Being Helper Foundation

Call Directions Website Contact the organization

Being Helper Foundation Leading India Youth Community working for Ganga Conservation | Environmental Awareness | Cleanliness Drives | Social Service.

Creating change since 2018.Recognized by Central & State Government of India 🇮🇳
Founder : Subham Kumar

13/10/2026

सब आपके भरोसे और आपका इस प्रकार अपमान 😣


11/10/2026

♻️ Mission Civic Sense – Volume 2 ♻️ आपका कचरा, आपके घर! 🔍 लापता सज्जन की तलाश जारी है! पहचान — कचरा फैलाकर स्वच्छता का संदेश देने वाले महानुभाव! 😏

📍 गंगा घाट किनारे एक सज्जन व्यक्ति का कीमती सामान छूट गया है! 🤦‍♂️हम उन सज्जन व्यक्ति को ढूँढ रहे हैं, जो गंगा घाट पर अपना कचरा छोड़कर चले गए हैं। शायद उन्हें लगता है कि गंगा मैया उनकी आस्था के साथ-साथ उनके कचरे की जिम्मेदारी भी उठा लेंगी! 🙏🗑️

🙏 उनसे विनम्र निवेदन है कि अगली बार अपना कीमती कचरा अपने साथ घर ले जाएँ और गंगा घाट को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

याद रखिए — गंगा को पूजना ही भक्ति नहीं, गंगा को स्वच्छ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।


Thanku So Much Moneycontrol Hindi 🔵🙏🫂🇮🇳
06/10/2026

Thanku So Much Moneycontrol Hindi 🔵🙏🫂🇮🇳

: शुभम ने 2018 में अकेले पटना के दीघा से गंगा के घाटों की सफाई की शुरुआत की थी। उनकी यह कोशिश आज एक जनअभियान का रूप ले चुकी है। उनकी संस्था 'बीइंग हेल्पर फाउंडेशन'से आज 1,100 से ज्यादा लोग जुड़े हैं, जिनमें ज्यादातर युवा हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

कमेंट बॉक्स में लिंक 👇🏻

🙏🇮🇳 पटना से दिल्ली तक गंगा सेवा की गूंज… 🌊❤️Being Helper Foundation के लिए यह पल गर्व, सम्मान और भावुकता से भरा रहा।नई द...
05/10/2026

🙏🇮🇳 पटना से दिल्ली तक गंगा सेवा की गूंज… 🌊❤️

Being Helper Foundation के लिए यह पल गर्व, सम्मान और भावुकता से भरा रहा।

नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी के सरकारी आवास पर आयोजित राष्ट्रीय ‘जल योद्धा संवाद’ कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला और माननीय मंत्री जी के हाथों “जल योद्धा” सम्मान प्राप्त हुआ। 🙏

यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि Being Helper Foundation के 1,100+ समर्पित युवाओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का सम्मान है, जो वर्षों से गंगा और उसके घाटों की स्वच्छता के लिए अपना समय और श्रम समर्पित कर रहे हैं।

2018 में दीघा घाट, पटना से शुरू हुई इस यात्रा में आज तक 2.63 लाख किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक, थर्माकोल एवं अन्य ठोस कचरे को गंगा घाटों और सहायक नदियों के किनारों से हटाने का कार्य किया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान हमारी Women’s Dress Changing Room और Bottle Bank Initiative जैसी पहलों को भी माननीय मंत्री जी के समक्ष साझा करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर मिले प्रोत्साहन और सहयोग के आश्वासन ने पूरी टीम का उत्साह और बढ़ाया है। ❤️

हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं—
🙏 माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी
🙏 राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन
🙏 BUIDCO के माननीय मैनेजिंग डायरेक्टर सर के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन
🙏 हमारे सभी जल योद्धाओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों
🙏 और हर उस व्यक्ति का, जिसने गंगा सेवा के इस अभियान में हमारा साथ दिया।

यह सम्मान हमारे लिए मंज़िल नहीं, बल्कि गंगा के लिए और अधिक समर्पण के संकल्प की शुरुआत है।

🌊 गंगा के लिए श्रमदान — जीवन के लिए योगदान।
❤️ हर रविवार, गंगा के नाम।

04/10/2026

गंगा घाट किनारे पूजा करने के बाद लोग क्या-क्या छोड़ देते हैं जरूर देखें 😤


02/10/2026

बेचारा Flight ✈️ लोगों ने इसे भी नहीं छोड़ा 😢


30/09/2026

एक मां का सम्मान और दूसरी मां का अपमान 😢?


29/09/2026

स्वच्छता ही सेवा विशेष कार्यक्रम में हमारी टीम Being Helper Foundation के कार्यों को दिखाना एवं हमें अपनी बातों को बिहार के करोड़ों लोगों तक पहुंचाने के लिए Doordarshan National (DD1) News Channelका तहे दिल से धन्यवाद है 🩵🙏

🌊 गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी जीवनरेखा है। 📍 दीघा गंगा घाट,जैसे ही गंगा का जलस्तर कम हुआ, घाट के किनारे मिट्टी और गाद के ...
28/09/2026

🌊 गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी जीवनरेखा है। 📍 दीघा गंगा घाट,
जैसे ही गंगा का जलस्तर कम हुआ, घाट के किनारे मिट्टी और गाद के अंदर दबा हुआ बड़ी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य कचरा दिखाई देने लगा। यह कचरा सिर्फ घाट की सुंदरता को खराब नहीं कर रहा था, बल्कि गंगा के पर्यावरण के लिए भी गंभीर चुनौती था।

इसी जिम्मेदारी के साथ Being Helper Foundation की टीम ने लगभग 4 घंटे लगातार मेहनत करके मिट्टी और गाद के अंदर से 1,400 किलो से अधिक प्लास्टिक, बड़ी तिरपाल एवं अन्य प्लास्टिक कचरा खोज-खोदकर बाहर निकाला। 💪🌱

♻️ इस अभियान के दौरान निकाली गई प्लास्टिक सामग्री को अलग-अलग करके व्यवस्थित रूप से रखा गया, ताकि उपयोगी सामग्री को हमारे “Waste to Wonder Project” के माध्यम से दोबारा रचनात्मक कार्यों में इस्तेमाल किया जा सके।

💚 एक छोटी सी अपील:
गंगा में फेंका गया हर प्लास्टिक सिर्फ पानी को नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करता है।

🚯 गंगा में कचरा न डालें।
♻️ प्लास्टिक को अलग करें और पुनः उपयोग/रीसाइक्लिंग के लिए दें।
🌊 गंगा को साफ रखना सिर्फ सरकार की नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है।

27/09/2026

आज गंगा किनारे एक व्यक्ति को धार्मिक किताबें गंगा में प्रवाहित करते देखा। बातचीत में उन्होंने इसे इस्लाम में बताया। हमने उन्हें रोककर किताबें वापस ले जाने का अनुरोध किया।

जानकारी के अनुसार, इस्लाम में किताबों को गंगा में विसर्जित करने का कोई विशेष धार्मिक निर्देश नहीं है। यह पोस्ट किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था के सम्मान और गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए है।

डिस्क्लेमर: उद्देश्य किसी व्यक्ति/समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाना या आरोप लगाना नहीं है।

Address

Rajeev Nagar
Patna
800024

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Being Helper Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Being Helper Foundation:

Shortcuts

Share