17/09/2026
प्रेस विग्यप्ति
17 सितम्बर 2026
परीक्षा सुधार को लेकर भारत सरकार द्वारा गठित हाई-पावर्ड टास्क फोर्स को अभाविप ने भेजे सुझाव व विस्तृत रिपोर्ट।
राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में सुधार विषय पर ए एन सिन्हा इंस्टीट्यूट पटना के राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने रखे थे महत्वपूर्ण सुझाव।
पटना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार प्रदेश एवं विद्यार्थी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, पटना में "राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली में परीक्षा सुधार" विषय पर एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के आयोजन, विमर्श एवं मंथन के पश्चात प्रतियोगी परीक्षा एवं उसकी पवित्रता तथा विश्वसनीयता व आवश्यक सुधार को लेकर चर्चा में आए बिंदुओं के विस्तृत रिपोर्ट एबीवीपी दक्षिण बिहार ने हाई पावर्ड टास्क फोर्स दिल्ली को भेजा है ।
विदित हो कि इस एक दिवसीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय एवं जवाबदेह बनाने पर केंद्रित चर्चा हुई थी। इस दौरान पेपर लीक एवं परीक्षा में अनुचित साधनों पर प्रभावी नियंत्रण, आधुनिक तकनीक के उपयोग, निष्पक्ष मूल्यांकन, समयबद्ध परिणाम तथा अभ्यर्थियों की शिकायतों के त्वरित समाधान सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए थे जिसपर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार किया गया।