31/07/2026
🚩🔱 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है… हर-हर महादेव! बोल बम! 🔱🚩
श्रावणी मेला के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए पिछले 10 वर्षों से लगातार संचालित निःशुल्क जुपिटर शक्ति सेवा संस्थान धर्मशाला सेवा शिविर के 10वें वर्ष का आज सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ स्थित तीन सिमानी मोड, हड़खार (बांका) में भव्य शुभारंभ हुआ शिविर का विधिवत उद्घाटन एवं रुद्राभिषेक पूजा किया गया। निःशुल्क शिविर में बाबा भोलेनाथ के भक्तों के लिए आवास, भोजन सहित सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।