Sinha & Sinha Community Work

Sinha & Sinha Community Work “Educate a boy, and you educate an individual. Educate a girl, and you educate a community.”

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में बिहार के लाल झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत का पहला अधिकारिक पदक दिलाकर रचा इतिहासपटना, 25...
25/07/2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में बिहार के लाल झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत का पहला अधिकारिक पदक दिलाकर रचा इतिहास

पटना, 25 जुलाई 2026। बिहार के नालंदा जिले के हरनौत निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (ग्लासगो) में पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत को इन खेलों का पहला आधिकारिक पदक दिलाया।

झंडू कुमार ने ग्रुप-बी में प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने पहले दो प्रयासों में 186 किलोग्राम एवं 190 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया और 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम प्रयास में 196 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक की चुनौती दी, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन इतना उत्कृष्ट रहा कि वे नाइजीरिया के इदरीस रिलुवान और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग के बाद तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप-बी से पदक जीतना इस उपलब्धि को और भी ऐतिहासिक बनाता है।

झंडू कुमार का जीवन संघर्ष और सफलता प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बचपन में पोलियो से प्रभावित होने के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना किया। परिवार की आर्थिक सहायता के लिए उन्होंने सब्जी व्यवसाय में सहयोग किया तथा कोविड-19 महामारी के दौरान ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण किया। खेल के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने अपना ई-रिक्शा तक बेच दिया। बाद में पूर्व पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता राजिंदर सिंह रहलू ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, गांधीनगर में प्रशिक्षण का अवसर दिलाया, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता अर्जित की।

उन्होंने 2025 विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप (बीजिंग) तथा 2026 एशियन एवं ओशियानिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ खेलो इंडिया पैरा गेम्स में 206 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार परा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने झंडू कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बिहार के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि झंडू कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर भारत और बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर बिहार परा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव संदीप कुमार, संयुक्त सचिव लक्ष्मीकांत सहाय, उषा मानाकी, प्रोग्राम मैनेजर संतोष कुमार सिन्‍हा, तुलसी कुमार तथा एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, जिला इकाइयों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं सदस्यों ने झंडू कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि झंडू कुमार भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत और बिहार का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे तथा प्रदेश के युवा पैरा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Address

Munna Chak, Patrakar Nagar, Kankarbagh
Patna
800020

Telephone

9473016124

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sinha & Sinha Community Work posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share