27/04/2026
🇮🇳🌍 राष्ट्रव्यापी धरती संरक्षण संकल्प (India Pledge) 🌱
हम, भारत के जिम्मेदार नागरिक,
आज पूरे दिल से यह संकल्प लेते हैं कि—
🌿 हम अपनी धरती माँ की रक्षा करेंगे,
🌿 प्रकृति का सम्मान करेंगे,
🌿 और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा भारत बनाएंगे।
हम वादा करते हैं कि—
👉 हर खुशी के अवसर पर एक पेड़ अवश्य लगाएंगे
चाहे वह
🎂 जन्मदिन हो,
💍 शादी हो,
🎉 सालगिरह हो,
📚 सफलता का कोई भी पल हो,
या जीवन का कोई भी खास दिन…
🌱 हर खुशी = एक पेड़
यही हमारा राष्ट्रीय संस्कार बनेगा।
हम यह भी संकल्प लेते हैं कि—
🌍 लगाए गए हर पौधों की देखभाल करेंगे,
🌍 जल, वायु और मिट्टी को प्रदूषण से बचाएंगे,
🌍 प्लास्टिक का कम उपयोग करेंगे,
🌍 और दूसरों को भी इस अभियान से जोड़ेंगे।
🙏 यह संकल्प हम बिभाकर कुमार जी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में लेते हैं,
और वादा करते हैं कि इसे केवल शब्दों तक सीमित नहीं रखेंगे,
बल्कि अपने कर्मों से इसे साकार करेंगे।
💔 हम जानते हैं कि अगर आज हमने प्रकृति की रक्षा नहीं की,
तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे…
इसलिए आज हम सिर्फ सोच नहीं,
एक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं।
✋ आइए, पूरे भारत के साथ मिलकर यह संकल्प लें—
“मैं हर खुशी के मौके पर एक पेड़ लगाऊंगा/लगाऊंगी,
और अपनी धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और जीवित रखने में अपना योगदान दूंगा/दूंगी।” 🌿🇮🇳
💚 धरती हमारी है… इसे बचाना हमारा कर्तव्य है।