11/09/2026
साथियों,
आज 11 सितंबर 2026 की एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए आप सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
आप सभी ने जिस अनुशासन, एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ हड़ताल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, वह संगठन की मजबूती और हमारी सामूहिक शक्ति का स्पष्ट प्रमाण है। पांच दिवसीय कार्य प्रणाली सहित हमारी न्यायसंगत मांगों के समर्थन में आपका यह मजबूत कदम निश्चित रूप से संगठन के संघर्ष को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की एकजुटता और सामूहिक संघर्ष की सफलता है।
आइए, इसी एकता और विश्वास के साथ आगे भी अपने अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई को मजबूती से जारी रखें।
आप सभी साथियों को हृदय से बधाई एवं साधुवाद। विशेष कर हमारे महिला साथियों , युवा साथियों एवं अन्य ट्रेड यूनियनों के साथियों का जिन्होंने इस गर्मी में हमारे साथ रहकर हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।
अगली लड़ाई के लिए तैयार रहें।
एकता हमारी ताकत है, संघर्ष हमारी पहचान है।
सादर,🙏