Fair Price Dealers Association फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन

  • Home
  • India
  • Patna
  • Fair Price Dealers Association फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन
Call Directions Contact the organization

Fair Price Dealers Association फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन Fair Price Dealers Association, having registration no. 2525/81. Head Office at Bhikhna Pahari, Patna

28/09/2026
राशन वितरण में सर्वर आफ़त है .. राशन के इंतजार में मजदूर की दिहाड़ी गायब .. राशन वितरण सिस्टम में कभी सर्वर फेल तो कभी ने...
27/09/2026

राशन वितरण में सर्वर आफ़त है .. राशन के इंतजार में मजदूर की दिहाड़ी गायब .. राशन वितरण सिस्टम में कभी सर्वर फेल तो कभी नेटवर्क फेल रहने के कारण वितरण बाधित रहता है ,, घंटों लाभुक इंतजार करते है और खाली लौट जाते है .... पीडीएस डीलर epos मशीन पर अंगूठा पर अंगूठा लगाने में सुबह से शाम तक व्यस्त है .. फिर भी वितरण ठप है .... एसोसिएशन का आरोप है कि जब सर्वर या नेटवर्क की समस्या आजाए तो कोई सुनने वाला नहीं है .. यानी भगवान भरोसे पूरा राशन वितरण सिस्टम,,,,, बड़ा सवाल इसमें दोषी कौन ..... आखिर कब तक होगी सुधार .... जवाब तो देना चाहिए ,,,, वैसे आपकी राय क्या है ,,,,,

एसएफसी की मनमानी जारी .... एसएफसी सिस्टम ने किया epos मशीन मैनेज .... जानिए सच्चाई... राशन रिषिभ सिस्टम में epos मशीन मे...
26/09/2026

एसएफसी की मनमानी जारी .... एसएफसी सिस्टम ने किया epos मशीन मैनेज .... जानिए सच्चाई... राशन रिषिभ सिस्टम में epos मशीन में हो रहा बड़का खेला , जानिए पूरी सच्चाई , डोर स्टेप डिलेवरी सिस्टम के तहत राशन पीडीएस डीलर के दुकान पर खाद्यान्न तौल कर देने का नियम बनाया गया है ,, इसके बाद epos मशीन पर डीलर के अंगूठा लगाने के बाद रिषिभ करने का का नियम है। ..... अब समझिए खेला .... यदि डीलर को कम राशन मिलता है तो उसे कम रिषिभ करने का नियम है ,,,, लेकिन हकीकत में कुछ और हो रहा है .... आप कुछ लिखिए कोई फर्क नहीं .... जो इशू होता है वही रिषभ हो रहा है ..... हद तो पार यह हो गया जब ऑफशन सिर्फ स्टीफाइब का ही रहेगा ,,,, यानी आप नहीं भी चाहते है तो आपको स्टीफाइब का ऑप्शन ही चुनना पड़ेगा ,,,,, है न मनमानी ,,,,, लिखने का निष्कर्ष यही निकला कि हाईटेक व्यवस्था सिर्फ दिखाबा है ..... एसएफसी का लम्बा हाथ अब तो epos मशीन को भी मैनेज कर लिया ,,,,,

एसएफसी मैनेजमेंट की मनमानी से डीलर पस्त है तो विभाग सुस्त हो गया है ..... अब तो बड़ा खेल भी शुरू हो गया है खानापूर्ति के...
25/09/2026

एसएफसी मैनेजमेंट की मनमानी से डीलर पस्त है तो विभाग सुस्त हो गया है ..... अब तो बड़ा खेल भी शुरू हो गया है खानापूर्ति के लिए ऑनलाइन डिस्पैच दिखा दिया जा रहा है और हकीकत में राशन दुकान पर खाद्यान्न बाद में भेजा जाता है ... ऐसा ताजा मामला पटना जिले के बख्तियारपुर गोदाम का है .... जहां सितम्बर माह के खाद्यान्न 25 तारीख के डेट में इंट्री लगा दिया गया यानी ऑनलाइन दिखा दिया गया और हकीकत में राशन दुकान पर खाद्यान्न ही नहीं भेजा गया है ... इसकी शिकायत जब सहायक प्रबंधक के पास की गई तो गाड़ी का ब्रेक डाउन बता कर मामला का निपटारा कर रहे है ,,,, दरअसल राशन वितरण व्यवस्था में डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से जन वितरण विक्रेता के दुकान पर खाद्यान्न तौल कर सही समय पर पहुंचाने का सिस्टम है परन्तु कई पीडीएस डीलरों को कभी भी समय पर खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण समय पर वितरण नहीं हो पा रहा है। ताजा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल का है जहां बख्तियारपुर प्रखंड के विक्रेताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी के जनता दरबार में लिखित रूप से शिकायत की है।

