20/08/2026
टीबी मुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सरकार, मीडिया, निजी क्षेत्र और समुदाय की साझी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मीडिया तथ्यपरक जानकारी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने तथा टीबी से जुड़ी भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
आइए, सही जानकारी साझा करें, समय पर जांच कराएं और उपचार का पूरा कोर्स करें। यही टीबी उन्मूलन की सबसे मजबूत नींव है।
Bihar Health Department Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Nishant Information & Public Relations Department, Government of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar