18/02/2026
प्रेस विज्ञप्ति:–
पुसू चुनाव में काउंसलर सहित सेंट्रल पैनल के सभी प्रत्याशियों की घोषणाः अभाविप
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। परिषद ने छात्र नेतृत्व में नई सोच, पारदर्शिता, संगठनात्मक क्षमता तथा शैक्षणिक प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न पदों पर ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो छात्र समुदाय की आकांक्षाओं और विश्वविद्यालय के समग्र विकास को केंद्र में रखकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
परिषद द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है
🛑अध्यक्ष पदः अनुष्का
🛑उपाध्यक्ष पदः गूंजेश कुमार यादव
🛑महासचिव पदः प्रिया सिंह
🛑संयुक्त सचिव पदः अभिषेक कुमार शर्मा
🛑कोषाध्यक्ष पदः हर्षवर्धन
परिषद के अनुसार यह टीम केवल चुनावी प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छात्र हितों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता, प्रशासनिक पारदर्शिता, छात्रवृत्ति एवं शोथ सुविधाओं के विस्तार, पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक परिसर वातावरण के निर्माण जैसे प्रमुख मुद्दों पर ठोस पहल करेगी।
संगठन ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय परिसर में स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा, संवाद की संस्कृति और छात्र-शिक्षक-प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। घोषित प्रत्याशी शिक्षा, रोजगारपरक कौशल विकास, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार और छात्र समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प रखते हैं।
परिषद ने यह भी कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं के नेतृत्व कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का महत्वपूर्ण मंच है। इसी उद्देश्य से संगठन ने ऐसे उम्मीदवारों का चयन किया है जो ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ छात्र समुदाय की आवाज़ को बुलंद कर सकें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए अधिकाधिक संख्या में मतदान करें तथा एक सशक्त, जवाबदेह और छात्र-हितैषी नेतृत्व के चयन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। परिषद को विश्वास है कि यह टीम विश्वविद्यालय को नई दिशा देने और छात्र राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी।