम, कथक एवं तबला/ढोलक / हारमोनियम वादन) छात्र-छात्रों के औपचारिक नामांकन के साथ प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ किया जाना है।
छात्रों के नामांकन हेतु आवेदन प्रपत्र जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय, गया से प्राप्त कर दिनांक-30.06.2026 तक आवेदन की हार्डकॉपी कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, गया (पता-प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया) के संचालन हेतु नामांकन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश निम्नवत् है :-
1. आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में प्रत्येक विषय में छात्र/छात्राओं की अधिकतम संख्या 40 होगी, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नामांकन किया जाएगा।
2. छात्र/छात्राओं का मासिक शुल्क देय नहीं होगा।
3. नामांकन के लिए आयु प्रमाण पत्र के रूप में जन्म तिथि का प्रमाण-पत्र/आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा साथ ही 03 पासपोर्ट साईज फोटो देना अनिवार्य होगा।
4. प्रशिक्षण के लिए छात्र/छात्राओं की उम्र सीमा 06 वर्ष से अधिक होगी।
5. आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र मंगलवार से रविवार तक खुली रहेगी। सत्र अवधि अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा 4:00 बजे से 6:00 बजे तक होगा।
6. नृत्य प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण सामग्री-घुँघरू / ड्रेस आदि छात्र/छात्राओं द्वारा स्वयं लाना होगा।
7. पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन की हार्डकॉपी जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समाहरणालय गया में निर्धारित तिथि के भीतर जमा करना आवश्यक होगा।
8. आवेदन केवल हार्डकॉपी के माध्यम से ही स्वीकार किये जाऐंगें।
9. अन्य जानकारी हेतु कार्यालय हेल्प लाईन नं0-9508680451 (समय 11:00 बजे पूर्वाह्न से अपराह्न 05:00 बजे तक)
10. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि-30.06.2026 है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Youth, Employment & Skill Development Dept. GoB