Marwari Health Society

Marwari Health Society Marwari Health Society is a non profit Health organisation. our motto is Service Above Self

From 28th sept'2014 MHS is running as their Ist project as a Digonasis centre
for eye, dental , xray, Dialysis & all type of patholab in their own premises 7A, Rajendra Nagar Patna.

20/04/2026
बिहार में नेत्र चिकित्सा को नई दिशा देने वाले यशस्वी नेत्र रोग विशेषज्ञ और साल 2014 में समाज कल्याण की चिकित्सा सेवाओ के...
22/01/2026

बिहार में नेत्र चिकित्सा को नई दिशा देने वाले यशस्वी नेत्र रोग विशेषज्ञ और साल 2014 में समाज कल्याण की चिकित्सा सेवाओ के लिए समर्पित मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी के उद्घाटन कर्ता *डॉ मंगतू राम जी* अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी प्रेरणा हमारे साथ है । *मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी परिवार श्रद्धांजलि अर्पित करता है* 🙏

#है #है #राम

27/12/2025

*मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी में फाइब्रो स्कैन जांच शिविर, 35 मरीजों की हुई जांच*

पटना।
मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी, पटना में डॉ. अमित बंका के सौजन्य से फाइब्रो स्कैन जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 35 मरीजों की जांच की गई। यह जानकारी देते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम बंसल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लीवर संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित परामर्श एवं उपचार का मार्ग प्रशस्त करना था। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोयल ने कहा कि बाजार में फाईब्रो स्कैन जांच में पच्चीस सौ रुपये लगता है जबकि मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी में यह जांच केवल चार सौ रुपये में किया गया। और गरीब मरीजों की जांच निःशुल्क की गई। इस अवसर पर डॉ. अमित बंका ने फाइब्रो स्कैन जांच के बारे में बताते हुए कहा कि “आज की बदलती जीवनशैली, असंतुलित आहार और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। फाइब्रो स्कैन एक अत्यंत सरल, सुरक्षित और बिना दर्द की जांच है, जिसके माध्यम से लीवर की स्थिति का सटीक आकलन शुरुआती चरण में ही किया जा सकता है। समय पर जांच होने से गंभीर लीवर रोगों से बचाव संभव है।” डॉ बंका ने आगे बताया कि फाइब्रो स्कैन टेस्ट एक आधुनिक नॉन-इनवेसिव तकनीक है, जिसमें अल्ट्रासाउंड आधारित विधि से लीवर की कठोरता एवं उसमें मौजूद वसा की मात्रा मापी जाती है। यह जांच कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है और मरीज को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। मौके पर सोसाइटी के सचिव दिनेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक आधुनिक जांच सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ. अमित बंका के इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर एम पी जैन ने बताया कि आगे भी इस तरह के अन्य जांच शिविरों का आयोजन सोसाइटी द्वारा किया जाता रहेगा। शिविर में जांच कराने आए मरीजों ने भी उन्नत जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोसाइटी की सराहना की। इस शिविर को सफल बनाने में संस्थापक अध्यक्ष महावीर अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुबोध गोयल, प्रशांत बंका एवं संजय भलोटिया, संयुक्त सचिव बिनोद अग्रवाल, जनसंपर्क पदाधिकारी गोपाल मोदी एवं अनिल रिटोलिया, राहुल शर्मा, शशि रंजन सिंह आदि मुख्य रूप से लगे हुए थे।
एमपी जैन

21/12/2025
इस नि:शुल्क मेगा हैल्थ चैकअप कैम्प की खबर हर जरूररतमंद तक पहूँचाने मे सहयोग कर सेवा दान के भागी बनें।
17/12/2025

इस नि:शुल्क मेगा हैल्थ चैकअप कैम्प की खबर हर जरूररतमंद तक पहूँचाने मे सहयोग कर सेवा दान के भागी बनें।

16/12/2025

*रविवार 21 दिसम्बर को होगा मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी का वृहद मेगा हेल्थ कैम्प, 23 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों की जांच*

*सभी तरह की दवा भी निःशुल्क उपलब्ध*

मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी राजेंद्र नगर रोड नंबर 7 में रविवार 21 दिसम्बर को निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने बताया कि यह शिविर पटना के राजेन्द्र सुमित्रा, अरविंद पायल एवं अभिषेक स्नेह मित्तल के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है. कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोयल ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के करीब 23 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। मरीज *प्रातः आठ बजे से 10 बजे तक* जांच हेतु अपना नम्बर लगा सकेंगे। सोसाईटी के सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अमित बंका, हड्डी रोह विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत कुमार, एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ गौतम मोदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु मोदी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रवण कुमार एवं डॉ कृष्ण केशव ठाकुर, जेनेरल फिजिशियन पूनम नंदन एवं डॉ मुकेश कुमार तथा सज्जन डिडवानिया, कान, नाक एवं गला विशेषज्ञ डॉ दिवेश कुमार, न्यूरो फिजिशियन डॉ हेमंत कुमार, सीनियर न्यूरोथैरेपी विशेषज्ञ नितिन बहुगुणा, पैरालाइसिस विशेषज्ञ डॉ हिमांशु शेखर,मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव सिंह, कॉन्टैक्ट लेंस विशेषज्ञ डॉ प्रवीण कुमार सहित अन्य डाक्टर मरीजों की जांच करेंगे। कोषाध्यक्ष सुजीत सिंघानिया ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों द्वारा लिखे गए सभी तरह की पैथोलॉजिकल जाँच तथा ईसीजी, एक्स रे, शुगर एवं बीपी की जांच उसी दिन काफी रियायति शुल्क पर किये जायेंगे तथा सभी उपलब्ध दवाएँ भी निःशुल्क दिए जाएंगे। एम पी जैन ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा अनुमोदित मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा साथ ही नजदीक पढ़ने का चश्मा भी मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। शिविर में जांच कराने वाले सभी मरीजों एवं सहयोगियों को नास्ते का पैकेट भी दिया जाएगा।
एम पी जैन हेल्थ

आज (7/12/25) को नि:शुल्क हड्डी रोग जाँच सह  Bone Mineral Density Test कैम्प लगाया गया। हड्डी रोग के सुप्रसिद्ध चिकित्सक ...
07/12/2025

आज (7/12/25) को नि:शुल्क हड्डी रोग जाँच सह Bone Mineral Density Test कैम्प लगाया गया। हड्डी रोग के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा० अभिनव के द्वारा करीब 125 मरीजो की जाँच की गयी। डा० के परामर्श अनुसार सभी मरीजो को दवा व्यवस्था व लेब टेस्ट अतिरिक्त डिस्काऊन्ट रेट पर हुआ।

आज (7/12/25) को हुये तीसरे नि:शुल्क सर्वाईकल वेक्सीन कैम्प में 34 लड़कियो को दुसरी डोज व 6 लड़कियो को पहली डोज दी गयी। आ...
07/12/2025

आज (7/12/25) को हुये तीसरे नि:शुल्क सर्वाईकल वेक्सीन कैम्प में 34 लड़कियो को दुसरी डोज व 6 लड़कियो को पहली डोज दी गयी। आज का कैम्प डा० श्रवण कुमार व श्रीमति नीना मोटानी जी की देख-रेख में हुआ। सभी लाभार्थी लड़कियो को फल बिस्कुट जूस चिप्स का हैम्पर भी दिया गया।

#आज #आज #की

Address

Road No. 7 Rajendra Nagar
Patna
800016

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+916122670985

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marwari Health Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Marwari Health Society:

Share