02/04/2025
न आपके जैसा कोई था और ना ही होगा। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, बिहार की माटी और देश के गौरव का डंका वैश्विक स्तर पर बढ़ाने वाले जीनीयसों के जीनियस पद्मश्री डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह को गणित के क्षेत्र में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। आप देश के हर नागरिक के दिलों में सदा सदा के लिए अमर हो चुके हैं। आज आपकी जयंती पर सारा देश आपको याद कर रहा है, काश समय रहते हमने आपकी कीमत को समझा होता तो एक से बढ़कर एक और कई सारे कीर्तिमान हमारे नाम होता। देश के कोहिनूर को हमारा कोटि-कोटि नमन...🙏💐🙏