31/05/2026
ाबा_ब्रह्मेश्वर1 जून २०१२ उस महामानव की पुण्यतिथि है जो जीते जी एक किंवदंती तो बने ही रहे मृत्यु के उपरांत भी उन्होंने सामाजिक एकता का ऐसा ताना बाना बुना कि उनकी मृत्यु भी आज़ाद भारत में एक इतिहास बन गयी । हम बात कर रहे हैं कलयुग के उस महानायक की जिन्होंने बिहार में आतंक का पर्याय बन चुके नक्सली संगठन को सीमित संसाधनों के माध्यम से सिर्फ़ चंद लोगों की जीवटता ने भारत सरकार की नाक में दम कर चुके नक्सलियों का ना सिर्फ़ खात्मा किया बल्कि गाँव से पलायन को रोका और पुनः बंजर हो चुके खेत. पेट और बहनों माताओं के सिंदूर की रक्षा की ।
आज जिस बिहार में हम खुली हवा में साँस ले रहे हैं यह बाबा ब्रह्मेश्वर और रणवीरों के बलिदान और रक्तबिज़ के आहुतियों का परिणाम रहा है । इन्होंने ना सिर्फ़ नक्सलियों का सफाया किया अपितु उसके संरक्षक तत्कालीन सत्ताधारी और जंगलराज का पर्याय बन चुके लालू यादव के सत्ता का विघटन कराने का भी कार्य पूर्ण किया । समाज में व्याप्त भय, सुरक्षा, आत्मसम्मान, जीवन, ज़मीन की रक्षा कर बाबा ब्रह्मेश्वर और रणवीरों ने अप्रतिम शौर्य का एक अध्याय लिख दिया ।
जेल से निकलने के बाद वो किसानो की समस्याओं और उनके नौनिहालों के बेहतर भविष्य की लड़ाई के लिये रूप रेखा टायर कर जब कार्य करना प्रारम्भ किया तो तत्कालीन नीतीश कुमार की सरकार डर गई । उन्होंने हर वो कदम उठाया जो समाज के कुछ दलाल और दोगलों के कंधे पर बंदूक रख कर उनके जीवन को समाप्त करने का कार्य किया । लेकिन वो यह भूल गये की जो कार्य उन्होंने आम जन के लिए कर दिया था उस कार्य ने उन्हें अमरत्व प्रदान कर दिया ।। आज बाबा ब्रह्मेश्वर देव रूप में पूजे जाते हैं । उन्होंने जो रास्ता दिखाया आज उसपर चले की जरूरत है ।
कल १ जून है बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न संगठनों के माध्यम से पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जा रहा है । जहाँ जहाँ उनकी प्रतिमा स्थापित है वहाँ वहाँ कार्यक्रम हो रहे हैं । अरवल जिला में रामपुर चौरम में संगठन के माध्यम से मनाया जा रहा है । बक्सर जिला में मोहन बाबू के सौजन्य से ग्राम सुजायतपुर में मनाया जा रहा है । गया जिला में भोरी ग्राम में शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है । नौबतपुर में छोटे जी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित है।नवादा जिला में भाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित है । मुज्जफरपुर में अमरबाबू और साथियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन निश्चित हुआ है । बेगूसराय में आलोक भाई और उनके संगठन के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा का बृहत पैमाने पर आयोजन हो रहा है ।
अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के माध्यम से बाबा ब्रह्मेश्वर मुखिया जी के ग्राम में उनके प्रतिमा स्थल का निर्माण कार्य जारी है जहा पर बृहत् कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है ।
आप सभी हमारे प्रियजनों एवम स्वजनों के साथ रणवीर विचारधारा को मानने वाले सभी भाइयों से करबद्ध निवेदन है कि आप अपने नजदीकी हो रहे आयोजन में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि प्रदान करें ।यदि आप कतिपय कारणों से कहीं भी उपस्थित नहीं हो पा रहे तो एक फूल बाबा ब्रह्मेश्वर को सामाजिक प्लेटफार्म, घर या अन्य कोई भी माध्यम हो जरूर अर्पित करें ।
नोट:- मेरी उपस्थिति मेरे ग्राम खोपीरा में रहेगी उसके पश्चात ही समय की उपलब्धता के आधार पर कहीं जा पाऊँगा ।
भारतीय रणवीर पार्टी अमर हुतात्मा बाबा ब्रह्मेश्वर और रणवीर सेना के उन सभी अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है ।।
ीर
ाबा_ब्रह्मेश्वर
#भारतीय_रणवीर_पार्टी