Bihar Inter Agency Group (BIAG)

Bihar Inter Agency Group (BIAG) “Building a Culture of Preparedness”
BIAG has been functioning as a regional coalition of Humanitarian/UN Agencies working in Bihar

15/07/2026

🌡️ Extreme heat is one of the world’s most dangerous climate hazards, yet only around 54% of countries report issuing some form of extreme heat warning.

While forecasting has improved significantly, effective early warning requires more than predicting temperatures. Gaps in risk knowledge, communication, and preparedness can prevent warnings from reaching those most at risk and translating into protective action.

Drawing on global evidence, new research by the Zurich Climate Resilience Alliance examines the state of heat early warning systems and identifies 10 priorities for strengthening them.

Explore the findings➡️ https://ow.ly/bxVp50Zn0Q5

🌊 बिहार बाढ़ बुलेटिन अपडेट | 14 जुलाई 2026 🌊केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (जल संसाधन विभाग, पटना) द्वारा बिहार की प्रमुख न...
15/07/2026

🌊 बिहार बाढ़ बुलेटिन अपडेट | 14 जुलाई 2026 🌊

केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (जल संसाधन विभाग, पटना) द्वारा बिहार की प्रमुख नदियों और बैराजों के जलस्तर एवं जलश्राव (Discharge) की ताजा स्थिति जारी की गई है। जल संसाधन विभाग की टीमें जमीन पर पूरी तरह मुस्तैद हैं।

📊 प्रमुख बैराजों से जलश्राव (दोपहर 2:00 बजे की स्थिति):
i. गंडक नदी (वाल्मीकिनगर बैराज): वर्तमान जलश्राव 2,00,600 क्यूसेक है और इसमें बढ़ते (Rising) रुझान की प्रवृत्ति है।
ii. कोसी नदी (वीरपुर बैराज): डाउनस्ट्रीम जलश्राव 1,85,310 क्यूसेक दर्ज किया गया है, यहाँ भी जलश्राव बढ़ रहा है।

📈 नदियों का जलस्तर और रुझान:
खतरे के निशान से ऊपर: बागमती नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटों में तेजी से वृद्धि हुई है। यह ढेंग, सोनाखान, डुब्बाधार, कंसार/चंदौली, कटौझा (+1.00 मीटर) और बेनीबाद (+0.82 मीटर) जैसे कई संवेदनशील स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा, गंडक नदी भी डुमरिया घाट पर खतरे के निशान से ऊपर है।
लालबकेया और कमला बलान: दोनों नदियों में बढ़ाव का रुझान है। लालबकेया नदी गोवाबारी में खतरे के निशान से 0.40 मीटर ऊपर बह रही है।

स्थिर/गिरावट: गंगा नदी (बक्सर से फरक्का तक) और महानंदा नदी के अधिकांश हिस्सों में जलस्तर फिलहाल काफी हद तक स्थिर है या उसमें गिरावट देखी जा रही है, हालांकि इन पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जन सुरक्षा और तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे डेटा ट्रैकिंग और निगरानी में जुटे जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों, फील्ड टीमों और केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की पूरी टीम को साधुवाद!

#बिहार_बाढ़

14/07/2026

(हिंदी) बाढ़ के दौरान क्या किया जाना चाहिए।

Strengthening of the Early Warning System holds the key to ensure Zero Loss of Life. It'll also result in timely action ...
13/07/2026

Strengthening of the Early Warning System holds the key to ensure Zero Loss of Life. It'll also result in timely action and better planning by the community at large.


दिनांक 10 जुलाई (शुक्रवार) को गया जी स्थित करुणोदय फ़ाउंडेशन के कार्यालय में गया ज़िला के लगभग बीस संस्थाओं के प्रतिनिधि...
11/07/2026

दिनांक 10 जुलाई (शुक्रवार) को गया जी स्थित करुणोदय फ़ाउंडेशन के कार्यालय में गया ज़िला के लगभग बीस संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई। चूंकि आपदा से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन, बाल सुरक्षा, कौशल विकास जैसे अलग-अलग मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं ने इस बैठक में भाग लिया था, इसलिए इसका स्वरूप अनौपचारिक रखा गया था।

करुणोदय फ़ाउंडेशन के बिकास जी ने स्वागत संबोधन किया। परिचय सत्र के ज़रिए विभिन्न संस्थाओं को एक-दूसरे के कामकाज को जानने-समझने में मदद मिली। इसके पश्चात, बिहार में आपदाओं की स्थिति व समाधान, एनजीओ सेक्टर की वर्तमान चुनौतियों व उनके यथोचित निदान के साथ-साथ वैकल्पिक फ़ंडिंग स्रोतों यथा सीएसआर फंडिंग प्राप्त करने के लिए ज़रूरी शर्तों जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। साथ ही, संस्थाओं से अपने कामकाज में 'रिस्क इन्फ़ाॅर्मड अप्रोच' अपनाने की अपील भी की गई।

प्रतिभागियों ने गया ज़िला में विभिन्न मुद्दों पर काम करने वाली अनेक संस्थाओं के बीच आपसी संवाद की घोर कमी को रेखांकित करते हुए बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप की प्रेरणा से आयोजित इस बैठक की एक स्वर में सराहना की। सभी ने इस तरह के एक काॅमन प्लेटफ़ॉर्म की आवश्यकता पर भी बल दिया। बैठक के अंत में, प्रतिभागियों ने गया ज़िला में कार्यरत अधिक से अधिक संस्थाओं को बीआईएजी से जोड़ने के अलावा, त्रैमासिक बैठक आयोजित करने तथा एक-दूसरे का सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। सभी ने सर्वसम्मति से गया ज़िला को आपदा मुक्त बनाने का भी संकल्प लिया। ज़िला में सक्रिय संस्थाओं के बीच नियमित संवाद सुनिश्चित करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी शुरू किया गया।

यूनिसेफ की ओर से डीआरआर स्टेट कंसलटेंट डाॅक्टर पल्लव कुमार, श्री अभिषेक आनंद एवं ज़िला सलाहकार श्री राकेश कुमार ने बैठक में हिस्सा लिया।




Be alert, be safe.Water Resources Department, Government of Bihar
08/07/2026

Be alert, be safe.
Water Resources Department, Government of Bihar

26/06/2026

Address

C/o YUGANTER, MIG-296, Near Shivaji Park Kankarbagh Colony
Patna
800020

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Telephone

+91 612 238 2944

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Inter Agency Group (BIAG) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bihar Inter Agency Group (BIAG):

Shortcuts

Share