पीडीएस डीलरों को मिली नई जिम्मेदारी, न ट्रेनिंग न मजदूरी, न आवश्यक संसाधन - मिला सिर्फ आदेश ....... बिहार के जन वितरण वि...
24/09/2026

पीडीएस डीलरों को मिली नई जिम्मेदारी, न ट्रेनिंग न मजदूरी, न आवश्यक संसाधन - मिला सिर्फ आदेश ....... बिहार के जन वितरण विक्रेताओ को मिल गया एक और जिम्मेदारी का बोझ बढ़ गया है .... दरअसल आभा कार्ड से संबंधित कार्य को लेकर डीलरों को जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी किया गया है। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शशि कांत का कहना है कि पहले से ही राशन वितरण, ई केवाई सी समेत कई सरकारी कार्यों की जिम्मेदारी डीलर के ऊपर है, अब आभा कार्ड से जुड़ा नया काम भी सौंप दिया गया है, ऐसे में सवाल उठता है कि इस नए कार्य के लिए अभी तक न तो समुचित प्रशिक्षण दिया गया है , न संसाधन की व्यवस्था की गई है न ही मजदूरी की बात की गई है .. वही एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय मंत्री घनश्याम प्रसाद का कहना है कि यदि सरकार डीलरों को कोई नई जिम्मेदारी देती है तो उसके लिए पहले प्रशिक्षण , आवश्यक संसाधन और उचित पारश्रमिक की व्यवस्था करनी चाहिए , केवल आदेश जारी कर जिम्मेदारी सौंप देना उचित नहीं है।

बिहार के पीडीएस डीलरों को फिर मिल रहा फ्री वाला अतिरिक्त काम ..... अब सभी राशन दुकानों पर बनेगा आभा कार्ड ..... दरअसल पट...
23/09/2026

बिहार के पीडीएस डीलरों को फिर मिल रहा फ्री वाला अतिरिक्त काम ..... अब सभी राशन दुकानों पर बनेगा आभा कार्ड ..... दरअसल पटना जिले में स्वास्थ्य अभिलेखों को डिजिटल रूप से सुरक्षित और उपचार के समय उपयोगी बनाने के लिए जिला प्रशान ने बड़ा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पीडीएस विक्रेताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को कहा गया है। ..... आपकी क्या राय है कॉमेंट के जरिए बता सकते है ..... बड़ा सवाल .... इस कार्य के लिए पीडीएस विक्रेताओं को मजदूरी भी जरूरी है या नहीं .....

पीडीएस डीलरों का मार्जिन मनी बकाया का हुआ बड़ा खुलासा विभाग ने किया डेड लाइन जारी, जल्द होगा सभी बकाया मार्जिन मनी का भु...
22/09/2026

पीडीएस डीलरों का मार्जिन मनी बकाया का हुआ बड़ा खुलासा विभाग ने किया डेड लाइन जारी, जल्द होगा सभी बकाया मार्जिन मनी का भुक्तान। दरअसल लंबे समय से डीलरों का मार्जिन मनी लंबित है जिसको लेकर एसोसिएशन ने कई बार आंदोलन कर भी सरकार एवं विभाग को अवगत कराया फिर भी सत प्रतिशत भुक्तान नहीं हो सका। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय मंत्री घनश्याम प्रसाद ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बतलाए है कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई प्रखंड एवं वार्डो में एसएफसी मैनेजमेंट का एक बड़ा रैकेट है जो विक्रेताओं से पैसे की बसूली कर मैनेजमेंट को पहुंचाने का काम करता है जो विक्रेता पैसा नहीं देता उसका मार्जिन मनी रोक कर रखा जाता है और विक्रेताओं को बलगलाने का काम किया जा रहा है। इसकी शिकायत टिम भिखना पहाड़ी ने पदाधिकारी के पास किया है जहां पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त निर्देश दिया गया है कि दस दिनों के अंदर पटना सहित सभी जिले के बकाया मार्जिन मनी का भुक्तान जल्द कर दिया जाएगा। साथ ही विक्रेताओं से अपील की गई है कि एक पैसा किसी को रिश्व्त नहीं देने की अपील की है ,,,,, यदि रिस्वत की मांग होती है तो उसे अविलंब अपने नजदीकी एसएफसी मैनेजमेंट के पदाधिकारी के पास शिकायत करे। साथ ही लिखित रूप से एसोसिएशन को भी अवगत कराए।

Address

Patna
800001

Telephone

+919430998564

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fair Price Dealers Association फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Fair Price Dealers Association फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन:

Shortcuts

Share