Samta Gram Seva Sansthan

Samta Gram Seva Sansthan The Samta Gram Seva Sansthan is a voluntary organization.

बाल श्रम मुक्त दिवस पर हाजीपुर शाखा में की गई कार्यक्रम ।
17/06/2025

बाल श्रम मुक्त दिवस पर हाजीपुर शाखा में की गई कार्यक्रम ।

आज सांझा प्रयास नेटवर्क के सलाहकार समिति की बैठक समता ग्राम सेवा संस्थान के सेक्रेटरी श्री Raghupati Singh जी के अध्यक्ष...
13/06/2025

आज सांझा प्रयास नेटवर्क के सलाहकार समिति की बैठक समता ग्राम सेवा संस्थान के सेक्रेटरी श्री Raghupati Singh जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई, साथ में औलिया अध्यात्मिक अनुसंधान केंद्र औलिया दरबार के तरफ से श्री रामकृष्णा जी, बिहार ग्राम विकास परिषद के तरफ़ से श्री रामचंद्र जी और BVHA के तरफ़ से श्री संगीता जी एवम अन्य साथी भी मौजूद थे ।

Ipas Development Foundation
Sanjha Prayas - साँझा प्रयास



एमटीपी एक्ट पर मीडिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम – सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक कदम30 मई 2025गांधी आश्रम, हाजीपुरआज समता ग्...
30/05/2025

एमटीपी एक्ट पर मीडिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम – सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक कदम

30 मई 2025

गांधी आश्रम, हाजीपुर

आज समता ग्राम सेवा संस्थान द्वारा आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन और औलिया अनुसंधान आध्यात्मिक केंद्र के सहयोग से गांधी आश्रम, हाजीपुर में एक दिवसीय मीडिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट 1971 और इसके संशोधनों के बारे में जानकारी देना था, ताकि वे अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज में जागरूकता फैला सकें और असुरक्षित गर्भपात को रोका जा सके।

🔹 कार्यक्रम में बताया गया कि 2021 में एमटीपी एक्ट में कई अहम संशोधन किए गए हैं, जिनमें 24 सप्ताह तक गर्भ समापन की अनुमति, अविवाहित महिलाओं के अधिकार, गोपनीयता की सुरक्षा, और केवल पंजीकृत विशेषज्ञों द्वारा ही गर्भपात की शर्तें शामिल हैं।

🔹 एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 79% गर्भपात आज भी स्वास्थ्य संस्थानों के बाहर होते हैं, और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित सेवाओं की भारी कमी है। यह स्थिति मातृ मृत्यु दर को प्रभावित कर रही है।

🔸 समता ग्राम सेवा संस्थान मानता है कि मीडिया की भूमिका इस दिशा में बेहद प्रभावशाली हो सकती है। यदि सही जानकारी सही समय पर पंचायत स्तर तक पहुँचे, तो महिलाएं अपने स्वास्थ्य और अधिकारों को सुरक्षित रख सकती हैं।

हम सभी मीडिया साथियों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से भागीदारी निभाई।







#बिहार
#सुरक्षित_मातृत्व

सुरक्षित मातृत्व की ओर एक सशक्त कदम!दिनांक: 29 मई 2025स्थान: समता ग्राम सेवा संस्थान, पटनाआज समता ग्राम सेवा संस्थान के ...
29/05/2025

सुरक्षित मातृत्व की ओर एक सशक्त कदम!
दिनांक: 29 मई 2025
स्थान: समता ग्राम सेवा संस्थान, पटना

आज समता ग्राम सेवा संस्थान के संपर्क कार्यालय में प्रजनन स्वास्थ्य और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और समुदाय को सुरक्षित गर्भ समापन, प्रजनन अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला का संचालन सांझा प्रयास नेटवर्क, आईपास एलायंस केन्या, औलिया अध्यात्मिक अनुसंधान केन्द्र, औलिया दरबार और समता ग्राम सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयासों से किया गया।

🔸 एमटीपी एक्ट 2021 संशोधन की मुख्य बातें:

अब विशेष परिस्थितियों में 24 सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति

विवाहित ही नहीं, अविवाहित महिलाएं भी कानूनी गर्भपात सेवा की हकदार

20 सप्ताह तक 1 RMP, 20–24 सप्ताह तक 2 RMP की राय आवश्यक

गंभीर भ्रूण विकृति या आपात स्थिति में मेडिकल बोर्ड की अनुमति से किसी भी समय गर्भ समापन संभव

कार्यक्रम में BVHA, विकास पथ, हमकदम नेटवर्क, योगी जी सेवा संस्थान, BNP+ और ASWF के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों के संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता जताई।

समता ग्राम सेवा संस्थान का उद्देश्य है कि समाज में असुरक्षित गर्भपात की घटनाओं को रोका जाए और हर महिला को मिले सम्मानजनक, सुरक्षित व कानूनी स्वास्थ्य सेवा।

हम सभी सहभागियों और सहयोगी संस्थाओं के आभारी हैं।

~ समता ग्राम सेवा संस्थान
#सुरक्षित_मातृत्व #महिला_स्वास्थ्य #समता_ग्राम_सेवा_संस्थान

कल के एकदिवसीय कार्यशाला की कुछ झलक मीडिया के नज़र से
28/05/2025

कल के एकदिवसीय कार्यशाला की कुछ झलक मीडिया के नज़र से

प्रजनन स्वास्थ्य और सुरक्षित गर्भ समापन पर कार्यशाला का सफल आयोजन – गया, बिहारमंगलवार को गया के ग्राम निर्माण मंडल आश्रम...
27/05/2025

प्रजनन स्वास्थ्य और सुरक्षित गर्भ समापन पर कार्यशाला का सफल आयोजन – गया, बिहार

मंगलवार को गया के ग्राम निर्माण मंडल आश्रम में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्रजनन स्वास्थ्य, सुरक्षित गर्भ समापन और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर चर्चा करना था।

यह कार्यक्रम सांझा प्रयास नेटवर्क के अंतर्गत आईपास एलायंस केन्या, औलिया अध्यात्मिक अनुसंधान केन्द्र, औलिया दरबार, तथा समता ग्राम सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ।

कार्यशाला में श्री ऋषभ सिंह ने संचालन की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को इस संवेदनशील विषय पर संवाद और जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

समता ग्राम सेवा संस्थान के सचिव श्री रघुपति सिंह ने नेटवर्क के कार्यक्षेत्र की जानकारी दी, वहीं औलिया अध्यात्मिक अनुसंधान केन्द्र से श्री परिमल चंद्रा ने संशोधित MTP एक्ट 2021 की विस्तृत जानकारी साझा की।

हम सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री रिसव सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

#प्रजननस्वास्थ्य #सुरक्षितगर्भसमापन #महिलाअधिकार

समता ग्राम सेवा संस्थान की पहल – महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों की दिशा में एक और कदम स्थान: गांधी आश्रम, हाजीपुर | दिनां...
25/05/2025

समता ग्राम सेवा संस्थान की पहल – महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों की दिशा में एक और कदम

स्थान: गांधी आश्रम, हाजीपुर |

दिनांक: 25 मई 2025

समता ग्राम सेवा संस्थान ने IPAS एलायंस केन्या और औलिया अध्यात्मिक अनुसंधान केन्द्र औलिया दरबार के सहयोग से सांझा प्रयास नेटवर्क के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला का मुख्य विषय था – प्रजनन स्वास्थ्य एवं सुरक्षित गर्भ समापन, जिसमें एमटीपी एक्ट 1971 एवं संशोधित एमटीपी एक्ट 2021 के कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

संस्थान के सचिव श्री रघुपति सिंह ने सभी प्रतिभागी संगठनों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस विषय पर संवाद करें ताकि असुरक्षित गर्भपात के कारण होने वाली महिलाओं की मृत्यु दर को रोका जा सके।

कार्यशाला में कई संगठनों जैसे वैशाली समाज कल्याण संस्थान, नारायणी सेवा संस्थान, सीता सामाजिक सेवा संस्थान एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का समापन श्री रिसव सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

समता ग्राम सेवा संस्थान, महिलाओं और किशोरियों को उनके स्वास्थ्य और प्रजनन अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।







आज सांझा प्रयास नेटवर्क के सलाहकार समिति की बैठक समता ग्राम सेवा संस्थान के सेक्रेटरी श्री Raghupati Singh जी के अध्यक्ष...
21/05/2025

आज सांझा प्रयास नेटवर्क के सलाहकार समिति की बैठक समता ग्राम सेवा संस्थान के सेक्रेटरी श्री Raghupati Singh जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई, साथ में Bihar Gram Vikas Parishad के सेक्रेटरी श्री रामचंद्र जी, Auliya Adhyatmik Anusandhan Kendra के कोषाध्यक्ष श्री राम कृष्ण जी,BVHA के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर श्री स्वप्न मजूमदार एवम अन्य साथी भी मौजूद थे ।

Ipas Development Foundation
Sanjha Prayas - साँझा प्रयास




बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अगलगी से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। सभी नागरिक इन दिशा-निर्देशों का पाल...
20/04/2025

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अगलगी से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। सभी नागरिक इन दिशा-निर्देशों का पालन करें व दूसरों को भी जागरूक करें।
आपात स्थिति में संपर्क करें:�112 / 101�0612-2210118�0612-2219810 / 2219234 (24x7)

आज सांझा प्रयास नेटवर्क के सलाहकार समिति की बैठक समता ग्राम सेवा संस्थान के सेक्रेटरी श्री Raghupati Singh जी के अध्यक्ष...
20/04/2025

आज सांझा प्रयास नेटवर्क के सलाहकार समिति की बैठक समता ग्राम सेवा संस्थान के सेक्रेटरी श्री Raghupati Singh जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई, साथ में अन्य साथी भी मौजूद थे ।



वायु प्रदूषण से बचाव के उपायवायु प्रदूषण का प्रत्यक्ष प्रभाव मानव स्वास्थ्य, कृषि उत्पादन, मौसम एवं पर्यावरण पर पड़ता है...
20/04/2025

वायु प्रदूषण से बचाव के उपाय

वायु प्रदूषण का प्रत्यक्ष प्रभाव मानव स्वास्थ्य, कृषि उत्पादन, मौसम एवं पर्यावरण पर पड़ता है उपायों से वायु प्रदूषण के कुप्रभावों को कम किया जा सकता हैं
आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।


अगलगी से बचने को लेकर क्या आप सचेत हैं?निम्नलिखित कुछ बातों का ध्यान रखें और अपने घर, खेत-खलिहान व जानमाल की रक्षा सुनिश...
20/04/2025

अगलगी से बचने को लेकर क्या आप सचेत हैं?
निम्नलिखित कुछ बातों का ध्यान रखें और अपने घर, खेत-खलिहान व जानमाल की रक्षा सुनिश्चित करें.

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जनहित में जारी.

किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें।


Address

Srinagar Colony, Jaypur Dhanuki, P O Pahari Gulzarbagh Patna/
Patna
800007

Opening Hours

Monday 10am - 6:30pm
Tuesday 10am - 6:30pm
Wednesday 10am - 6:30pm
Thursday 10am - 6:30pm
Friday 10am - 5:30pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samta Gram Seva Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Samta Gram Seva Sansthan:

Share